jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: नेरचौक मेडिकल कॉलेज को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात: 3 टेस्ला MRI मशीन और कैंसर सेंटर का किया लोकार्पण
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » नेरचौक मेडिकल कॉलेज को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात: 3 टेस्ला MRI मशीन और कैंसर सेंटर का किया लोकार्पण
राज्यहिमाचल प्रदेश

नेरचौक मेडिकल कॉलेज को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात: 3 टेस्ला MRI मशीन और कैंसर सेंटर का किया लोकार्पण

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 10:24 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मंडी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी प्रवास के दौरान नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल को स्वास्थ्य क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं. मुख्यमंत्री ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक 3 टेस्ला MRI मशीन और टर्शरी केयर कैंसर सेंटर का लोकार्पण किया. इसके अलावा PET-CT स्कैन मशीन के लिए अधोसंरचना विकास कार्य का शिलान्यास भी किया.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

समारोह के दौरान पत्रकारों और मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “वर्ष 2017 में स्थापित इस मेडिकल कॉलेज में लंबे समय से MRI जैसी महत्वपूर्ण डायग्नोस्टिक सुविधा का अभाव था. अब 3-टेस्ला MRI मशीन की सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को आधुनिक जांच की सुविधा प्रदेश में ही मिल सकेगी”.

सीएम ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और फैकल्टी सदस्यों से सीधे संवाद कर संस्थान की आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज को भविष्य में और अधिक संसाधन उपलब्ध करवाकर मजबूत करेगी. स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं. सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है. निर्णय जनहित को ध्यान में रखकर लिए जा रहे हैं.

बल्ह विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात

इससे पहले मुख्यमंत्री बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए. इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे ऐतिहासिक बताया. उन्होंने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में संगठन की गतिविधियां बढ़ी हैं और कांग्रेस को जनसमर्थन मिल रहा है

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भाजपा पर निशाना

देशभर में उठ रहे ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ की राजनीति करती रही है. यदि वोट चोरी का मुद्दा सामने आया है तो इसकी जांच और तथ्यों को सामने लाया जाना चाहिए. यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है तो वह गलत है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जयराम के गढ़ मंडी में बरसे सीएम सुक्खू: बोले- ‘क्षेत्रवाद के नारे से मिली भाजपा को जीत, विकास केवल सराज तक रहा सीमित’
    Next Article गाजियाबाद में बड़ी लापरवाही: अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में बच्चे को बताया नॉर्मल, जन्म के बाद निकला गंभीर रूप से दिव्यांग
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    भ्रष्टाचार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ’12 बजे सोकर उठने वाले बबुआ को नहीं थी गरीबों की चिंता’, CM योगी बोले- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी छात्रवृत्ति

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में परिवारवाद, भ्रष्टाचार और लापरवाही के कारण छात्रवृत्ति जैसी योजनाएं गरीबों तक…

    2 Min Read
    थराली
    उत्तराखंड

    थराली में बादल फटने से मची तबाही: SDM आवास ढहा, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी

    थराली में बादल फटने से मची तबाही: SDM आवास ढहा, दो लोग लापता, राहत कार्य जारी चमोली (उत्तराखंड), 23 अगस्त…

    3 Min Read
    पंजाबराज्य

    अमृतसर में स्वतंत्रता दिवस पर फिर अटका तिरंगा, मंत्री अमन अरोड़ा ने मंच से किया संबोधन

    अमृतसर। गुरु नानक स्टेडियम में 13 अगस्त को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद आज 15 अगस्त पर मनाए जा रहे…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    दिल्ली में ₹1798 करोड़ की 3812 विकास परियोजनाओं को मंजूरी, सड़कों-नालों और बुनियादी सुविधाओं पर होगा काम

    नई दिल्ली। नई दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से सरकार ने मुख्यमंत्री विकास निधि के तहत…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: नेरचौक मेडिकल कॉलेज को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात: 3 टेस्ला MRI मशीन और कैंसर सेंटर का किया लोकार्पण
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password