jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सिंगापुर से लौटते ही एक्शन मोड में CM नायब सैनी: 10 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक, 16 को कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल मीटिंग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सिंगापुर से लौटते ही एक्शन मोड में CM नायब सैनी: 10 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक, 16 को कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल मीटिंग
राज्यहरियाणा

सिंगापुर से लौटते ही एक्शन मोड में CM नायब सैनी: 10 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक, 16 को कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल मीटिंग

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 6, 2026 12:59 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। सिंगापुर दौरे से लौटने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अहम बैठकों और पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री ने 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इसके बाद 16 अक्टूबर को गृह एवं पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक होगी। पहले यह बैठक नौ अक्टूबर को होनी थी, जिसकी तारीख बदल दी गई है। इससे पहले सात अक्टूबर को मुख्यमंत्री गुरुग्राम में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ शामिल होंगे।

16 अक्टूबर को कानून व्यवस्था की बैठक में गृह विभाग और पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे। गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुख्यमंत्री के सामने प्रदेश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, अपराध की रोकथाम और पुलिस की कार्रवाई का ब्योरा रखेंगे।

बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार निशाना साध रहा है। गैंगस्टरों की सक्रियता और अलग-अलग जिलों में सामने आ रही संगीन वारदातों ने पुलिस के सामने चुनौती बढ़ा रखी है।

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क, गंभीर आपराधिक घटनाओं और अपराधियों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील जिलों में अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों और आगे की रणनीति की जानकारी ली जा सकती है। मुख्यमंत्री स्तर पर जिलावार कानून व्यवस्था की स्थिति का फीडबैक लेकर पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाने की उम्मीद है।

10 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ सिंगापुर दौरे के दौरान हुए निवेश संबंधी एमओयू और संभावित निवेशकों के साथ हुई बातचीत की जानकारी साझा कर सकते हैं। बैठक में सरकार के आगामी फैसलों और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा संभव है।

इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय में भी महत्वपूर्ण नियुक्ति की तैयारी है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता के सेवानिवृत्त होने के बाद अब इस पद पर नई नियुक्ति होनी है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के सिंगापुर से लौटने के बाद इस संबंध में फैसला हो सकता है। सरकार की परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री लगभग हर महीने कैबिनेट की बैठक बुलाते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा के किसानों के लिए ‘रबी गिफ्ट’: एमएसपी में बढ़ोतरी से जेब में आएंगे ₹720 करोड़ अतिरिक्त, जानिए किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा
    Next Article एनएमडीसी समर्थित ‘छू लो आसमान’ ने बदली दंतेवाड़ा के वंचित परिवारों की तस्वीर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    ‘चाय में भी जाति और राजनीति ढूंढ ली’, राहुल गांधी पर CM धामी का तीखा हमला

    खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा दौरे के दौरान एक स्थानीय दुकान पर आम लोगों के साथ…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    भ्रष्टाचार पर नायब सरकार का बड़ा प्रहार: सीएम सैनी ने लॉन्च किया ‘सतर्क – हरियाणा’ ऐप, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को हरियाणा सचिवालय से ‘सतर्क – हरियाणा’ मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया।…

    3 Min Read
    इलाहाबाद हाईकोर्ट
    उत्तर प्रदेशराज्य

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- जीवन के अधिकार के समान है परीक्षा में बैठने का अधिकार

     प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि परीक्षा में बैठने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 में दिए गए मानवीय…

    3 Min Read
    Uttarakhand School Reopening
    उत्तराखंड

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक

    Uttarakhand School Reopening Update: छुट्टियों के बाद आज से खुले स्कूल, 942 स्कूल भवनों की हालत खतरनाक, बच्चों की सुरक्षा…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सिंगापुर से लौटते ही एक्शन मोड में CM नायब सैनी: 10 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक, 16 को कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल मीटिंग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password