jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में मछुआरों के लिए बड़ी सौगात, CM सुक्खू ने शुरू की ‘मछुआरा सम्मान निधि’ योजना
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में मछुआरों के लिए बड़ी सौगात, CM सुक्खू ने शुरू की ‘मछुआरा सम्मान निधि’ योजना
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मछुआरों के लिए बड़ी सौगात, CM सुक्खू ने शुरू की ‘मछुआरा सम्मान निधि’ योजना

News Desk
Last updated: August 13, 2026 9:17 am
News Desk
Share
SHARE

बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सुक्खू ने बुधवार को बिलासपुर जिले में मछुआरा सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। झंडूता के धराड़सानी में मछुआरा सम्मेलन में सुक्खू ने कहा कि इस योजना से लगभग 1500 मछुआरों को लाभ होगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

योजना के तहत दो माह तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध (16 जून से 15 अगस्त) की अवधि में पात्र मछुआरों को 3,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सुक्खू ने घोषणा की कि मछली कोल्ड स्टोर बनाने के लिए सरकार 70 की जगह 80 प्रतिशत सब्सिडी देगी। मछली सप्लाई वैन खरीद पर भी 70 प्रतिशत सब्सिडी देने की घोषणा।

जागरण संवाददाता, बिलासपुर। नीली क्रांति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार मछुआरों को आर्थिक रूप से सहयोग करने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत मछुआरा समितियों पर लगाए गए पांच गुना जुर्माना सरकार ने माफ कर दिया है। इसके अलावा अगर कोई मछुआरा कोल्ड स्टोरेज इकाई स्थापित करना चाहता है तो उसे अब 70 की बजाए 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बिलासपुर के धराड़सानी में आयोजित मछुआरा सम्मान समारोह में यह घोषणा कीं।

इसके अलावा उन्होंने पूरे प्रदेश में मछुआरों को लाइफ जैकेट उपलब्ध करवाने के लिए 50 लाख रुपये तथा मछुआरों के लिए लैंडिंग सुविधाएं विकसित करने के लिए 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उत्पादित मछलियों को दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख बाजारों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार रेफ्रिजरेटेड वाहनों की खरीद पर 70 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना शुरू करने को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रमुख जलाशयों से मछली पकड़ने वाले 1500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 52.50 लाख रुपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की। मछली पकड़ने पर प्रतिबंध के दो माह में यह राशि हर साल दी जाएगी। हालांकि पंजीकृत मछुआरे 1700 हैं, लेकिन योजना के तहत सभी के दस्तावेज पूरे नहीं हुए हैं, जिसमें अधिकतर ने जमीन की नकल नहीं दी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आकांक्षाओं को सुनना और उसी के अनुरूप नीतियां बनाना ही ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का वास्तविक सार व ध्येय है। भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल प्रदेश गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के मामले में देश में 21वें स्थान पर खिसक गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के दृढ़ प्रयासों के कारण हिमाचल प्रदेश अब विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों को अपने संसाधनों से आठ लाख रुपये की सहायता भी प्रदान कर रही है। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनता के धन का उपयोग लोगों के कल्याण के लिए हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने भ्रष्टाचार द्वारा संपत्ति अर्जित की है तो सरकार कानून के अनुसार कार्रवाई करेगी।

उन्होंने लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने का भी आह्वान किया। इससे पूर्व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि आज का दिन प्रदेश में मछुआरों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत है।

सामाजिक कल्याण में उपयोग होगा पेट्रोल-डीजल पर लगाया सेस

पेट्रोल और डीजल के दामों में की गई बढ़ोतरी एवं लगाए गए सेस पर सीएम ने कहा कि इसका सीधा लाभ प्रदेश असहाय व विधवा महिलाओं और उनके बच्चों को मिलेगा। इस राशि का इस्तेमाल उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा और वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।

निर्णय से पहले पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड में ईंधन की कीमतों का विश्लेषण किया गया था। सेस लागू होने के बाद भी हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के दाम पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड की तुलना में करीब 60 से 70 पैसे प्रति लीटर कम हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में हेडटीचर पदोन्नति पर बड़ा फैसला, JBT शिक्षकों को मिलेगा वित्तीय लाभ
    Next Article हिमाचल कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना; मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गाजियाबाद में PNB की शाखा में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

    गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के डासना स्टैंड स्थित रफीकाबाद में शुक्रवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लग…

    1 Min Read
    पंजाबराज्य

    सीएम भगवंत मान का बयान: आतिशी के वीडियो में गुरु साहिबों की बेअदबी के शब्द नहीं थे

    दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के गुरुओं को लेकर दिए गए कथित बयान पर सियासी माहौल गरमा गया है। इस…

    1 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, 60 दिन में तैयार होगी टेक्नो-इकोनॉमिक रिपोर्ट

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास और हवाई कनेक्टिविटी को जल्द ही नई ऊंचाई मिलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    आचार्य प्रमोद कृष्णम का पीएम मोदी पर बयान: “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर की जमकर तारीफ़

    कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता और कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में मछुआरों के लिए बड़ी सौगात, CM सुक्खू ने शुरू की ‘मछुआरा सम्मान निधि’ योजना
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password