jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: माचल की संस्कृति और परंपरा से सजी झांकियों के साथ मनाली विंटर कार्निवाल का रंगारंग आगाज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » माचल की संस्कृति और परंपरा से सजी झांकियों के साथ मनाली विंटर कार्निवाल का रंगारंग आगाज
राष्ट्रीय

माचल की संस्कृति और परंपरा से सजी झांकियों के साथ मनाली विंटर कार्निवाल का रंगारंग आगाज

Tripty Srivastava
Last updated: January 21, 2026 8:42 am
Tripty Srivastava
Share
विंटर कार्निवाल
SHARE

मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार को 5 दिवसीय राष्ट्र स्तरीय विंटर कार्निवाल का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने परिधि गृह से सांस्कृतिक झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मालरोड तक निकाली गई इस शोभायात्रा में 300 महिला मंडलों और विभिन्न राज्यों के 18 सांस्कृतिक दलों ने हिस्सा लिया। हिमाचल की ठेठ पहाड़ी संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देती इन झांकियों को देखने के लिए मालरोड पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग अपने कैमरों में इन पलों को कैद करते और रील बनाते नजर आए।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

महानाटी और विंटर क्वीन प्रतियोगिताएं होंगी खास आकर्षण

यह कार्निवाल 24 जनवरी तक चलेगा, जिसमें पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कई रंगाारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्निवाल के मुख्य आकर्षणों में 21 और 23 जनवरी को आयोजित होने वाली ‘महानाटी’ शामिल है। इसके अलावा विंटर क्वीन, वॉयस ऑफ कार्निवाल, फिल्म डांस, लोकनृत्य प्रतियोगिताएं, फैशन शो और नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने तालियां बजाकर कलाकारों और महिला मंडलों का हौसला बढ़ाया।

संस्कृति और परंपरा के रंगों से सजी झांकियां

इस वर्ष कार्निवाल की झांकियां हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक रीति-रिवाजों और प्राकृतिक संरक्षण पर केंद्रित रहीं। झांकियों में महिलाओं ने मलाणा की वेशभूषा, हिमाचली पकवान, कुल्लवी नाटी, बसंत पंचमी, होली और शिवरात्रि उत्सव के साथ-साथ स्थानीय जीवनशैली को खूबसूरती से प्रदर्शित किया। इसके साथ ही ‘बेटी है अनमोल’, घरेलू हिंसा, स्वच्छता और पर्यावरण जैसे गंभीर विषयों पर सामाजिक संदेश भी दिए गए। बनोगी सांस्कृतिक दल द्वारा पुरानी परंपरा के अनुसार निकाली गई बारात और पंजाबी भांगड़ा ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कबड्डी प्रतियोगिता उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी
Next Article सुक्खू मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कुल्लू में 63.55 करोड़ की 8 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

राष्ट्रीय

NEET UG 2026: दंतेवाड़ा की छात्रा सृष्टि मेहर ने उत्तर कुंजी में 5 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज की, कहा – 20 अंक कम मिले

दंतेवाड़ा / किरंदुल: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 में शामिल दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल की छात्रा सृष्टि…

3 Min Read
राष्ट्रीय

शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, एलआईसी समेत 319 कंपनियों के तिमाही नतीजे आज

शेयर बाजार अपडेट: 27 मई 2025 सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, एलआईसी समेत 319 कंपनियों के तिमाही नतीजे आज नई…

2 Min Read
राष्ट्रीय

MAAsterG – योगा से योग की यात्रा: शरीर से आत्मा तक का सफर

MAAsterG योगा से योग की यात्रा: शरीर से आत्मा तक का सफर आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है।पूरा विश्व आज योग…

4 Min Read
Editorialताजा खबरराष्ट्रीय

मलेरिया के मामलों में भारत में 97% गिरावट, देश जल्द मलेरिया‑मुक्त होने की राह पर

भारत में मलेरिया के मामलों में 97% की कमी दर्ज की गई है। आयुष्मान भारत और मिशन इंद्रधनुष जैसी स्वास्थ्य…

5 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: माचल की संस्कृति और परंपरा से सजी झांकियों के साथ मनाली विंटर कार्निवाल का रंगारंग आगाज
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password