jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिमला में CM सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को बांटे ₹17.85 करोड़, महिला खिलाड़ियों के लिए वाक-इन इंटरव्यू से होंगी भर्तियां
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिमला में CM सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को बांटे ₹17.85 करोड़, महिला खिलाड़ियों के लिए वाक-इन इंटरव्यू से होंगी भर्तियां
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला में CM सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को बांटे ₹17.85 करोड़, महिला खिलाड़ियों के लिए वाक-इन इंटरव्यू से होंगी भर्तियां

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 1, 2026 8:52 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए सहायक जिला खेल अधिकारी का पद सृजित किया गया है। आने वाले समय में खेल विभाग वाक-इन इंटरव्यू के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महिला खिलाड़ियों को विभाग में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान 

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से 20 तारीख को धर्मशाला में खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसके तहत एसडीएम, जिला और राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और पंचायत स्तर तक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ रुपये वितरित

शनिवार को शिमला में प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए राज्यस्तरीय समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के 419 खिलाड़ियों को 17.85 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की। इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले 51 और राष्ट्रीय स्तर के 368 खिलाड़ी शामिल हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेलों में पुरस्कार राशि दस गुना तक बढ़ाने, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और कोच को सम्मानित करने के फैसले को सरकार की उपलब्धि बताया।

पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

प्रदेश सरकार ने ओलंपिक, एशियन और कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की है। पहले एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर 50 लाख रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये किया गया है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर भी पांच करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है।

इन्हें मिले करोड़ों रुपये

उन्होंने कहा कि कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल की पुष्पा राणा, भावना ठाकुर, रितु नेगी और ज्योति ठाकुर को इस बार एक-एक करोड़ रुपये दिए गए। एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर सीमा को 1.5 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। 10000 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल विजेता निषाद को ढाई करोड़ रुपये दिए गए।

नेशनल लेवल के खिलाड़ियों को पहली बार पुरस्कार

सरकार ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देने की व्यवस्था की है। राष्ट्रीय स्तर की पूरी टीम को पांच लाख रुपये और टीम के सदस्य के रूप में खिलाड़ियों को 1.5 लाख रुपये दिए गए हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कोच को भी तीन लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी सौगात: PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब
    Next Article हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: HAS अधिकारियों के तबादले, सरकाघाट को मिला नया SDM
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    Editorialउत्तर प्रदेशताजा खबरराष्ट्रीय

    2025 की 5 बड़ी घटनाएं, जिन्होंने भारत का इतिहास बदल दिया

    महाकुंभ से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक — याद रखा जाएगा यह साल साल 2025 भारत के इतिहास में एक बेहद…

    5 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और वोट चोरी के खिलाफ सीएम सुक्खू के नेतृत्व में गरजी हिमाचल कांग्रेस

    शिमला: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और वोट चोरी के आरोपों को लेकर सोमवार को नई…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    UP में 6 पीसीएस अफसरों के तबादले; मथुरा से राकेश कुमार हमीरपुर भेजे गए, महेश प्रकाश अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर

    PCS Officer Transfers in UP: यूपी में योगी सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने…

    3 Min Read
    उत्तराखंड

    गदरपुर चुनाव में दिखा जनता का जनसैलाब! प्रीति सरदार का नामांकन, जीत का किया दावा | Panchayat Chunav 2025

    गदरपुर ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है। नामांकन प्रक्रिया…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिमला में CM सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को बांटे ₹17.85 करोड़, महिला खिलाड़ियों के लिए वाक-इन इंटरव्यू से होंगी भर्तियां
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password