jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: शिमला: हिमाचल में नए जिलों और प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, 6 महीने में देनी होगी रिपोर्ट
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » शिमला: हिमाचल में नए जिलों और प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, 6 महीने में देनी होगी रिपोर्ट
राज्यहिमाचल प्रदेश

शिमला: हिमाचल में नए जिलों और प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, 6 महीने में देनी होगी रिपोर्ट

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 15, 2026 10:46 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और विकास खंडों सहित विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन के लिए सरकार ने आयोग का गठन किया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग को छह माह के भीतर अपनी सिफारिशों के साथ अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। इसके आधार पर प्रदेश में नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन, मौजूदा इकाइयों के विलय और विभाजन पर निर्णय लिया जा सकेगा।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

6 जिलों की उठती रही मांग

शिमला जिले के रामपुर, कांगड़ा के पालमपुर, नूरपुर और देहरा, सोलन के बद्दी और मंडी के सुंदरनगर को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में भी यह मुद्दा उठा, लेकिन किसी नए राजस्व जिले का गठन नहीं हुआ। कांगड़ा के नूरपुर और देहरा और सोलन के बद्दी में पुलिस जिले बनाए गए। हालांकि, पुलिस जिला और पूर्ण राजस्व जिले की प्रशासनिक संरचना अलग होती है।

आयोग में ये शामिल

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। अधिवक्ता विशाल पंवार और सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा अधिकारी राजेश शर्मा को सदस्य बनाया गया है। भू-अभिलेख विभाग के निदेशक आयोग के सदस्य सचिव होंगे।

जनसुविधा और प्रशासनिक दक्षता पर रहेगा जोर

आयोग प्रदेश में जिलों, उपमंडलों, तहसीलों, उपतहसीलों, विकास खंडों और विभिन्न विभागों के अन्य मंडलों की मौजूदा व्यवस्था की समीक्षा करेगा। जनसंख्या, भौगोलिक परिस्थितियों, आवागमन की सुविधा, प्रशासनिक दक्षता और लोगों की जरूरतों के आधार पर नई इकाइयां बनाने अथवा मौजूदा इकाइयों के पुनर्गठन की आवश्यकता का आकलन किया जाएगा। आयोग इस प्रक्रिया में जनप्रतिनिधियों, संबंधित विभागों और अन्य हितधारकों से भी विचार-विमर्श करेगा।

खर्च का भी होगा आकलन

नई प्रशासनिक इकाइयां स्थापित करने के लिए आवश्यक भवनों, आधारभूत ढांचे और कर्मचारियों पर होने वाले खर्च का आकलन भी किया जाएगा।

खर्च बढ़ाए बिना संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल की सिफारिश

सरकार ने आयोग को मौजूदा कार्यालयों और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करने के उपाय सुझाने का जिम्मा भी सौंपा है। इसका उद्देश्य राज्य पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ बढ़ाए बिना प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

शिमला में होगा आयोग का मुख्यालय

आयोग का मुख्यालय शिमला में होगा। राजस्व विभाग और संबंधित जिलों के उपायुक्त आयोग को आवश्यक दस्तावेज, जनसांख्यिकीय आंकड़े और सचिवालय संबंधी सहायता उपलब्ध करवाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग आयोग के लिए कार्यालय, कर्मचारी, वाहन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा। अध्यक्ष और सदस्यों को निर्धारित नियमों के अनुसार यात्रा भत्ता, दैनिक भत्ता और सरकार द्वारा तय मानदेय मिलेगा।

कांगड़ा, मंडी और शिमला पर नजर

यदि जिलों का पुनर्गठन होता है तो कांगड़ा, मंडी और शिमला पर नजर रहेगी। तीनों बड़े जिलों से नए डिस्ट्रिक्टस बनाए जा सकते हैं। आयोग की रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

जिलों की स्थिति

हिमाचल प्रदेश में अभी 12 जिले हैं। इनमें क्षेत्रफल के हिसाब से लाहुल-स्पीति सबसे बड़ा है व जनसंख्या में कांगड़ा। कांगड़ा में 15 विधानसभा क्षेत्र हैं, मंडी में 10 और शिमला में 8 हैं। ये तीन जिले ही जनसंख्या के लिहाज से बड़े हैं।

15 पुलिस जिले

हिमाचल प्रदेश के 12 जिले हैं, लेकिन पुलिस जिले 15 हैं। कांगड़ा में नूरपुर और देहरा पुलिस जिला घोषित हैं, यहां पुलिस अधीक्षक बैठते हैं। इसके अलावा सोलन के बद्दी को भी पुलिस जिला बनाया

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हिमाचल में नए जिलों की सुगबुगाहट से गरमाई सियासत, सुक्खू सरकार के आयोग गठन के बाद चर्चाएं तेज
    Next Article गाजियाबाद: केडीपी ग्रांड सवाना प्रोजेक्ट पर जीडीए सख्त, बिना कंप्लीशन सर्टिफिकेट फ्लैट बेचने पर बिल्डर को थमाया नोटिस
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्वास्थ्य तंत्र बेहाल: 7 KM तक मरीज को खाट पर लिटाकर ले गए परिजन

    छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्वास्थ्य तंत्र बेहाल: 7 KM तक मरीज को खाट पर लिटाकर ले गए परिजन कोरबा, छत्तीसगढ़…

    3 Min Read
    दिल्लीराज्य

    जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पर कथित हमले का आरोप, प्रदर्शन स्थल की सुरक्षा पर उठे सवाल

    नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल के दौरान शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर कथित हमले का मामला सामने…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पटियाला में CM भगवंत मान का बड़ा बयान: ‘परविंदर सिंह झोटा के परिवार की सभी मांगें स्वीकार’, केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

    पटियाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंता मान ने सोमवार पटियाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंच परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले को लेकर…

    3 Min Read
    गणतंत्र दिवस परेड
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा की उपलब्धियों और वीर जवानों को सलामी: पंचकूला में गणतंत्र दिवस परेड

    पंचकूला: गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में…

    9 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: शिमला: हिमाचल में नए जिलों और प्रशासनिक पुनर्गठन के लिए आयोग गठित, 6 महीने में देनी होगी रिपोर्ट
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password