jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 शिक्षक होंगे भर्ती
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 शिक्षक होंगे भर्ती
राज्यहिमाचल प्रदेश

CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 शिक्षक होंगे भर्ती

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 21, 2026 8:31 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के अर्की में राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह में सरकारी सीबीएसई स्कूलों में अगले तीन माह के भीतर 2,000 और शिक्षकों की नियुक्ति करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का चयन पूरी तरह योग्यता के आधार पर और बिना किसी सिफारिश के किया जा रहा है।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रत्येक सीबीएसई स्कूल में पांच से आठ शिक्षकों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। शेष पदों को भी शीघ्र भर दिया जाएगा। कहा कि निजी स्कूलों में सीबीएसई शिक्षा काफी महंगी है, जबकि सरकार सरकारी स्कूलों में भी इसी स्तर की सुविधाएं कम खर्च में उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। सीएम ने दिग्गल, भूमती और जय नगर के स्कूलों को सीबीएसई करने की घोषणा की।

सीएम ने कहा कि उनके मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने से लगभग 3,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। इन संसाधनों का उपयोग विधवाओं, बच्चों और समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं में किया जा रहा है। कहा कि भ्रष्टाचार के माध्यम से अर्जित संपत्तियों को जब्त कर उन्हें गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए उपयोग किया जाएगा।

जल्द होगी 228 और चिकित्सकों की भर्ती

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में 15 से 19 वर्ष पुराने उपकरणों के स्थान पर एम्स नई दिल्ली की तर्ज पर आधुनिक मशीनरी उपलब्ध करवाई गई है। अर्की में भी शीघ्र ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही 228 और चिकित्सकों की भर्ती करेगी।

पूर्व सरकार ने किया था किशाऊ बांध की शर्तों को स्वीकार…

सुक्खू ने कहा कि पूर्व सरकार ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना की पूर्व निर्धारित शर्तों को स्वीकार कर लिया था। भाजपा की सरकार होती तो प्रदेश की जनता पर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता था और राज्य को 1,500 करोड़ रुपये तक की संभावित आय से भी वंचित होना पड़ सकता था। अंततः राज्य के हित में शर्तों पर समझौता किया गया।

बिना पंजीकरण जमीन का आवंटन होगा रद्द

सीएम ने पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में करीब 5,000 बीघा भूमि कुछ पसंदीदा उद्योगपतियों को बिना पंजीकरण शुल्क के आवंटित की गई, लेकिन अभी तक वहां कोई उद्योग स्थापित नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे आवंटनों को रद्द करने पर विचार कर रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल के CBSE स्कूलों में होगी 2,000 शिक्षकों की भर्ती, CM सुक्खू ने किया बड़ा ऐलान
    Next Article भारत-चीन सीमा पर सड़क निर्माण के दौरान जोरदार धमाका, एक की मौत; एक गंभीर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बिहार

    Tej Pratap Girlfriend Case: ऐश्वर्या राय का लालू परिवार पर बड़ा हमला, बोलीं- “जब सबको पता था तो मेरी ज़िंदगी क्यों बर्बाद की?”

    Tej Pratap Girlfriend Case: ऐश्वर्या राय का लालू परिवार पर बड़ा हमला, बोलीं- “जब सबको पता था तो मेरी ज़िंदगी…

    3 Min Read
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव के चलते 24 और 28 जुलाई को बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा

    उत्तराखंड पंचायत चुनाव के चलते 24 और 28 जुलाई को बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा देहरादून/नेपाल बॉर्डर – उत्तराखंड में होने…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    प्रदेश में इको टूरिज्म को मिलेगा नया आयाम, मुख्य सचिव ने दिए नीति निर्माण के निर्देश

    देहरादून 05 जनवरी, 2028 (सू. ब्यूरो): मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सपा के कद्दावर नेता चौधरी इंद्रसेन गुर्जर ने नोएडा विधानसभा-61 में लगाई PDA चौपाल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का गुरु मंत्र

    निठारी और सलारपुर गांव में PDA चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद, भाजपा सरकार और नोएडा प्राधिकरण पर साधा निशाना…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 3 महीने में 2,000 शिक्षक होंगे भर्ती
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password