jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: धर्मशाला में भड़के सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू: आइस स्केटिंग रिंक के निर्माण में देरी देख अफसरों को दी सस्पेंड करने की चेतावनी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » धर्मशाला में भड़के सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू: आइस स्केटिंग रिंक के निर्माण में देरी देख अफसरों को दी सस्पेंड करने की चेतावनी
राज्यहिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में भड़के सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू: आइस स्केटिंग रिंक के निर्माण में देरी देख अफसरों को दी सस्पेंड करने की चेतावनी

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 17, 2026 9:18 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

धर्मशाला। कांगड़ा जिले के एकदिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कार्य में देरी पर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। धर्मशाला के सकोह में इनडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक के निर्माण में देरी पर सुक्खू ने सहायक अभियंता, अधिशाषी अभियंता और प्रोजेक्ट डायरेक्टर से पूछा कि पिछले वर्ष टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद काम में अपेक्षित तेजी क्यों नहीं आई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, “काम करना है ढंग से, नहीं करना तो नौकरी छोड़ दो…अगर ऐसी स्पीड से काम करना है तो सस्पेंड कर दूंगा।”

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

अधिकारियों को फटकार लगाते मुख्यमंत्री का वीडियो प्रसारित हो गया। इस दौरान पर्यटन निगम के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने भी हस्तक्षेप किया और काम में देरी का मामला मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया।

गुस्सा हुए सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री 33.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इनडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखने आए थे। कार्य की ड्राइंग इत्यादि कार्य पूरे न होने पर वह गुस्से में नजर आए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने को कहा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकारी परियोजनाओं में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी काम की गति उम्मीद के अनुरूप न होने पर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हीं परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा, जिनके लिए बजट का प्रविधान हो और जिनका काम आधे तक पहुंच चुका हो। सरकार का उद्देश्य केवल आधारशिला रखना नहीं, बल्कि परियोजनाएं समय पर पूरी कर जनता को उनका लाभ देना है।

इसी क्रम में शुक्रवार को धर्मशाला के सकोह में 33.78 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इनडोर आइस स्केटिंग रिंक एवं रोलर स्केटिंग रिंक की आधारशिला रखी। अधिकारियों के सामने अब निर्माण की गति बढ़ाने, गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में काम पूरा करने की चुनौती है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 982 लाख रुपये से निर्मित अत्याधुनिक सीवरेज एवं सेप्टेज प्रबंधन सुविधा का भी लोकार्पण किया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article उत्तराखंड में अब कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का होगा थर्ड पार्टी ऑडिट, उद्योगों की मांग के आधार पर तैयार होंगे कोर्सेस
    Next Article हिमाचल में नए जिलों के गठन पर कांग्रेस का बड़ा बयान: विनय कुमार बोले— ‘सरकार की मंशा साफ, आयोग की रिपोर्ट पर होगा फैसला’
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाब

    सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक पंजाब विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में…

    0 Min Read
    मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा के पांच शहरों में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत सस्ते फ्लैट की बुकिंग शुरू

    चंडीगढ़। हरियाणा के पांच शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक और पानीपत में जल्द ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत गरीब…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    BRICS Summit से पहले गाजियाबाद में हाई अलर्ट, पूरा कमिश्नरेट नो-ड्रोन और रेड जोन घोषित

    गाजियाबाद। दिल्ली में 12-13 सितंबर को आयोजित होने जा रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन-2026 के मद्देनजर गाजियाबाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    ‘विकसित हरियाणा @2047’ सम्मेलन में बोले CM नायब सैनी: बिना अतिरिक्त टैक्स लगाए बढ़ाएंगे राज्य का राजस्व

    चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित "विकसित हरियाणा @2047 के लिए हरियाणा के…

    6 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: धर्मशाला में भड़के सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू: आइस स्केटिंग रिंक के निर्माण में देरी देख अफसरों को दी सस्पेंड करने की चेतावनी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password