jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मेडल विजेताओं को बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मेडल विजेताओं को बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान
राज्यहरियाणा

मेडल विजेताओं को बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 7, 2026 9:46 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। खेलों की धरती के रूप में पहचान बना चुके हरियाणा में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे समय से अपने नकद पुरस्कार का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों का इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और पैरा एशियन खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 198 खिलाड़ियों को कुल 20.59 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान करेगी। इसे प्रदेश में खेल संस्कृति को और मजबूत करने तथा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सात जुलाई को सुबह 11 बजे पंचकूला के सेक्टर-एक स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह के आडिटोरियम में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहेंगे।

पुरस्कार राशि के तहत विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 117 खिलाड़ियों को 13.75 करोड़ रुपये, पैरा एशियन खेल-2022 के 78 खिलाड़ियों को 4.52 करोड़ रुपये, जबकि राष्ट्रीय स्तर के तीन खिलाड़ियों को 2.32 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।

2036 ओलिंपिक खेलों में 36 पदक जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि हरियाणा देश में सबसे अधिक पदक जीतने वाले राज्यों में शामिल है। प्रदेश सरकार ने 2036 ओलिंपिक खेलों में 36 पदक जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और समय पर प्रोत्साहन देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बता दें कि रुकी हुई पुरस्कार राशि का वितरण केवल खिलाड़ियों का सम्मान नहीं, बल्कि प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का संदेश भी है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मान सरकार का कर्मचारी हितैषी फैसला, वन एवं वन्यजीव विभाग में छंटनी नहीं होगी
    Next Article अनिल विज ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, दशकों पुराने रिश्तों की दिखी झलक
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    छतरपुर शक्तिपीठ में गूंजा अनहद नाद, नवरात्रि पर हुआ विशेष हीलिंग सत्र

    नोएडा। नवरात्रि के पावन अवसर पर छतरपुर स्थित श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ में शुक्रवार को अनहद नाद कार्यक्रम का आयोजन…

    1 Min Read
    इंडियाछत्तीसगढ़ताजा खबरराज्य

    NMDC Record Production: 53 मिलियन टन उपलब्धि के बाद SKMS ने उठाई श्रमिकों के हक की आवाज़, CMD को सौंपा मांग पत्र

    दंतेवाड़ा/बचेली | 24 अप्रैल 2026:भारत की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी (NMDC) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 53 मिलियन टन लौह अयस्क…

    3 Min Read
    विधायक राजकुमार ठुकराल
    उत्तराखंडराज्य

    रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

    रुद्रपुर। रुद्रपर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। यह कार्रवाई…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक, भगवानपुर में बोले मुख्यमंत्री धामी

    भगवानपुर (रुड़की)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम चुड़ियाला स्थित सीएमडी इंटर कालेज में संत शिरोमणि रविदास की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मेडल विजेताओं को बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password