jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM नायब सिंह सैनी का हेल्थ सेक्टर में बड़ा ऐलान: सरकारी अस्पतालों में शुरू होगी डॉक्टरों की ओपन भर्ती, प्राइवेट डॉक्टर्स भी कर सकेंगे ऑपरेशन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM नायब सिंह सैनी का हेल्थ सेक्टर में बड़ा ऐलान: सरकारी अस्पतालों में शुरू होगी डॉक्टरों की ओपन भर्ती, प्राइवेट डॉक्टर्स भी कर सकेंगे ऑपरेशन
राज्यहरियाणा

CM नायब सिंह सैनी का हेल्थ सेक्टर में बड़ा ऐलान: सरकारी अस्पतालों में शुरू होगी डॉक्टरों की ओपन भर्ती, प्राइवेट डॉक्टर्स भी कर सकेंगे ऑपरेशन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 9:53 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। आयुष्मान भारत व चिरायु योजना के मरीजों का सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब प्रो-एक्टिव होकर कार्य करेगा। जिन सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ेगी, उनके चिकित्सकों, सहायक स्टाफ तथा आयुष्मान मित्रों को स्पेशल इन्सेंटिव (विशेष प्रोत्साहन) राशि दी जाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक में कहा कि आयुष्मान भारत व चिरायु योजना के मरीजों के इलाज की एवज में सरकारी अस्पतालों को जो राशि मिलेगी, उसका उपयोग संबंधित अस्पताल में चिकित्सकों व स्टाफ के स्पेशल इन्सेंटिव, अस्पताल के अपग्रेडेशन, स्वच्छता कार्यों, आयुष्मान मित्रों को प्रोत्साहन में खर्च किया जाएगा।

मधुमेह से आंखों के मरीजों की पुतली खराब होने की बीमारी डायबिटिक रेटिनोपैथी का इलाज भी सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क किया जाएगा। इस बीमारी का इलाज अब इंजेक्शन के माध्यम से संभव हो गया है जिसे लगाने का खर्च सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों, रेडियोलाजिस्ट और कार्डियोलाजिस्ट के रिक्त पदों को तुरंत भरने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग विदेश की तर्ज पर ओपन भर्ती भी शुरू करे, जिसके अंतर्गत कोई भी इच्छुक स्पेशलिस्ट अपनी मर्जी के स्थान और समय अवधि के लिए सरकारी अस्पतालों में सेवाएं देने की पेशकश कर सके। ऐसा करने से सरकारी अस्पतालों में स्पेशलिस्ट्स की कमी दूर होगी और मरीजों को इसका काफी लाभ मिलेगा। इसी तरह सेवानिवृत्त रेडियोलोजिस्ट की सेवाएं निकटवर्ती अस्पतालों में ली जा सकती है। जरूरत पड़ने पर इन्हें आयु सीमा की छूट भी दी जाएगी।

निजी चिकित्सक कर सकेंगे सरकारी अस्पतालों में ऑपरेशन

निजी अस्पतालों में कार्यरत तथा निजी प्रैक्टिस करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों की सरकारी अस्पतालों में भी सेवाएं ली जाएंगी। इन्हें प्रतिदिन अथवा प्रति ऑपरेशन के आधार पर भुगतान किया जा सकता है।

जो सरकारी चिकित्सक अधिक मरीजों का इलाज कर रहे हैं, उन्हें विशेष रूप से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी ताकि वे अधिक लगन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकें। जरूरत के अनुसार आयुष्मान मित्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

सरकारी अस्पतालों की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग

सभी जिला, उपमंडल स्तरीय अस्पतालों तथा सीएचसी, पीएचसी व सब-सेंटर्स को आनलाइन किया जाएगा। मरीज के पंजीकरण से लेकर उसके सभी प्रकार के टेस्ट, चिकित्सकीय परामर्श और दवाई देने तक के कार्यों को रियल टाइम दर्ज किया जाएगा ताकि अस्पतालों की सभी गतिविधियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई उपकरण खराब हो जाता है तो उसे उसी दिन ठीक करवाया जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। यदि उपकरण लापरवाही से खराब होता है तो उसके लिए संबंधित कर्मचारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाए। सरकारी अस्पतालों में कैथ लैब खोलने के लिए जल्द टेंडर किए जाएंगे।

एक नवंबर तक सभी सरकारी अस्पतालों में खुलेंगी अमृत फार्मेसी

सभी सरकारी अस्पतालों में एक नवंबर तक अमृत फार्मेसी खोलने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय एचआइवी टास्क फोर्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि इस कार्य की समीक्षा प्रत्येक चार महीने में वे स्वयं करेंगे।

सभी जिलों में उपायुक्त की अध्यक्षता में भी हर दो माह बाद इस कार्य की समीक्षा अवश्य की जाए ताकि टास्क फोर्स का कार्य प्रभावशाली ढंग से संचालित हो सके। उन्होंने हांसी अस्पताल को जिला अस्पताल के रूप में अपग्रेड करने को कहा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भगवंत मान का बड़ा संकल्प: 2036 ओलंपिक में भारत के लिए 3-4 गोल्ड मेडल जीतेगा पंजाब, खेलों की ‘नर्सरी’ बनाने की तैयारी
    Next Article हरियाणा की नौकरशाही में बड़ा बदलाव: CM सैनी के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता 34 साल की सेवा के बाद आज होंगे रिटायर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार 2025: तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, भाजपा ने साधा क्षेत्रीय-सामाजिक संतुलन

    छत्तीसगढ़ कैबिनेट विस्तार 2025: तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, भाजपा ने साधा क्षेत्रीय-सामाजिक संतुलन रायपुर, 20 अगस्त 2025 –…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    Akhilesh Yadav Big News : 2027 में समाजवाद… अखिलेश का धांसू प्लान…

    समाजवादी पार्टी (सपा) के लखनऊ स्थित प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को ‘‘आओ गले मिले’’ कार्यक्रम के तहत ‘होली-ईद मिलन सद्भाव…

    2 Min Read
    बिहार वोटर लिस्ट विवाद
    बिहार

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद: तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, विदेशी नामों को बताया साजिश!

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद: तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग पर तीखा हमला, विदेशी नामों को बताया साजिश! पटना, 14 जुलाई…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिवाली से पहले हिमाचल के पेंशनरों को बड़ा तोहफा: CM सुक्खू ने पेंशन एरियर की किस्त जारी करने का किया एलान

    शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के लाखों पेंशनरों को गुड न्यूज दी है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM नायब सिंह सैनी का हेल्थ सेक्टर में बड़ा ऐलान: सरकारी अस्पतालों में शुरू होगी डॉक्टरों की ओपन भर्ती, प्राइवेट डॉक्टर्स भी कर सकेंगे ऑपरेशन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password