jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली से लौटे CM सुक्खू, हिमाचल में फिर तेज हुई मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली से लौटे CM सुक्खू, हिमाचल में फिर तेज हुई मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा
राज्यहिमाचल प्रदेश

दिल्ली से लौटे CM सुक्खू, हिमाचल में फिर तेज हुई मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा

News Desk
Last updated: September 5, 2026 9:37 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू शुक्रवार को शिमला लौट आए। मुख्यमंत्री के लौटते ही हिमाचल की सियासत में मंत्रिमंडल विस्तार और संभावित विभागीय फेरबदल को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के साथ हुई बैठक को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ अलग से भी मुलाकात हुई। हालांकि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर फिलहाल स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है।

क्षेत्रीय और जातीय संतुलन सबसे बड़ी चुनौती

मंत्रिमंडल विस्तार के रास्ते में सबसे बड़ी अड़चन क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को लेकर बताई जा रही है। कांग्रेस हाईकमान 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार और संगठन में सभी प्रमुख वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर काम कर रहा है।

ऐसे में यदि मंत्रिमंडल में किसी मौजूदा मंत्री को हटाकर नए चेहरे को जगह दी जाती है तो इससे संतुलन बनाने के बजाय राजनीतिक असंतोष बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोलन दौरे की भी चर्चा है। इसी महीने सोलन में रैली कर सकते हैं। प्रियंका वाड्रा का मंडी दौरा पहले से तय बताया जा रहा है।

दिल्ली से लौटते वक्त कंडाघाट में रुका काफिला

दिल्ली दौरे से लौटते समय मुख्यमंत्री का काफिला शुक्रवार को कंडाघाट में कुछ देर के लिए रुका। बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसी दौरान हाईवे किनारे एक ढाबे में खाने की गुणवत्ता को लेकर बच्चों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर दी। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही डीसी सोलन को ढाबे में परोसे जा रहे खाने की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में 118.95 करोड़ के उपकर पर सवाल, ऑडिट रिपोर्ट में सामने आई वित्तीय चूक
    Next Article मोबाइल देकर गेम खिलाना पड़ा भारी, फूल विक्रेता के खाते से उड़ाए 4.71 लाख रुपये
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    ध्वजारोहण
    राज्यहरियाणा

    रेवाड़ी से नारनौल तक: हरियाणा के मंत्रियों ने ध्वजारोहण और परेड की सलामी ली

    77वें गणतंत्र दिवस समारोह में रेवाड़ी में खेल मंत्री गौरव गौतम ने तिरंगे को सलामी दी। इससे पहले खेल मंत्री…

    6 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    UP के CM योगी आदित्यनाथ को लेकर क्या बोल गए AIMIM के विधायक? ‘सत्ता के नशे ने…’

    Controversial Statement on UP CM Yogi: एआईएमआईएम के विधायक और पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने उत्तर प्रदेश…

    2 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    ADR की रिपोर्ट को सीएम सुक्खू ने किया खारिज, बोले- मेरी संपत्ति की हो सकती है जांच

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की उस रिपोर्ट को बुधवार को खारिज…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी: हर ग्राम पंचायत में खुलेंगे जनसेवा केंद्र, घर के पास मिलेंगी जरूरी डिजिटल सेवाएं; बनेंगे आईटी पार्क

    लखनऊ। आमजन को घर के पास पारदर्शी, सुरक्षित तथा समयबद्ध डिजिटल सेवाएं मुहैया कराने के लिए सरकार ने जन सेवा केंद्र…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली से लौटे CM सुक्खू, हिमाचल में फिर तेज हुई मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password