jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हरियाणा में 1400 संविदा सहायक प्रोफेसरों को मिलेगा सुरक्षा कवच? विश्वविद्यालयों से मांगा ब्योरा
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हरियाणा में 1400 संविदा सहायक प्रोफेसरों को मिलेगा सुरक्षा कवच? विश्वविद्यालयों से मांगा ब्योरा
राज्यहरियाणा

हरियाणा में 1400 संविदा सहायक प्रोफेसरों को मिलेगा सुरक्षा कवच? विश्वविद्यालयों से मांगा ब्योरा

News Desk
Last updated: July 11, 2026 10:01 am
News Desk
Share
SHARE

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत संविदा सहायक प्रोफेसरों और अन्य संविदा कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश की 10 राज्य विश्वविद्यालयों से तीन दिन के भीतर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। समय पर रिपोर्ट नहीं देने की स्थिति में संबंधित विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को उच्च शिक्षा महानिदेशक (DGHE) के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर देरी का कारण बताना होगा।

Contents
About The AuthorNews Desk

विभाग के अनुसार इससे पहले 1 जुलाई को भी आवश्यक जानकारी मांगी गई थी, लेकिन कई विश्वविद्यालयों से रिपोर्ट प्राप्त नहीं होने पर 8 जुलाई को दोबारा रिमाइंडर जारी किया गया है। सरकार प्रस्तावित हरियाणा राज्य विश्वविद्यालय संविदात्मक व्याख्याता (सेवा सुरक्षा) अधिनियम-2026 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में जुटी है।

विभाग ने विश्वविद्यालयों से संविदा कर्मचारियों की संख्या, नियमित स्वीकृत पदों का विवरण, प्रस्तावित कानून लागू होने पर सरकार पर पड़ने वाले वित्तीय भार का आकलन तथा अन्य आवश्यक जानकारियां मांगी हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी तथा 50 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले शिक्षण कर्मचारी मौजूदा सेवा सुरक्षा कानूनों के दायरे में आते हैं या नहीं।

जिन विश्वविद्यालयों से जानकारी मांगी गई है उनमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, गुरुग्राम विश्वविद्यालय तथा महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इस बीच हरियाणा विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ (HUCTA) ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे सकारात्मक संकेत बताया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय मलिक ने उम्मीद जताई कि राज्य विश्वविद्यालयों में कार्यरत करीब 1400 संविदा सहायक प्रोफेसरों को भी सरकारी कॉलेजों के विस्तार व्याख्याताओं की तर्ज पर सेवा सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा में बड़ा पुलिस फेरबदल, अरशिंदर चावला बने जेल महानिदेशक
    Next Article किरंदुल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ तथा यूनिसेफ के संयुक्त निर्देशानुसार शुक्रवार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोड़ेंनार क्रमांक 02 में “तारुण्य वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मासिक धर्म स्व-स्वच्छता प्रबंधन और पीरियड से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई।इस दौरान शासकीय हाई स्कूल कोडनार क्रमांक 01 के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए स्कूली बच्चों द्वारा नुक्कड नाटक एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कोड़ेनार में ‘तारुण्य वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार तथा स्वच्छ सैनिटरी नैपकिन के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान उपस्थित किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है और इससे जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रम या संकोच को दूर करना आवश्यक है। वक्ताओं ने स्वच्छता अपनाने, समय-समय पर सैनिटरी पैड बदलने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों ने उनका समाधान किया। अंत में सभी को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज में भी इस संबंध में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या आभा सिंह चौहान,गाइड कैप्टन अंजू साहू,स्काउट मास्टर सुन्नम गंगाराजू,पुष्पा सिंह,पूजा साहू सहित दन्तेवाड़ा के समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा l
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    बदायूं
    उत्तर प्रदेश

    बदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पेड़ से बांधा – कांवड़ियों के गुस्से के आगे बेबस दिखी पुलिस

    बदायूं हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, चालक को पेड़ से बांधा – कांवड़ियों के गुस्से के आगे बेबस दिखी पुलिस बदायूं, उत्तर…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    नाबार्ड योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, तीन दिन में प्रस्ताव अपलोड करें विभाग

    देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में नाबार्ड की उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी कैंसर मरीजों का सहारा, 8,069 मरीजों के इलाज पर खर्च हुए ₹20.22 करोड़

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 8,069 कैंसर मरीज़ों के इलाज पर ₹20.22 करोड़ ख़र्च किए हैं। लाभार्थियों…

    7 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    अनुभव ही प्रशासन की ताकत: पेंशनर्स महाधिवेशन में बोले गणेश जोशी

    देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने धर्मपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन के छठे प्रांतीय…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हरियाणा में 1400 संविदा सहायक प्रोफेसरों को मिलेगा सुरक्षा कवच? विश्वविद्यालयों से मांगा ब्योरा
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password