jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: एआई वीडियो से बदनाम करने की साजिश, पर्दाफाश होगा; मणिकर्णिका विवाद पर गरजे योगी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एआई वीडियो से बदनाम करने की साजिश, पर्दाफाश होगा; मणिकर्णिका विवाद पर गरजे योगी
उत्तर प्रदेशराज्य

एआई वीडियो से बदनाम करने की साजिश, पर्दाफाश होगा; मणिकर्णिका विवाद पर गरजे योगी

Tripty Srivastava
Last updated: January 18, 2026 9:29 am
Tripty Srivastava
Share
मणिकर्णिका
SHARE

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जनवरी (शनिवार) को वाराणसी के दौरे पर पहुंचे. सीएम योगी का ये वाराणसी दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. सीएम योगी का ये दौरा उस वक्त हो रहा है जब काशी में मणिकर्णिका घाट को लेकर विवाद चल रहा है. अपने दौरे के दौरान सीएम योगी ने इस विवाद को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि कुछ लोग काशी के विरासत को हमेशा बदनाम करते हैं, कुछ लोग काशी को लेकर लगातार साजिश कर रहे हैं. यहां जो विकास कार्य हो रहे हैं उसे लेकर भी तरह-तरह के भ्रण फैलाए जा रहे हैं. भ्रम फैलाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है.

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

उन्होंने कहा कि काशी के घाटों पर धार्मिक संस्कारों में बिना हस्तक्षेप के किया जा सके, इसके लिए काम कराये जा रहे हैं. इस काम में लगी संस्थाओं को सरकार सहयोग कर रही है। अंतिम संस्कार करने जाने वालों को सहूलियत देने के लिए विकास की योजना चल रही है. शोक में आए लोगों को दुर्व्यवस्था का शिकार होना पड़ता है. कई बार तो अधजला शव देखा जाता है, जानवर शवों को नोचते हैं, कभी घाट पर पानी भरा रहता है.ऐसे में 16 संस्कारों में से एक अंतिम संस्कार को सम्मानपूर्वक पूरा करने के लिए यहां विकास कराना जरूरी है. यहां फिलहाल उसी के लिए काम चल रहा है. सीएम योगी ने आगे कहा कि दाह संस्कार में कोई हस्तक्षेप ना हो, इसको ध्यान में रखकर घाटों का विकास कराया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर परोसा जा रहा है भ्रम

सीएम योगी ने कहा कि काशी में चल रहा विकास कार्य कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया में झूठी तस्वीरें डालकर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है. ये विकास के काम में बाधा पहुंचाने का काम कर रहे हैं. मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर जीवन की अंतिम यात्रा का विसर्जन करने के लिए सदियों से लोग आते हैं. इन घाटों पर जाकर स्थिति देखकर वहां की हालत को समझा जा सकता है. अंतिम विदाई सम्मानजनक ढंग से मिलनी चाहिए लेकिन वो नहीं हो पा रहा था.ऐसे में इन घाटों को विकसित करने के लिए सीएसआर फंड से काम किया जा रहा है. इस काम को देखकर बदनाम करने की साजिश शुरू हो गई है.

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज होगा विकास

शवों को जलाने के बाद उड़ने वाले राख की वजह से गंगा के पानी का सीओडी स्तर बढ़ जाता है. डोम समुदाय को हज़ारों सालों से कर रहा है. उनके सम्मान में कोई दिक्कत ना हो, उसमें शवदाह की प्रक्रिया को उनको ध्यान में रखते इकोफ्रेंडली बनाने की कोशिश है. साथ ही इसमें तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. खुले और कवर्ड दाह संस्कार क्षेत्र का निर्माण चल रहा है. एक प्लेटफार्म इतनी ऊपर बनाया जाएगा, जहां तक गंगा का पानी नहीं आ सकता है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की ही तरह मणिकर्णिका घाट का निर्माण किया जा रहा है. इसमें वेटिंग रूम, टॉयलेट, चेकिंग रूम, रैंप, ड्रेनेज, वेस्ट मैनेजमेंट का प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहा है. लोकमान्य अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को संरक्षित किया गया है और निर्माण का काम पूरा होने के बाद प्रतिमा को वापस स्थापित किया जाएगा.

सीएम योगी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस वीडियो बनाकर दुष्प्रचार करने का काम कर रही है. ये सनातनियों की भावनाएं भड़काने का काम किया जा रहा है. एआई से वीडियो बनाकर दुष्प्रचार करने का काम किया जा रहा है. ये जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है. इस प्रोजेक्ट को कांग्रेस बदनाम करने की कोशिश कर रही है. काशी और देश की विरासत को बदनाम करने वाली कांग्रेस और उनके सहयोगी वो ये बात ध्यान में रखें कि ये पाप कर रहे हैं. इसको स्वीकार नहीं किया जा सकता है. विरासत का सम्मान कैसे होता है, ये हमें कांग्रेस से पूछने की ज़रूरत नहीं है.

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण का काम हो या काशी, विंध्याचल हो या बौद्ध स्थल, हमने विरासत के संरक्षण का काम किया है. कांग्रेस के नेताओं के बचकानी हरकतों को देखकर हमें हंसी और दया आती है. ये सौ चूहे खाकर हज को चलने वाली बात है. साल 2014 से पहले औसत पांच से 25 हज़ार तक श्रद्धालु काशी आते थे लेकिन आज औसत डेढ़ लाख और सीज़न में छह लाख तक श्रद्धालु काशी आ रहे हैं.

शवों के जलने के बाद राख गंगा में सीओडी बढ़ रही है

उन्होंने कहा कि शवों को जलाने के बाद उड़ने वाले राख की वजह से गंगा के पानी का सीओडी स्तर बढ़ जाता है. डोम समुदाय को हज़ारों सालों से कर रहा है. उनके सम्मान में कोई दिक्कत ना हो, उसमें शवदाह की प्रक्रिया को उनको ध्यान में रखते इकोफ्रेंडली बनाने की कोशिश है. साथ ही इसमें तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. खुले और कवर्ड दाह संस्कार क्षेत्र का निर्माण चल रहा है. एक प्लेटफार्म इतनी ऊपर बनाया जाएगा, जहां तक गंगा का पानी नहीं आ सकता है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की ही तरह मणिकर्णिका घाट का निर्माण किया जा रहा है. इसमें वेटिंग रूम, टॉयलेट, चेकिंग रूम, रैंप, ड्रेनेज, वेस्ट मैनेजमेंट का प्रोजेक्ट आगे बढ़ रहा है. लोकमान्य अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा को संरक्षित किया गया है और निर्माण का काम पूरा होने के बाद प्रतिमा को वापस स्थापित किया जाएगा.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम योगी फंड की कोई कमी नहीं, यूपी के हर जिले में होगा ये काम; सीएम योगी का बड़ा ऐलान
Next Article योगी सरकार यूपी की ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही योगी सरकार, एक और अभियान चलाने की तैयारी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

जिलाध्यक्षों
उत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक का प्रस्ताव, सीएम धामी का आया बयान

देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ और केदारनाथ धाम को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी)…

2 Min Read
योजना
पंजाबराज्य

आर्थिक चिंता छोड़ो, स्वास्थ्य की चिंता मत करो: पंजाब में कैशलेस इलाज योजना लागू

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' लागू की है। यह योजना सुनिश्चित करती है कि राज्य के प्रत्येक…

7 Min Read
उत्तर प्रदेश

ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — “अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग”, 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर प्रीमियर, नोएडा एक्सटेंशन

ललित फाउंडेशन का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन — "अभिव्यंजना एवं कवि प्रीमियर लीग", 19 से 21 जुलाई 2025 | गौर सरोवर…

3 Min Read
गणतंत्र दिवस
उत्तराखंडराज्य

गणतंत्र दिवस पर जनपद ऊधम सिंह नगर में वृहद स्वच्छता अभियान का भव्य आयोजन

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार एवं जिलाधिकारी श्री नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार जनपद ऊधम सिंह नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-74…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: एआई वीडियो से बदनाम करने की साजिश, पर्दाफाश होगा; मणिकर्णिका विवाद पर गरजे योगी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password