jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अनिल विज ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, दशकों पुराने रिश्तों की दिखी झलक
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अनिल विज ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, दशकों पुराने रिश्तों की दिखी झलक
राज्यहरियाणा

अनिल विज ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, दशकों पुराने रिश्तों की दिखी झलक

News Desk
Last updated: July 7, 2026 9:49 am
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अम्बाला पहुंच आत्मीय स्वागत किया। अनिल विज विशेष रूप से जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे और दोनों वरिष्ठ नेताओं के बीच आत्मीय मुलाकात हुई।

Contents
About The AuthorNews Desk

यह मुलाकात केवल राजनीतिक शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि दोनों नेताओं के बीच दशकों पुराने व्यक्तिगत और पारिवारिक संबंधों की भी झलक देखने को मिली। अनिल विज और जेपी नड्डा लंबे समय से एक-दूसरे के करीबी मित्र रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और संगठन के संघर्ष के दिनों में दोनों ने साथ मिलकर कार्य किया और उसी दौर में उनके बीच गहरा विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता बना, जो आज भी पूरी मजबूती से कायम है।

दोनों परिवारों के बीच भी वर्षों से बेहद आत्मीय संबंध रहे हैं। अनिल विज की माताजी के जीवित रहने तक जेपी नड्डा जब भी हिमाचल प्रदेश से अंबाला आते थे, तो विज के अंबाला छावनी स्थित निवास पर अवश्य रुकते थे। वे माताजी का आशीर्वाद लिए बिना कभी वापस नहीं लौटते थे। यही पारिवारिक अपनापन आज भी दोनों नेताओं के संबंधों की विशेष पहचान माना जाता है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह ही अनिल विज के बड़े भाई राजेंद्र विज (लगभग 70 वर्ष) की फोर्टिस मोहाली अस्पताल में सफल बाईपास सर्जरी की गई। सर्जरी के दौरान और उसके बाद अनिल विज पूरे समय अस्पताल में मौजूद रहे तथा चिकित्सकों से लगातार अपने भाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। व्यस्त परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर वर्षों पुराने मित्र और पारिवारिक संबंधों का निर्वहन भी किया।

इस दौरान अनिल विज के छोटे भाई कपिल विज सहित परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल में मौजूद रहे। पूरा परिवार विशेषज्ञ चिकित्सकों के संपर्क में रहा और राजेंद्र विज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता रहा।

अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में राजेंद्र विज का उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी बाईपास सर्जरी सफल रही है तथा स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। परिवार ने अस्पताल के चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राजेंद्र विज शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मेडल विजेताओं को बड़ी सौगात, सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे खिलाड़ियों का सम्मान
    Next Article हरियाणा कैडर के IPS आलोक मित्तल बने BPR&D के नए महानिदेशक, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशक्राइमराज्य

    बस्ती में सनकी युवक की करतूत…कुत्ते ने काटा तो उसे और उसके 12 बच्चों को पीट-पीटकर मार डाला

    उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पशु क्रूरता की बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक सनकी व्यक्ति ने 12…

    2 Min Read
    IGL गैस
    उत्तर प्रदेशराज्य

    IGL गैस कॉल के नाम पर साइबर ठगी, SBI क्रेडिट कार्ड से 2.61 लाख की अवैध निकासी

    नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा, उत्तर प्रदेश (इंडिया)। नोएडा के सेक्टर 82 स्थित पॉकेट 12 में रहने वाले एक युवक…

    5 Min Read
    छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्वास्थ्य तंत्र बेहाल: 7 KM तक मरीज को खाट पर लिटाकर ले गए परिजन

    छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्वास्थ्य तंत्र बेहाल: 7 KM तक मरीज को खाट पर लिटाकर ले गए परिजन कोरबा, छत्तीसगढ़…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज

    इटावा में कथावाचक से बदसलूकी पर प्रशासन का सख्त एक्शन, मुकुट मणि और संत यादव पर FIR दर्ज उत्तर प्रदेश…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अनिल विज ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, दशकों पुराने रिश्तों की दिखी झलक
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password