jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जयराम के गढ़ मंडी में बरसे सीएम सुक्खू: बोले- ‘क्षेत्रवाद के नारे से मिली भाजपा को जीत, विकास केवल सराज तक रहा सीमित’
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जयराम के गढ़ मंडी में बरसे सीएम सुक्खू: बोले- ‘क्षेत्रवाद के नारे से मिली भाजपा को जीत, विकास केवल सराज तक रहा सीमित’
राज्यहिमाचल प्रदेश

जयराम के गढ़ मंडी में बरसे सीएम सुक्खू: बोले- ‘क्षेत्रवाद के नारे से मिली भाजपा को जीत, विकास केवल सराज तक रहा सीमित’

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 27, 2026 10:21 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

मंडी: हिमाचव विधानसभा चुनाव में अभी भले ही वक्त है, लेकिन प्रदेश में आरोप प्रत्यारोप का दौर अभी से चरम पर है. प्रदेश के पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष के गृह जिले में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी जिले में कांग्रेस के पुराने राजनीतिक आधार का जिक्र करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मंडी जिले लंबे समय तक कांग्रेस का गढ़ रहा है और राजनीतिक परिस्थितियां प्रतिकूल होने के बावजूद कांग्रेस यहां चार से छह विधानसभा सीटें जीतती रही है. हालांकि, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मंडी जिला की 10 विधानसभा सीटों में से केवल एक सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई. मुख्यमंत्री सुक्खू ने यह बात बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

‘जयराम ठाकुर के अधूरे वादों से कांग्रेस पार्टी को हुआ नुकसान’

सीएम सुक्खू ने कहा कि, “वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा ने मंडी जिले की 9 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी. तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनाव के दौरान जनता से कई वादे किए थे, लेकिन उनमें से कई वादे पूरे नहीं हो पाए. इसका असर मंडी जिला के विकास पर भी पड़ा. जयराम ठाकुर ने चुनाव के दौरान मंडी की जनता के बीच क्षेत्रवाद का नारा दिया, जिसके बाद भाजपा को जिला में बड़ी सफलता मिली. जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री रहते विकास कार्यों का लाभ पूरे मंडी जिला में समान रूप से नहीं पहुंचा और विकास मुख्य रूप से सराज विधानसभा क्षेत्र तक सीमित रहा.”

मुख्यमंत्री ने कहा कि, वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश के हर वर्ग और विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए काम कर रही है. सरकार का उद्देश्य ऐसी योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाना है, जिनका लाभ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र और वर्ग तक पहुंच सके. पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किए जा रहे कुछ कार्यों की प्रशंसा कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार विकास और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़ रही है.

‘एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले हिमाचली खिलाड़ियों का होगा भव्य स्वागत’

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एशियाई खेलों में भारतीय कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. सीएम सुक्खू ने कहा कि, “एशियाई खेलों में हिमाचल प्रदेश के जिन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए हैं, उनके प्रदेश लौटने पर स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा. खिलाड़ियों को सरकार की ओर से निर्धारित सरकारी नियमों के तहत पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी.”

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से भारतीय महिला कबड्डी टीम में शामिल हिमाचल प्रदेश की चार खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि, इन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का नाम भी रोशन किया है. इश दौरान सीएम ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल कांग्रेस में हलचल: मंत्रिमंडल विस्तार पर बोलीं रजनी पाटिल- ‘सीएम सुक्खू के प्रस्ताव के बाद ही होगा फैसला’
    Next Article नेरचौक मेडिकल कॉलेज को सीएम सुक्खू की बड़ी सौगात: 3 टेस्ला MRI मशीन और कैंसर सेंटर का किया लोकार्पण
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के 12 हजार गेस्ट टीचरों के लिए बड़ी राहत: शिक्षा मंत्री ढांडा ने दिए नियमितीकरण प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश

    चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 20 साल से कार्यरत 12 हजार अतिथि अध्यापकों के नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने की योजना को झटका: नहीं मिले खरीदार, टेंडर की तारीख बढ़ी

    आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार ने अतिरिक्त राजस्व जुटाने के लिए 27 साल बाद लॉटरी शुरू करने का…

    3 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली: गोविंदपुरी के भूमिहीन कैंप में DDA ने शुरू किया ध्वस्तीकरण अभियान, 1,200 से अधिक झुग्गियाँ तोड़ी जाएंगी

    दिल्ली: गोविंदपुरी के भूमिहीन कैंप में DDA ने शुरू किया ध्वस्तीकरण अभियान, 1,200 से अधिक झुग्गियाँ तोड़ी जाएंगी 📅 तारीख:…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

    छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का बड़ा खुलासा: 22 अफसर निलंबित, ₹3200 करोड़ की लूट का पर्दाफाश

    छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले का बड़ा खुलासा: 22 अफसर निलंबित, ₹3200 करोड़ की लूट का पर्दाफाश रायपुर, 11 जुलाई 2025…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जयराम के गढ़ मंडी में बरसे सीएम सुक्खू: बोले- ‘क्षेत्रवाद के नारे से मिली भाजपा को जीत, विकास केवल सराज तक रहा सीमित’
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password