jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लाडवा में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, विकास कार्यों के लिए बांटी करोड़ों की सौगात
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लाडवा में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, विकास कार्यों के लिए बांटी करोड़ों की सौगात
राज्यहरियाणा

लाडवा में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, विकास कार्यों के लिए बांटी करोड़ों की सौगात

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 22, 2026 10:38 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  नवंबर के महीने में 1.80 लाख रुपए तक आय वाली पात्र महिलाओं को लाडो लक्ष्मी का लाभ मिलेगा। सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी नाम से महत्वपूर्ण योजना को लागू करके महिलाओं को प्रति महीने 2100 रुपए देने के वायदे को पूरा किया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अभी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को योजना का विस्तार किया गया है , अब 1.80 लाख वार्षिक आय वाले परिवार को लाभार्थी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि विस्तार के बाद आवेदन के लिए पोर्टल को खोला गया है और पात्र महिलाओं को एक नवंबर के दिन योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। अब तक 1 लाख रुपए वार्षिक आय तक वाले परिवार इस योजना के पात्र थे।

इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ऑनलाइन माध्यम से उनके खातों  भेजी जा चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को लाडवा विधानसभा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 12 साल में प्रदेश के 2 लाख युवाओं को बिना खर्ची पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी है, इससे पहले की सरकार में सरकारी नौकरी पाने के लिए पैसा और सिफारिश ढूंढनी पड़ती थी ,लेकिन अब गरीब का बेटा ग्रुप डी से लेकर एचसीएस तक की नौकरी योग्यता के आधार पर पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति के साथ विकास कार्य करवाएं जा रहे है।

उन्होंने गांव कालीरानों में गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए और लाइब्रेरी की किताबों के लिए 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही गांव सुल्तानपुर में 21 लाख रुपए गांव के विकास के लिए और 5 लाख रुपए गुरुद्वारा साहिब में देने की घोषणा की, इसी तरह गांव सोंटी, गांव बीड सोंटी और गांव के गुरुद्वारा साहिब में 21-21 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा,  मुख्यमंत्री के ओएसडी महेन्द्र सैनी भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव से पहले हरियाणा सरकार ने नागरिकों से 217 वायदे किए थे, जिनमें से सरकार द्वारा अब तक 70 वायदों को पूरा करने का काम किया गया है और बाकि पर तीव्र गति से काम किया जा रहा है। सरकार द्वारा शपथ लेते ही अपने वादों को पूरा करने का काम शुरु कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे और अन्य बड़े मार्गों से जोडऩे के लिए सडक़ों का जाल बिछाने का काम किया गया है।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि देश में सबसे पहले प्रदेश सरकार ने किसानों की सभी 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदे का काम शुरू किया। कांग्रेस के नेता सरकार से 24 फसलों की जानकारी मांग रहे है,उन्हें प्रदेश में किसानों द्वारा कितनी प्रकार की फसलों का उत्पादन किया जा रहा है इसके बारे में भी पूर्ण ज्ञान नहीं है। अब विपक्ष एमएसपी के नाम पर झूठ बोलते हुए किसानों में भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में कोई भी किसान अपनी किसी भी फसल को सडक़ के बीच में नहीं डालता,क्योंकि प्रदेश सरकार ने इस समस्या का समाधान करने के लिए भावान्तर भरपाई योजना को लागू किया। इस योजना के तहत किसानों को मंडियों में फसल का भाव कम मिलने पर भाव के अन्तर की भरपाई का सरकार द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में किसानों को फसल खराबे के 137 करोड़ रुपए दिए थे। मौजूदा सरकार ने 16.5 हजार करोड़ रुपए किसानों को फसल खराबे के दिए है।

इस मौके पर उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा,  चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना,  चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना,  कालीरानो सरपंच राजीव कुमार, सुल्तानपुर सरपंच ममता रानी, सरपंच सुरेश, सरपंच सुखविंदर सिंह, नायब सिंह पटाक माजरा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article अंबाला: वामन द्वादशी मेले में पहुंचे CM नायब सैनी, सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने का ऐलान
    Next Article विधानसभा, विधान परिषद्, लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी BSP हो जाएगी 0!
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    साहिबाबाद में बंद फ्लैट में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से मची अफरा-तफरी

    साहिबाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वैशाली स्थित ग्रीन स्ट्रीट अपार्टमेंट में शुक्रवार सुबह करीब पौने चार बजे एक बंद फ्लैट में…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    वेडिंग इंडस्ट्री को उद्योग का दर्जा देने समेत 11 मांगें, महाधिवेशन से पहले कारोबारियों ने उठाई आवाज

    ग्रेटर नोएडा। टेंट, बैंक्वेट हॉल, फार्म हाउस, कैटरिंग और वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    सीएम मान की घोषणा, एक अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी नई धार्मिक यात्रा बस सेवा

    मोहाली। सेक्टर-79 के दशहरा ग्राउंड में "एक शाम भगवान शिव के नाम" भक्ति संध्या के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    जल शक्ति विभाग के 53 जेई की पदोन्नति प्रक्रिया पूरी, एक सप्ताह में आदेश संभव

    शिमला। हिमाचल प्रदेश जल शक्ति विभाग में लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे 53 कनिष्ठ अभियंताओं यानी जेई के…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लाडवा में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, विकास कार्यों के लिए बांटी करोड़ों की सौगात
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password