jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: वीरभद्र सिंह के गढ़ रोहड़ू में सीएम सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन, जुटी भारी भीड़ से गरमाई राजनीति
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » वीरभद्र सिंह के गढ़ रोहड़ू में सीएम सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन, जुटी भारी भीड़ से गरमाई राजनीति
राज्यहिमाचल प्रदेश

वीरभद्र सिंह के गढ़ रोहड़ू में सीएम सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन, जुटी भारी भीड़ से गरमाई राजनीति

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 3, 2026 7:45 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। कभी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मजबूत राजनीतिक गढ़ रहे रोहड़ू में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने उनकी लोकप्रियता को लेकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में न लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह थे और न कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री को सुनने और उनसे मिलने पहुंचे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

विक्रमादित्य सिंह विदेश दौरे पर हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। मुख्यमंत्री ने भी लोगों के बीच देर तक रहकर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थानीय संस्कृति से जुड़कर नाटी डाली।

वीरभद्र सिंह की राजनीतिक कर्मभूमि रहे रोहड़ू में सुक्खू का यह प्रवास इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि क्षेत्र की राजनीति में वीरभद्र परिवार का लंबे समय तक प्रभाव रहा है। वीरभद्र सिंह रोहड़ू से लगातार पांच बार विधायक रहे। उन्होंने 1990, 1993, 1998, 2003 और 2007 में यहां से जीत दर्ज की। बाद में परिसीमन के कारण सीट आरक्षित होने पर उन्होंने शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ा।

नाटी गुनगुनाई तो आत्मीय हो गया माहौल

मुख्यमंत्री सुक्खू ने रोहड़ू के लोगों के साथ अपने संवाद को राजनीतिक औपचारिकता तक सीमित नहीं रखा। देर रात तक लोगों के बीच रहे और उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में जब उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ नाटी डाली और ‘रोहड़ू जाणा मेरी आमिएं’ गुनगुनाया तो माहौल पूरी तरह आत्मीय हो गया। मुख्यमंत्री के इस अंदाज का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी खूब प्रसारित हो रहा है।

रोहड़ू से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा को सुक्खू सरकार में मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया था। ब्राक्टा को वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता रहा है। ऐसे में वीरभद्र के राजनीतिक प्रभाव वाले क्षेत्र में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी को उनकी स्वीकार्यता और लोकप्रियता के संदर्भ में देखा जा रहा है।

यह रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का दूसरा बड़ा प्रवास है। इससे पहले वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत डोडरा-क्वार पहुंचे थे। लगातार दूसरे बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी और लोगों की भागीदारी ने रोहड़ू को एक बार फिर प्रदेश की राजनीति के केंद्र में ला दिया है।

वीरभद्र के गढ़ में सुक्खू की अलग पहचान की चर्चा

रोहड़ू में उमड़ी भीड़ के बाद कांग्रेस के भीतर चर्चा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू इस पारंपरिक कांग्रेस गढ़ में अपनी अलग राजनीतिक पहचान और जन स्वीकार्यता बनाने में सफल हो रहे हैं। हालांकि किसी एक कार्यक्रम की भीड़ को लोकप्रियता का अंतिम पैमाना नहीं माना जा सकता, लेकिन मुख्यमंत्री के सीधे संवाद और स्थानीय लोगों की भागीदारी ने राजनीतिक चर्चा को जरूर हवा दी है।

रोहड़ू से पांच बार जीते थे वीरभद्र

वीरभद्र सिंह ने रोहड़ू से 1990, 1993, 1998, 2003 और 2007 के विधानसभा चुनाव जीते। 2012 में परिसीमन के बाद उन्होंने शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ा। रोहड़ू में कांग्रेस की पकड़ बाद में मोहन लाल ब्राक्टा ने कायम रखी। 2012 में ब्राक्टा ने यहां बड़ी जीत दर्ज की और 2022 में भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article पूर्व CM हरीश रावत का दावा: उत्तराखंड में चल रही बदलाव की लहर, त्रस्त जनता कांग्रेस की ओर देख रही
    Next Article हिमाचल कैबिनेट की बड़ी बैठक 5 अक्टूबर को: नौकरियों, ट्रांसफर बैन हटाने और स्वास्थ्य बीमा पर हो सकते हैं अहम फैसले
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मछुआरों के लिए बड़ी सौगात, CM सुक्खू ने शुरू की ‘मछुआरा सम्मान निधि’ योजना

    बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने बुधवार को बिलासपुर जिले में मछुआरा सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। झंडूता के धराड़सानी में…

    5 Min Read
    बिहार

    तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला: “अगले 5 साल बिहार के लिए कोई विजन नहीं”

    तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला: "अगले 5 साल बिहार के लिए कोई विजन नहीं" पटना | 24…

    3 Min Read
    पवन सिंह
    बिहार

    पवन सिंह के आरा स्थित घर में भीषण चोरी, ₹15 लाख के जेवरात और गोलियां गायब

    पवन सिंह के आरा स्थित घर में भीषण चोरी, ₹15 लाख के जेवरात और गोलियां गायब दिनांक: 24 जून 2025…

    3 Min Read
    पूर्व शिक्षा मंत्री
    पंजाबराज्य

    पूर्व शिक्षा मंत्री परगट सिंह ने अमलोह में तिरंगा फहराया, संविधान और लोकतंत्र की सुरक्षा का दिया संदेश

    पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह ने 77वें गणतंत्रता दिवस पर अमलोह में तिरंगा फहराया और देशवासियों को शुभकामनाएं…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: वीरभद्र सिंह के गढ़ रोहड़ू में सीएम सुक्खू का शक्ति प्रदर्शन, जुटी भारी भीड़ से गरमाई राजनीति
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password