गदरपुर ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग चुका है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान ब्लॉक कार्यालय में प्रत्याशियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी क्रम में ग्राम सभा बारिराई से महिला प्रधान प्रत्याशी प्रीति सरदार ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके साथ उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत था कि उन्हें क्षेत्र की जनता का जबरदस्त समर्थन प्राप्त है।
प्रीति सरदार के पति पंकज सरदार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह चुनाव सिर्फ एक औपचारिकता होगी, क्योंकि जनता ने मन बना लिया है कि इस बार वे एक सक्रिय और विकासोन्मुखी नेतृत्व को चुनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कार्यकाल में क्षेत्र में विकास की रफ्तार बहुत धीमी रही है, लेकिन यदि प्रीति सरदार चुनाव जीतती हैं, तो क्षेत्र में चौमुखी विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उनके विजन में पारदर्शिता और जन भागीदारी प्रमुख है।
