jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा की नौकरशाही में बड़ा बदलाव: CM सैनी के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता 34 साल की सेवा के बाद आज होंगे रिटायर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा की नौकरशाही में बड़ा बदलाव: CM सैनी के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता 34 साल की सेवा के बाद आज होंगे रिटायर
राज्यहरियाणा

हरियाणा की नौकरशाही में बड़ा बदलाव: CM सैनी के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता 34 साल की सेवा के बाद आज होंगे रिटायर

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 30, 2026 9:55 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता करीब 34 साल की सेवाओं के बाद बुधवार को रिटायर हो जाएंगे। केंद्र सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया है। 1992 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण गुप्ता को सेवा विस्तार देने के लिए हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भिजवाया था, जिसे स्वीकार नहीं किया गया है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

राज्य सरकार के पास भी सेवा विस्तार देने की पावर नहीं है। ऐसे में अरुण गुप्ता को रि-इंप्लायमेंट (पुनर्नियुक्ति) दी जा सकती है। पुनर्नियुक्ति मिलने की स्थिति में अरुण गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में बरकरार रखा जा सकता है।

सीएम सैनी की गुडबुक के अधिकारियों में होती है गिनती

अरुण गुप्ता की गिनती मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गुडबुक के अधिकारियों में होती है। उन्हें पुनर्नियुक्ति मिलने की स्थिति में मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव-टू लगाया जा सकता है। रिटायरमेंट के बाद राजेश खुल्लर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव हैं।

प्रधान सचिव के पद पर किसी नए आईएएस अधिकारी को मौका मिलने की संभावना है। अरुण गुप्ता को मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार, प्रधान ओएसडी अथवा ओएसडी की जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। उन्हें सेवा का अधिकार आयोग का अध्यक्ष भी नियुक्त किया जा सकता है। टीसी गुप्ता का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह पद खाली चल रहा है। गुप्ता के पास वित्त सचिव का भी दायित्व है।

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की ओर से अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट 30 सितंबर को होने संबंधी आदेश जारी हो गए हैं। उनकी रिटायरमेंट के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में बदलाव होना तय है।

केंद्र सरकार द्वारा एक्सटेंशन (सेवा विस्तार) की फाइल को स्वीकार नहीं किए जाने या मंजूरी नहीं देने के बाद हरियाणा सरकार अपने स्तर पर किसी भी नियम या पावर के तहत अरुण गुप्ता को आईएएस अधिकारी के रूप में सेवा विस्तार नहीं दे सकती है।

आईएएस अधिकारी अखिल भारतीय सिविल सेवा के अंतर्गत आते हैं। इनकी सेवा शर्तें और सेवानिवृत्ति अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु सह सेवानिवृत्ति लाभ) नियम 1958 द्वारा संचालित होती हैं।

इन नियमों के तहत किसी भी आईएएस अधिकारी को सेवा विस्तार देने का अंतिम और अनन्य अधिकार केवल केंद्र सरकार की मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के पास होता है। राज्य सरकार के पास स्वायत्त रूप से ऐसा करने की कोई कानूनी शक्ति नहीं है।

सरकार के पास यह है वैकल्पिक रास्ता

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चाहें तो अरुण गुप्ता के अनुभव का लाभ उठाने के लिए वैकल्पिक रास्ता चुन सकते हैं। राज्य सरकार उन्हें सेवानिवृत्ति के अगले ही दिन एक अक्टूबर से अपने स्वयं के बजट और अधिकारों के तहत मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार, ओएसडी, सलाहकार अथवा मुख्य प्रधान सचिव-टू नियुक्त कर सकती है।

इस तरह की नियुक्ति पूरी तरह से संविदात्मक होती है। इसमें वे राज्य सरकार के कर्मचारी या सलाहकार तो रहेंगे, लेकिन उनके पास एक सक्रिय आईएएस अधिकारी वाले अधिकार और कैडर पोस्ट नहीं रहेगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article CM नायब सिंह सैनी का हेल्थ सेक्टर में बड़ा ऐलान: सरकारी अस्पतालों में शुरू होगी डॉक्टरों की ओपन भर्ती, प्राइवेट डॉक्टर्स भी कर सकेंगे ऑपरेशन
    Next Article बड़े बचेली: वार्ड 09 में वॉटर डैम रिसाव से घरों में घुसा पानी, पार्षद अप्पू कुंजाम की पहल पर मौके पर पहुंचे अधिकारी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मुख्यमंत्री सुक्खू
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा: राज्य में कैंसर मरीजों के लिए उच्च स्तरीय सुविधा सुनिश्चित

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन सरकारी…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बनेगा एआई विश्वविद्यालय, स्कूल निरीक्षण के लिए जम्मू-कश्मीर मॉडल अपनाएगा विभाग

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में एआइ विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। स्कूलों के निरीक्षण के लिए विभाग जम्मू कश्मीर के माडल को अपनाएगा।…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में चढ़ा सियासी पारा: चुनावी साल से पहले कांग्रेस और भाजपा में छिड़ा जुबानी जंग, गुटबाजी के आरोपों पर तकरार

    शिमला। चुनावी वर्ष की दहलीज पर खड़े हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी दल…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    होली के दिन दर्दनाक हादसा: बंदरों से बचते समय छत से गिरा किसान, मौत से परिवार में मचा कोहराम

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां बंदरों के हमले से बचने की…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा की नौकरशाही में बड़ा बदलाव: CM सैनी के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता 34 साल की सेवा के बाद आज होंगे रिटायर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password