jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल के होनहार खिलाड़ियों को सम्मान: सुक्खू सरकार आज बांटेगी 17.85 करोड़ की इनामी राशि
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल के होनहार खिलाड़ियों को सम्मान: सुक्खू सरकार आज बांटेगी 17.85 करोड़ की इनामी राशि
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल के होनहार खिलाड़ियों को सम्मान: सुक्खू सरकार आज बांटेगी 17.85 करोड़ की इनामी राशि

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 31, 2026 9:16 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार आज प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी. इसके लिए शिमला में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 खिलाड़ियों, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने वाले 368 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश सरकार का कहना है कि खेलों को प्रोत्साहन देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए नई खेल नीति में पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी की गई है. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों पर चार साल में दूसरी बार यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को उनका हक देना है.

किसे कितनी इनामी राशि

हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि ’31 अक्टूबर को शिमला में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने वाले 51 और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 368 खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे. अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 13 करोड़ 55 लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 4 करोड़ 30 लाख रुपये वितरित किए जाएंगे.’

150 से 300 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी

खेल मंत्री के अनुसार, प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उनकी उपलब्धियों के अनुरूप सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है. नई खेल नीति के तहत पुरस्कार राशि में 150 से 300 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है. सरकार का मानना है कि इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा. खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि हाल ही में जापान में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी पूरा पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है. इसके अलावा, लगभग 50 खिलाड़ियों को सम्मानित किए जाने की भी बात कही गई है. उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार खेल कोटे के तहत खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में भी काम कर रही है.

खेल कोटे में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान

हिमाचल प्रदेश में खेल कोटे के तहत तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है. शिक्षा विभाग में खेल कोटे के तहत खिलाड़ियों को भर्ती भी दी गई है. गोमा ने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी के अवसर देने के संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ विस्तृत चर्चा की गई है. सरकार का प्रयास है कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलें. प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर कदम उठा रही है.

प्रदेश सरकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुल 368 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना है. इसमें जिला बिलासपुर से 37, चंबा से 7, हमीरपुर से 24 और कांगड़ा से 28 खिलाड़ी सम्मानित होने हैं. इसके अलावा किन्नौर से 15, कुल्लू से 18, मंडी से 99, शिमला से 54, सिरमौर से 18 और सोलन से 49, जबकि ऊना से 19 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली: हिमाचल कांग्रेस के नेताओं और विधायकों की मौजूदगी अनिवार्य
    Next Article दंतेवाड़ा में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग: जिला पंचायत सदस्य सोमारु कड़ती ने पोटाकेबिनों को सरकारी स्कूलों में मर्ज करने की उठाई आवाज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    मोहननगर जंगल में युवक की हत्या का आरोप, पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

    साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मोहननगर के पास एक जंगल में मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ सामने…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    अपमान के खिलाफ दें जनादेश, चुनाव के बीच बीजेपी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह की चिट्ठी से सियासी बवंडर

    लखनऊ : बीते दिनों गोरखपुर में हुए शिक्षक सम्मेलन में खुद के अपमान से नाराज चल रहे एमएलसी देवेंद्र प्रताप…

    5 Min Read
    पंजाबराज्य

    त्योहारों से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का DA बढ़ाकर किया 60%

    पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर एक अहम घोषणा की…

    1 Min Read
    छत्तीसगढ़

    किरंदुल में राघव मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और एकता के साथ मनाया गया होलिका दहन

    नगर के प्रसिद्ध राघव मंदिर परिसर में मध्यरात्रि 12:00 बजे होलिका दहन का पावन आयोजन बड़ी धूमधाम और वैदिक विधि-विधान…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल के होनहार खिलाड़ियों को सम्मान: सुक्खू सरकार आज बांटेगी 17.85 करोड़ की इनामी राशि
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password