jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़
राज्यहरियाणा

सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: July 31, 2026 11:39 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा आज देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस बन चुका है। प्रदेश की आबादी देश की कुल आबादी का केवल दो प्रतिशत होने के बावजूद ओलिंपिक, पैरालिंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में हरियाणा का दबदबा कायम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं, आर्थिक प्रोत्साहन और रोजगार उपलब्ध कराकर खेल संस्कृति को लगातार मजबूत कर रही है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर एक्सपो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हरियाणा के 17,182 खिलाड़ियों के खातों में सीधे ₹730 करोड़ की प्रोत्साहन राशि भेजी गई है। ओलिंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को छह करोड़ तक का नकद पुरस्कार दिया जा रहा है। इसके अलावा 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ग्रुप-ए, बी और सी श्रेणी में सीधी सरकारी नौकरी भी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए पिछले 12 वर्षों में करीब 1,100 करोड़ खर्च किए हैं। प्रदेश में 2,000 खेल नर्सरियां और 25 खेल अकादमियां संचालित हैं, जहां खिलाड़ियों को प्रतिदिन 500 रुपये का डाइट भत्ता दिया जाता है। 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को 1,500 और 15 से 19 वर्ष के खिलाड़ियों को 2,000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी प्रदान की जा रही है। पंचकूला में 10 करोड़ की लागत से उत्तर भारत का पहला अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा का खेल माडल केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है, बल्कि फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से भी जुड़ा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की नशे के प्रति जीरो टालरेंस की नीति है। वह स्वयं हर महीने युवाओं के साथ मैराथन में भाग लेते हैं और हाल ही में यमुनानगर मैराथन में करीब एक लाख युवाओं ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जींद की रैली में हरियाणा को आगामी राष्ट्रमंडल और ओलिंपिक खेलों के लिए नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को तैयार करने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा भविष्य में भी देश के लिए सर्वाधिक पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाता रहेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, दिल्ली के गृह, शिक्षा और खेल मंत्री आशीष सूद, बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग शामिल रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article मनी लॉन्ड्रिंग केस: पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अंतरिम जमानत याचिका खारिज
    Next Article दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार से मांगा भर्ती और रोजगार पर श्वेत पत्र
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    Air India crash,
    गुजरात

    Air India crash 241 मौतों के बाद भी कुछ भारतीय मुसलमानों की संवेदनहीन प्रतिक्रिया वायरल

     

    0 Min Read
    केंद्रीय बजट
    उत्तराखंडराज्य

    मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय बजट को ‘विकसित भारत @2047’ के लिए निर्णायक कदम बताया

    देहरादून। संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत नौवें केंद्रीय बजट 2026-27 की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा भाजपा की नई टीम को सीएम सैनी का मंत्र, SIR अभियान में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने पर जोर

    चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश टीम के साथ पहली औपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगठन के लिए…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    संभल की ‘रीलबाज’ लड़कियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अश्लील इशारे, गालियां और भद्दे कमेंट्स डालने पर गिरफ्तारी

    संभल की ‘रीलबाज’ लड़कियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अश्लील इशारे, गालियां और भद्दे कमेंट्स डालने पर गिरफ्तारी संभल, उत्तर…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीएम सैनी बोले- हरियाणा बना देश का स्पोर्ट्स पावरहाउस, खिलाड़ियों पर खर्च किए 1100 करोड़
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password