निठारी और सलारपुर गांव में PDA चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया संवाद, भाजपा सरकार और नोएडा प्राधिकरण पर साधा निशाना
नोएडा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं वरिष्ठ समाजवादी नेता चौधरी इंद्रसेन गुर्जर ने आज नोएडा विधानसभा-61 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निठारी गांव एवं सलारपुर गांव में PDA चौपाल आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से संवाद किया और आगामी राजनीतिक संघर्ष के लिए कार्यकर्ताओं को जीत का गुरु मंत्र दिया।
चौधरी इंद्रसेन गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संवाद करें तथा अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग के लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि PDA की ताकत ही समाजवादी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में गांवों की स्थिति बेहद खराब हो गई है। सरकार लगातार स्मार्ट गांव और विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। गांवों में आज भी पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है, नालियां एवं सीवर व्यवस्था बदहाल है, कई स्थानों पर सड़कें टूटी पड़ी हैं और मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
चौधरी इंद्रसेन गुर्जर ने नोएडा प्राधिकरण पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नोएडा को देश के आधुनिक शहरों में शामिल किया जाता है, लेकिन नोएडा के गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण को गांवों के विकास और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से काम करना चाहिए। गांवों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा—PDA की एकजुटता से मजबूत होगी समाजवादी पार्टी
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नोएडा विधानसभा-61 में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। PDA चौपाल के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और भाजपा सरकार की नीतियों की वास्तविकता जनता के सामने रख रहे हैं।
डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि नोएडा विधानसभा-61 में PDA समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मजबूती के साथ गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं से भी पार्टी नेताओं को अवगत कराया। समाजवादी पार्टी नेताओं ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर पर उठाकर उनके समाधान के लिए प्रभावी संघर्ष किया जाएगा।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि PDA चौपालों का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नोएडा विधानसभा-61 के प्रत्येक गांव, सेक्टर एवं बूथ तक संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
इस अवसर पर निठारी एवं सलारपुर गांव के ग्रामीणों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, जोन एवं सेक्टर प्रभारियों तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित मुख्य लोगों में
डॉ आश्रय गुप्ता अध्यक्ष महानगर
प्रभारी चों०इंद्रसेन जी ,साथी संतर पाल जी,महासचिव विकास यादव
ठा बबलू चौहान ,विधानसभा अध्यक्ष
चो जयकरण सिंह , फ़क़ीर चंद नगर, उपदेश नागर,गौरव यादव,बब्बू यादव, टीटू यादव ,देवपाल यादव,राघवेंद्र दूबे संजीव नगर,
१-गांव निठारी- pda चोपाल, आयोजक रेसपाल अवना,सुनील चौदरी,राजेश अम्बावता,सुमित अम्बवता,मनोज प्रजापति,देवेंद्र अवना देवेंद्र गुज्जर,
२-हरोला pdA चोपाल- आशुतोष अवना,जगत चौधरी, नीरज शर्मा
३-गांव सिलारपुर में pda चोपाल के आयोजक- सुभाष भाटी, अमित भाटी, योगेश भाटी, कवित गुज्जर,सतपाल यादव राहुल अवना,गराज भाटी, अशोक भाटी नेहा पांडे ,लखन यादव, कालू यादव, मोनू खारी,मोहित गौतम, सुमित वर्मा,अमन नागर ,आदि मौजूद रहे।

