jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मोबाइल देकर गेम खिलाना पड़ा भारी, फूल विक्रेता के खाते से उड़ाए 4.71 लाख रुपये
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मोबाइल देकर गेम खिलाना पड़ा भारी, फूल विक्रेता के खाते से उड़ाए 4.71 लाख रुपये
उत्तर प्रदेशराज्य

मोबाइल देकर गेम खिलाना पड़ा भारी, फूल विक्रेता के खाते से उड़ाए 4.71 लाख रुपये

News Desk
Last updated: September 5, 2026 9:43 am
News Desk
Share
SHARE

गाजियाबाद। मोबाइल किसी अनजान व्यक्ति के हाथ में देना विजयनगर निवासी फूल विक्रेता को भारी पड़ गया। दुकान पर आने वाले एक युवक ने पहले धीरे-धीरे उससे जान-पहचान बढ़ाई और फिर उसका मोबाइल लेकर गेम खेलने लगा। कुछ समय बाद युवक का दुकान पर आना बंद हो गया, लेकिन इस दौरान पीड़ित के बैंक खाते से ऑनलाइन रकम ट्रांसफर होती रही।

Contents
About The AuthorNews Desk

मोबाइल गेम खेलकर वापिस कर देता

करीब एक साल तक चले इस खेल में खाते से 4.71 लाख रुपये विभिन्न खातों में पहुंचा दिए गए। इसके बाद आरोपित ने आना बंद कर दिया। कुछ समय बाद मोबाइल चेक करने पर रकम ट्रांसफर होने के मैसेज मिले तो पीड़ित को ठगी का पता चला।

पुराना विजयनगर निवासी मुकेश कुमार फूल बेचने का काम करते हैं। उनकी दुकान पर रामकुमार नाम का व्यक्ति आता था। वह धीरे-धीरे उनसे जान-पहचान बढ़ाने लगा।

कुछ समय बाद रामकुमार का बेटा सुमित भी दुकान पर आने लगा। आरोप है कि सुमित उनसे मोबाइल लेकर गेम खेलता था और कुछ देर बाद वापस कर देता था।

कुल 4.71 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए

पीड़ित को उस पर कोई शक नहीं हुआ। कुछ समय बाद सुमित का दुकान पर आना बंद हो गया। इसके बाद एक दिन उनके भांजे कपिल ने मोबाइल चेक किया तो खाते से रुपये ट्रांसफर होने के मैसेज दिखे। मुकेश ने बैंक जाकर खाते की जानकारी ली तो पता चला कि 25 जून 2025 से इस वर्ष 14 जून के बीच ऑनलाइन लेनदेन के जरिये कुल 4.71 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

किनके खातों में गये रुपये?

पीड़ित का आरोप है कि यह रकम सुमित, उसकी मां रश्मि, समीर, ईशा त्यागी तथा बलदेव से जुड़े खातों में ट्रांसफर की गई। पीड़ित ने सभी पर साजिश के तहत रकम हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के मुताबिक विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस बैंक खातों में हुए लेनदेन और आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच के आधार पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली से लौटे CM सुक्खू, हिमाचल में फिर तेज हुई मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा
    Next Article गाजियाबाद पुलिस में लापरवाही पर सख्ती, 7 महीने में 193 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में 35 हजार बकायेदारों पर बिजली निगम का शिकंजा, 53 करोड़ की वसूली के लिए कटेंगे कनेक्शन

    गाजियाबाद। बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जोन-एक में…

    1 Min Read
    केंद्रीय नागर विमानन मंत्री
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तार पर सीएम सुक्खू ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की भेंट

    शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से भेंट की। सीएम…

    2 Min Read
    स्टार्टअप इंडिया
    उत्तर प्रदेशराज्य

    स्टार्टअप इंडिया के 10 साल : उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप क्रांति को गति देते सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

    योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नया दौर लैब सुविधा, मेंटरशिप, टेस्टिंग और नेटवर्किंग…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए जल्द ही विशेष टीईटी ( शिक्षक…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मोबाइल देकर गेम खिलाना पड़ा भारी, फूल विक्रेता के खाते से उड़ाए 4.71 लाख रुपये
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password