jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: उत्तराखंड माल्टा को मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘माल्टा मिशन’ का ऐलान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » उत्तराखंड माल्टा को मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘माल्टा मिशन’ का ऐलान
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड माल्टा को मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘माल्टा मिशन’ का ऐलान

Tripty Srivastava
Last updated: January 4, 2026 3:54 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस, गढ़ीकैंट में उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ‘माल्टा मिशन’ शुरू करने की घोषणा की।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के माल्टा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों से आए माल्टा एवं नींबू वर्गीय फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा माल्टा, नींबू की खटाई सहित इन फलों से बने विविध उत्पादों का स्वाद भी लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माल्टा उत्तराखंड की पहचान और परंपरा से जुड़ा हुआ फल है। राज्य की आर्थिकी को सशक्त बनाने में बागवानी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा एप्पल मिशन और कीवी मिशन जैसी कई प्रभावी पहल की गई हैं और इसी क्रम में अब माल्टा के उत्पादन एवं विपणन को प्रोत्साहित करने के लिए माल्टा मिशन की शुरुआत की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के माल्टा की ब्रांडिंग एवं किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य के प्रत्येक जनपद में माल्टा महोत्सव का आयोजन इन्हीं प्रयासों की कड़ी है। दिल्ली में माल्टा महोत्सव के आयोजन से राज्य के उत्पादों को बड़े राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किसानों की आय बढ़ाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। खेती और बागवानी के क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक और प्रोत्साहन के माध्यम से किसानों की आर्थिकी को मजबूत किया जा रहा है। यह प्रयास पलायन रोकने और युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में माल्टा, सेब, नाशपाती, कीवी, अखरोट, आड़ू तथा नींबू वर्गीय फलों के बागान विकसित किए जा रहे हैं। फसल आधारित क्लस्टर विकसित कर उत्पादन एवं विपणन को सशक्त बनाया जा रहा है। राज्य में माल्टा और गलगल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। इसके साथ ही बागान लगाने पर 50 प्रतिशत, सूक्ष्म सिंचाई पर 70 से 80 प्रतिशत तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों पर 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में स्थापित सुगंधित पौधों के केंद्र का उल्लेख करते हुए ‘महक क्रांति’ के माध्यम से सुगंधित पौधों की खेती को बढ़ावा देने की जानकारी भी दी।

महोत्सव में प्रतिभाग करने आए पौड़ी गढ़वाल के माल्टा उत्पादक हरीश के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने 53 प्रजातियों के लगभग एक हजार पौधे रोपित किए हैं और इस वर्ष भी 200 नए पौधे रोपित करने की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अन्य किसानों से भी उनसे प्रेरणा लेकर बागवानी के क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं को साकार करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि माल्टा जैसे स्थानीय फलों के उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन को बढ़ावा देने से किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सव किसानों को नए बाजारों से जोड़ने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर भी प्रदान करते हैं। कृषि मंत्री ने विश्वास जताया कि आगामी पांच वर्षों में उत्तराखंड औद्यानिकी के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, विधायक श् सविता कपूर, दायित्वधारी कैलाश पंत, प्रताप सिंह पंवार, सचिव कृषि डॉ. एस.एन. पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी तथा विभिन्न जनपदों से आए किसान उपस्थित रहे।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article उत्तराखंड को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी की नई रफ्तार, मुख्यमंत्री धामी करेंगे नितिन गडकरी से मुलाकात
Next Article अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मायावती
उत्तर प्रदेश

मायावती का बड़ा बयान: “हर भारतीय को भारतीयता पर गर्व करना चाहिए”, मुंबई को बताया राष्ट्रीय एकता का केंद्र

मायावती का बड़ा बयान: "हर भारतीय को भारतीयता पर गर्व करना चाहिए", मुंबई को बताया राष्ट्रीय एकता का केंद्र लखनऊ…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

जीसीसी इकाइयों को भूमि पर मिलेगी फ्रंट-एंड सब्सिडी

योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद जारी की गई जीसीसी की एसओपी पूर्वांचल और बुंदेलखंड में 50% तक भूमि सब्सिडी…

3 Min Read
HP स्कूल शिक्षा बोर्ड
राज्यहिमाचल प्रदेश

पहली परीक्षा 2027 में HP स्कूल शिक्षा बोर्ड, 2028 से सीबीएसई आयोजित करेगी

शिमला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबंद्घता 130 सरकारी स्कूलों पर सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इन…

4 Min Read
रंगला पंजाब
राज्यहरियाणा

रंगला पंजाब को कांग्रेस–AAP ने कंगला बना दिया” — CM नायब सिंह सैनी का तीखा हमला

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की नीतियों की वजह से…

7 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड माल्टा को मिलेगी नई पहचान, मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘माल्टा मिशन’ का ऐलान
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password