jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हर्ष एनकाउंटर मामले में सरकार की जांच से रोड़ समाज असंतुष्ट, 24 अगस्त को करेगा प्रदर्शन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हर्ष एनकाउंटर मामले में सरकार की जांच से रोड़ समाज असंतुष्ट, 24 अगस्त को करेगा प्रदर्शन
राज्यहरियाणा

हर्ष एनकाउंटर मामले में सरकार की जांच से रोड़ समाज असंतुष्ट, 24 अगस्त को करेगा प्रदर्शन

News Desk
Last updated: August 20, 2026 11:38 am
News Desk
Share
SHARE

करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले की जांच के लिए सीएम नायब सिंह सैनी ने क्राइम ब्रांच एडीजीपी को जांच के आदेश दिए हैं, लेकिन रोड़ समाज इस जांच से संतुष्ट नहीं है। रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने साफ कर दिया है कि रोड़ समाज ने सीबीआइ व सिटिंग जज से मामले की जांच की मांग की थी, इसलिए वह इस जांच से संतुष्ट नहीं है।

Contents
About The AuthorNews Desk

इससे अलग भी दो और मांगें समाज ने सीएम के सामने रखी थी। इनमें एसपी को सस्पेंड कर उसका तबादला करने और विधायक जगमोहन आनंद का इस्तीफा लेने संबंधित हैं। सरकार ने अभी तक उनकी एक भी मांग नहीं मानी है। सरकार ने उनसे दो दिन का समय मांगा था, चार दिन बीतने के बाद भी सरकार की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला था।

इसलिए उन्होंने 18 अगस्त को रोड़ धर्मशाला करनाल में बैठक कर निर्णय लिया था कि 24 अगस्त को समाज के लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। रोड़ धर्मशाला से समाज के लोग पैदल डीसी कार्यालय तक जाएंगे और फिर वहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपेंगे। यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से होगा।

सरकार को दिखाएंगे, रोड़ समाज कितना मजबूत है

प्रधान ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि युवाओं के साथ महिलाएं भी भारी संख्या में इस आंदोलन में पहुंचें। सरकार को दिखा दो कि रोड़ समाज कितना मजबूत है। रोड़ समाज अपने सम्मान के लिए एकत्रित होगा और शक्ति का प्रदर्शन करेगा। बलकार सिंह का दावा कि समाज एकजुटता के साथ संघर्ष करेगा तो यकीनन न्याय मिलेगा और वे न्याय लेकर ही रहेंगे।

21 अगस्त को है वाल्मीकि समाज की महापंचायत

वहीं, दूसरी ओर वाल्मीकि समाज ने भी 21 अगस्त को महापंचायत करने का ऐलान किया है। इस महापंचायत में वाल्मीकि समाज भी एक कमेटी बनाएगा और आगामी कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा। समाज के लोगों का कहना है कि वह भी विधायक, सांसद, मंत्री तक जाकर ज्ञापन सौंपेंगे।

गौर हो कि बीरू का शव उठाने से पहले समाज ने आर्थिक मदद, सरकारी नौकरी के साथ सुरक्षा को लेकर आर्म लाइसेंस की मांग की थी। समाज का दावा है कि अभी तक उनकी एक भी मांग पूरी नहीं हुई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब के सीमावर्ती स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सवाल, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
    Next Article प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत सीएम तक पहुंची तो नपेंगे अधिकारी, नायब सैनी ने दिए सख्त निर्देश
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    चम्बा दौरे पर सीएम सुक्खू: 200 बेड अस्पताल का उद्घाटन, मिंजर समापन समारोह में होंगे शामिल

    चम्बा: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करने के लिए चम्बा आ…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में तेजी से काम : सीएम धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्वस्तरीय वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    सुक्खू सरकार के फैसले का जिंटा ने किया स्वागत, बोले—विस्थापितों को मिला न्याय

    शिमला। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने पोंग बांध विस्थापितों को भूमि पट्टे देने के राज्य सरकार के फैसले का…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड माल्टा को मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘माल्टा मिशन’ का ऐलान

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस, गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया।…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हर्ष एनकाउंटर मामले में सरकार की जांच से रोड़ समाज असंतुष्ट, 24 अगस्त को करेगा प्रदर्शन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password