jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: किरंडुल (छत्तीसगढ़) : “नर सेवा ही नारायण सेवा” को किया साकार
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » किरंडुल (छत्तीसगढ़) : “नर सेवा ही नारायण सेवा” को किया साकार
राष्ट्रीय

किरंडुल (छत्तीसगढ़) : “नर सेवा ही नारायण सेवा” को किया साकार

News Desk
Last updated: August 5, 2026 3:41 pm
News Desk
Share
SHARE

एनएमडीसी के अधिकारी मोहित तोमर ने 47वीं बार रक्तदान कर बचाई अनजान बुजुर्ग की जान

दंतेवाड़ा। मानवता की मिसाल पेश करते हुए एनएमडीसी बीआईओएम किरंडुल कॉम्प्लेक्स के अधिकारी श्री मोहित तोमर ने 5 अगस्त को 47वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। उनका यह दान O Negative – दुर्लभ रक्त समूह का था, जो आज एक मरीज के ऑपरेशन के आपातकालीन समय में उपयोग में आकर एक जीवन बचाने में मददगार बना।

Contents
About The AuthorNews Desk

10 किमी का सफर तय कर पहुंचे अस्पताल

जानकारी के अनुसार, एनएमडीसी के डिपॉजिट 10/11A बचेली स्थित स्क्रीन-प्लांट में कार्यरत उप प्रबंधक (यांत्रिकी) श्री मोहित तोमर मंगलवार सुबह ड्यूटी के लिए निकल ही रहे थे कि उन्हें एक घबराए हुए युवक का फोन आया। युवक ने कहा, “सर, मैं किरंडुल हॉस्पिटल से बोल रहा हूं। मेरी मां की तबीयत बहुत खराब है और ऑपरेशन के लिए ‘ओ-नेगेटिव’ रक्त की अत्यंत आवश्यकता है।”

दुर्लभ रक्त समूह की बात सुनते ही श्री तोमर ने बिना समय गंवाए अपनी धर्मपत्नी के साथ बचेली से लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय कर किरंडुल प्रोजेक्ट हॉस्पिटल पहुंचे। वहां डॉक्टरों से परामर्श और सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के पश्चात उन्होंने 47वीं बार रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध हो जाने से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली।

“हर बार रक्तदान के बाद लगता है ईश्वर ने कोई बड़ा काम करवाया”

रक्तदान के पश्चात श्री तोमर ने कहा, “आज का दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत शुभ और आत्मसंतुष्टि से भरा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उस माताजी शीघ्र स्वस्थ हों। भगवान मुझे ऐसा ही संबल दे ताकि मैं आगे भी निस्वार्थ भाव से जीवन रक्षक रक्तदान की इस सेवा यात्रा को जारी रख सकूं।”

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार नियमित रक्तदान न केवल जरूरतमंदों को नया जीवन देता है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। इतने बार रक्तदान करके व्यक्ति स्वयं स्वस्थ रहता है और दूसरों को स्वस्थ रहने में मदद करता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है और शरीर में नए रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।

नगर ने किया नमन

स्थानीय निवासियों, सहकर्मियों और अस्पताल प्रशासन ने संकट की घड़ी में श्री तोमर की त्वरित मदद और उनके 47वें रक्तदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

श्री मोहित जी, आपके इस त्याग और सेवा भाव के लिए पूरा नगर परिवार नमन करता है और हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करता है।

यह संदेश हम सबके लिए प्रेरणा है कि हम भी आगे आएं, अपने साथियों के साथ मिलकर जरूरतमंदों को रक्तदान करें।
रक्तदान – महादान,47 बार रक्तदान बराबर 47 बार जीवनदान
यह प्रेरणा लेकर रक्तदान करें और किसी की जिंदगी बचाएं यह अपील भी किया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा भाजपा की नई टीम को सीएम सैनी का मंत्र, SIR अभियान में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने पर जोर
    Next Article बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नए साल की बधाई, जानिए क्या-क्या कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सभी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति और सुख…

    4 Min Read
    कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस
    राष्ट्रीय

    कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: पीड़िता ने बताई आपबीती, तीन आरोपी गिरफ्तार

    कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस: पीड़िता ने बताई आपबीती, तीन आरोपी गिरफ्तार कोलकाता, 27 जून 2025 — साउथ कोलकाता लॉ…

    3 Min Read
    राष्ट्रीय

    IIT बाबा अभय सिंह ने रचाई इंजीनियर युवती से शादी, प्रयागराज कनेक्शन से चर्चा में आया मामला

    IIT बाबा अभय सिंह ने की शादी, संन्यास से गृहस्थ जीवन की ओर बढ़ाया कदम महाकुंभ के दौरान चर्चाओं में…

    3 Min Read
    छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीयशिक्षा

    डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल में कक्षा 12वीं का परिणाम उत्साहजनक, अमित साहू ने 92.02% अंक के साथ किया टॉप

    किरंदुल, दंतेवाड़ा:डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल का कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद शानदार और उत्साहजनक रहा। विद्यालय के…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: किरंडुल (छत्तीसगढ़) : “नर सेवा ही नारायण सेवा” को किया साकार
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password