jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुकेश शर्मा के सौजन्य से नोएडा में पहली बार होगा ‘अपने-अपने राम’ का भव्य आयोजन, 13 नवंबर से तीन दिवसीय श्रीराम कथा प्रस्तुत करेंगे डॉ. कुमार विश्वास
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुकेश शर्मा के सौजन्य से नोएडा में पहली बार होगा ‘अपने-अपने राम’ का भव्य आयोजन, 13 नवंबर से तीन दिवसीय श्रीराम कथा प्रस्तुत करेंगे डॉ. कुमार विश्वास
उत्तर प्रदेशराज्य

मुकेश शर्मा के सौजन्य से नोएडा में पहली बार होगा ‘अपने-अपने राम’ का भव्य आयोजन, 13 नवंबर से तीन दिवसीय श्रीराम कथा प्रस्तुत करेंगे डॉ. कुमार विश्वास

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: November 12, 2026 6:18 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं उद्यमी मुकेश शर्मा के सौजन्य से नोएडा में पहली बार विश्वविख्यात कवि एवं प्रख्यात रामकथा मर्मज्ञ डॉ. कुमार विश्वास द्वारा तीन दिवसीय ‘अपने-अपने राम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 13 से 15 नवंबर तक वर्ल्ड्स ऑफ वंडर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रतिदिन शाम 4 से 7:30 बजे तक डॉ. कुमार विश्वास अपनी विशिष्ट काव्यात्मक शैली में भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन, आदर्शों और प्रसंगों की प्रस्तुति देंगे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

कार्यक्रम के पहले दिन श्रीराम जन्मोत्सव, दूसरे दिन सीताराम विवाह तथा तीसरे दिन श्रीराम राजतिलक के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, मर्यादा, संस्कार और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ना है। कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा, हालांकि इसके लिए पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है।

शिक्षा, रोजगार और समाजसेवा के क्षेत्र में मुकेश शर्मा की विशेष पहचान

उल्लेखनीय है कि मुकेश शर्मा ने नोएडा को अपनी कर्मभूमि बनाकर उद्यमिता, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। एक उद्यमी के रूप में उन्होंने हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में Prometheus School के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, खेल, नेतृत्व क्षमता, उद्यमशीलता और सामाजिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। उनका प्रयास शिक्षा को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम बनाना है।

इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से भी वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका मानना है कि समाज से प्राप्त सहयोग और अवसरों का उपयोग समाज के उत्थान के लिए किया जाना चाहिए।

मुकेश शर्मा ने कहा कि नोएडा ने उन्हें आगे बढ़ने और समाज के लिए कार्य करने के अनेक अवसर दिए हैं। ‘अपने-अपने राम’ का आयोजन इसी शहर के प्रति उनके आभार और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन परिवारों और युवाओं को भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में जुटे स्वयंसेवकों और हनुमंत परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी साथियों के सेवाभाव, समर्पण और सामूहिक प्रयासों से ही इतने बड़े आयोजन को साकार किया जा रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देश का मेट्रो और आरआरटीएस नेटवर्क बढ़कर हुआ 1208 किलोमीटर
    Next Article श्रमिक महिलाओं के लिए निःशुल्क स्तन कैंसर जांच शिविर का सफल आयोजन, “सशक्त महिला उद्यमी संगठन” की सराहनीय पहल
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    विवेकानंद
    उत्तर प्रदेशराज्य

    पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए भी मिलेगा विवेकानंद यूथ अवॉर्ड, सीएम योगी का बड़ा एलान

    लखनऊ में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में मुख्यमंत्री…

    5 Min Read
    हिम परिवार पोर्टल
    राज्यराष्ट्रीय

    हिम परिवार पोर्टल से जोड़ें प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का डेटा: मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कृषि विभाग को प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों का पूरा डेटा 20 जनवरी, 2026…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के होनहार खिलाड़ियों को सम्मान: सुक्खू सरकार आज बांटेगी 17.85 करोड़ की इनामी राशि

    शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार आज प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी. इसके लिए शिमला में राज्यस्तरीय सम्मान…

    4 Min Read
    क्राइमदिल्लीराज्य

    बंगाल से दिल्ली लाते वक्त मथुरा में पुलिस पर फायरिंग, कुख्यात बदमाश वसीम लम्बू गिरफ्तार

    बाहरी दिल्ली। मथुरा में पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग करने और भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात बदमाश वसीम लम्बू को…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुकेश शर्मा के सौजन्य से नोएडा में पहली बार होगा ‘अपने-अपने राम’ का भव्य आयोजन, 13 नवंबर से तीन दिवसीय श्रीराम कथा प्रस्तुत करेंगे डॉ. कुमार विश्वास
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password