jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा भाजपा की नई टीम को सीएम सैनी का मंत्र, SIR अभियान में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने पर जोर
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा भाजपा की नई टीम को सीएम सैनी का मंत्र, SIR अभियान में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने पर जोर
राज्यहरियाणा

हरियाणा भाजपा की नई टीम को सीएम सैनी का मंत्र, SIR अभियान में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने पर जोर

News Desk
Last updated: August 5, 2026 12:12 pm
News Desk
Share
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा की नई प्रदेश टीम के साथ पहली औपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संगठन के लिए स्पष्ट राजनीतिक और संगठनात्मक एजेंडा तय कर दिया।

Contents
About The AuthorNews Desk

मुख्यमंत्री ने प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआइआर) के दूसरे चरण में यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल होने से वंचित न रहे, जबकि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम सूची में शामिल नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिन वास्तविक मतदाताओं के नाम कट गए हैं, उन्हें दोबारा जुड़वाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत हो सके।

 रात्रिभोज का आयोजन

सोमवार रात मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में भाजपा प्रभारी डा. सतीश पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता और प्रांतीय संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने नई प्रदेश टीम के सभी पदाधिकारियों से परिचय किया और उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया।

इससे पहले प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने पंचकूला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की पहली संगठनात्मक बैठक ली। मुख्यमंत्री ने प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उन्हें लाभ दिलाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया।

जनसंपर्क अभियानों को गति देने पर विशेष बल

संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश टीम का प्रत्येक सदस्य बूथ स्तर तक लगातार प्रवास करे और संगठन को अधिक सक्रिय व सशक्त बनाए। सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेवा गतिविधियां, सामाजिक समरसता और जनसंपर्क अभियानों को गति देने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया।

बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा को भव्य और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाए। इसके अलावा संत गुरु रविदास जी की जयंती के कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति बनाई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी को पूरे हरियाणा के मंदिरों और धार्मिक स्थलों तक श्रद्धापूर्वक पहुंचाया जाए।

बैठक में प्रदेश महामंत्री सत्यप्रकाश जरावता, गोपाल शर्मा और वेद फुल्ला, प्रदेश मंत्री अमरपाल राणा और रवि बतान, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, अशोक गुर्जर, लतिका शर्मा और जवाहर सैनी, प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल और मुख्य प्रवक्ता डा. संजय शर्मा सहित अधिकतर प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती और भोपाल सिंह खदरी भी बैठक में शामिल हुए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 2010 से पहले भर्ती शिक्षकों को भी देनी होगी TET, 31 अगस्त 2028 तक मिलेगा मौका
    Next Article किरंडुल (छत्तीसगढ़) : “नर सेवा ही नारायण सेवा” को किया साकार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    बिजली आपूर्ति में बाधा न आए, यूपीसीएल ने तेज की मानसून तैयारियों की समीक्षा

    देहरादून। मानसून के दौरान संभावित आपदाओं के बीच निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 2.71 करोड़ रुपये के उपचार के साथ, युवा वयस्कों में कैशलेस कार्डियक प्रक्रियाओं की संख्या सबसे अधिक है, जिनमें 135 मरीजों का इलाज किया गया है।

    चंडीगढ़:  फाजिल्का जिले के 58 वर्षीय मनजीत सिंह कई हफ्तों तक सीने में होने वाली तकलीफ को मामूली थकान समझकर नजरअंदाज…

    7 Min Read
    पंजाबराज्य

    युद्ध नशों विरुद्ध’; पंजाब सरकार स्कूल आधारित एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से युवा मनों की रक्षा करेगी

    राज्य में चल रही ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब सरकार ने नशे की समस्या की जड़ पर प्रहार…

    6 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    रेखा आर्या का यशपाल आर्य पर हमला, बोलीं- संवैधानिक पद की गरिमा तार-तार करना शर्मनाक

    देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के सार्वजनिक आचरण, भाषा शैली, सभ्यता और संस्कारों पर सवाल खड़े…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा भाजपा की नई टीम को सीएम सैनी का मंत्र, SIR अभियान में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने पर जोर
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password