jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: अंबाला: वामन द्वादशी मेले में पहुंचे CM नायब सैनी, सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने का ऐलान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » अंबाला: वामन द्वादशी मेले में पहुंचे CM नायब सैनी, सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने का ऐलान
राज्यहरियाणा

अंबाला: वामन द्वादशी मेले में पहुंचे CM नायब सैनी, सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने का ऐलान

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 22, 2026 10:29 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

अंबाला। अंबाला की धरती पर सोमवार रात आस्था का ऐसा रंग चढ़ा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उसमें पूरी तरह रंगे नजर आए। वामन द्वादशी मेले की पहली संध्या में मुख्यमंत्री दीप प्रज्वलित करने पहुंचे तो उनके संबोधन का केंद्र सत्ता नहीं, श्रद्धा और समर्पण रहा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने कहा, आज मैं आपके बीच भगवान वामन देव जी के एक श्रद्धालु के रूप में आया हूं। आपके साथ प्रभु के चरणों में शीश झुकाने आया हूं। पुरानी अनाज मंडी में आयोजित धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के वामन द्वादशी मेले का मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

इससे पहले उन्होंने भगवान वामन का आशीर्वाद लिया। मंच से उन्होंने अंबाला की उस परंपरा को नमन किया, जो पीढ़ियों से श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मां अम्बा की पावन धरती अंबाला पर इस ऐतिहासिक मेले में उपस्थित होना उनके लिए सौभाग्य है।

अंबाला के लोगों से अपने आत्मीय संबंध का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों का स्नेह उन्हें हमेशा नई ऊर्जा देता है।

दादा की उंगली से पोते के हाथ तक पहुंची आस्था

मुख्यमंत्री ने मेले की परंपरा को सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पीढ़ियों को जोड़ने वाली विरासत बताया। उन्होंने कहा कि लगभग सवा सौ वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के पीछे पूर्वजों की तपस्या है।

समय बदला, शहर बदला और जीवन की रफ्तार बदली, लेकिन भगवान वामन के प्रति अंबाला की आस्था और प्रगाढ़ होती गई। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने कभी दादा-दादी की उंगली पकड़कर मेले में कदम रखा होगा, वही आज अपने नाती-पोतों को लेकर यहां आ रहे होंगे।

इस तरह एक पीढ़ी दूसरी पीढ़ी को आस्था, संस्कार और अपनी मिट्टी से प्रेम का उपहार सौंप रही है।

तीन पगों में समाई विनम्रता की सीख

मुख्यमंत्री ने भगवान वामन और राजा बलि के प्रसंग को जीवन का संदेश बताते हुए कहा कि भगवान छोटे से ब्रह्मचारी के रूप में राजा बलि के द्वार पहुंचे और तीन पग भूमि मांगी। विराट रूप धारण कर उन्होंने दो पगों में समस्त लोक नाप लिए। तीसरे पग के लिए स्थान पूछा तो राजा बलि ने अपना सिर आगे कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस प्रसंग में विनम्रता, वचन की मर्यादा और समर्पण की ऊंचाई है। भगवान वामन की आराधना हमें अपने भीतर झांकने का अवसर देती है। जब अहंकार घटता है तो दूसरों का दुख दिखाई देने लगता है और सेवा सहज हो जाती है।

मुख्यमंत्री ने भगवान वामन से प्रार्थना की कि हर परिवार में सुख आए, हर घर में खुशहाली हो और हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले।

मेले की गतिविधियों के लिए 21 लाख

मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म सभा को मेले की गतिविधियों के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने धार्मिक आयोजन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, गौसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में सभा के कार्यों की सराहना की।

पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि अंबाला की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान में वामन द्वादशी मेले का विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म सभा लंबे समय से इस परंपरा को आगे बढ़ा रही है।

धार्मिक संध्या में पंजाबी गायक दिलावर कौशिक, गुलाब सिद्धु और गुरमुख खान ने प्रस्तुतियां दीं। भजनों और गीतों पर श्रद्धालुओं ने तालियों से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पंजाब को अंतरराष्ट्रीय सम्मान: एशियाई हॉकी फेडरेशन ने सीएम भगवंत मान को एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान आमंत्रित किया
    Next Article लाडवा में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ा, विकास कार्यों के लिए बांटी करोड़ों की सौगात
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी से मिले पूर्व विधायक, विकास और सुशासन की सराहना की

    देहरादून। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में शनिवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व विधायकों ने मुख्यमंत्री…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘सनातन परंपरा का अपमान किया’, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर भड़के सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की टिप्पणी की निंदा की और आरोप…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- पिछली सरकार 76,707 करोड़ का कर्ज और 10 हजार करोड़ की देनदारी छोड़ गई

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की पिछली सरकार पर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब करने का आरोप लगाया…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव में ABVP का दबदबा: महेंद्र भट्ट बोले- ‘युवाओं ने राष्ट्रवादी विचारों पर लगाई मुहर’

    देहरादून: उत्तराखंड के छात्र संघ चुनाव नतीजों को लेकर बीजेपी ने बड़ा दावा किया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट…

    8 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: अंबाला: वामन द्वादशी मेले में पहुंचे CM नायब सैनी, सनातन धर्म सभा को 21 लाख रुपये देने का ऐलान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password