jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम सैनी का पलटवार, बोले- विपक्ष पहले अपने गिरेबान में झांके
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम सैनी का पलटवार, बोले- विपक्ष पहले अपने गिरेबान में झांके
राज्यहरियाणा

कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम सैनी का पलटवार, बोले- विपक्ष पहले अपने गिरेबान में झांके

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: August 14, 2026 11:24 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के पंचकूला में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के बाहर होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर तीखा पलटवार किया है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन कांग्रेस को ‘अपने गिरेबान में भी झांकना चाहिए।’

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन में कर्मचारियों और युवाओं के हितों की स्थिति प्रदेश की जनता देख चुकी है, जबकि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा और युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार देने की दिशा में कई कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 1.20 लाख कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जॉब सिक्योरिटी की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए लगातार भ्रामक बातें फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार युवाओं के हितों को प्राथमिकता दे रही है। पारदर्शी व्यवस्था के जरिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और किसी भी युवा को नौकरी के लिए किसी के दरवाजे पर जाने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के साथ प्रदेश में उद्योगों के विस्तार के जरिए रोजगार के नए साधन तैयार करना है।

जॉब सिक्योरिटी पर सीएम का दावा

  • 1.20 लाख कर्मियों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरी की सुरक्षा।
  • कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जॉब सिक्योरिटी से जुड़े फैसले।
  • युवाओं को पारदर्शी व्यवस्था के जरिए रोजगार देने पर जोर।
  • शिक्षा और कौशल विकास के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करने का लक्ष्य।
  • उद्योगों के विस्तार के जरिए रोजगार के साधन बढ़ाने की कोशिश।

गुरुघर में सुखबीर बादल पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण

महाराष्ट्र में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की मुख्यमंत्री ने कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं और गुरुघर में ऐसी घटना होना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरुघर सभी समाजों और सभी लोगों के लिए खुले होते हैं। ऐसे पवित्र स्थानों पर शांति और सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

गुरुग्राम जलभराव पर बोले- प्रशासन को पहले से दिए थे निर्देश

गुरुग्राम में जलभराव के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बारिश बहुत अधिक हुई है, लेकिन प्रशासन ने पहले से आवश्यक तैयारियां की थीं। अधिकारियों को जलभराव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे। उन्होंने दावा किया कि कई स्थानों पर पहले की तुलना में स्थिति में काफी सुधार हुआ है और जलनिकासी के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। सरकार का प्रयास लोगों को परेशानी से बचाना है।

कानून-व्यवस्था पर सख्ती का संदेश

अपराध की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उनमें कानून का भय होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई हो और जरूरतमंद लोगों को एफआइआर दर्ज करवाने में किसी तरह की परेशानी न आए।

खेल प्रतिभाओं को नर्सरी स्तर से तैयार करने पर जोर

हरियाणा के खिलाड़ियों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने खेलों के क्षेत्र में पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था तैयार की है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, 5,714 करोड़ के वाटर सिक्योर प्रोग्राम को मंजूरी
    Next Article नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में बड़ी लापरवाही: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चे को बताया नॉर्मल, जन्म के बाद निकला गंभीर रूप से दिव्यांग

    गाजियाबाद। गाजियाबाद में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में गर्भस्थ शिशु की स्थिति सामान्य बताने के बाद जन्म लेने वाले बच्चे में गंभीर विकृति…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    आजम खान की यूनिवर्सिटी का मामला, अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण की तलवार; RDA ने इलाहाबाद HC में दाखिल की कैविएट

    रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने जौहर यूनिवर्सिटी परिसर में बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए गए 38 भवनों को लेकर जारी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 34 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर; 14 डीएम बदले

    योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार ऐक्शन मोड में है। यूपी की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए योगी सरकार ने…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा: वाजिदपुर में नई वोट बनाने की प्रक्रिया पर उठे सवाल, बीएलओ के पास नहीं मिले फॉर्म-6

    आज भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा नई वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन गांव वाजिदपुर के प्राथमिक…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: कांग्रेस के प्रदर्शन पर सीएम सैनी का पलटवार, बोले- विपक्ष पहले अपने गिरेबान में झांके
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password