jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जंतर-मंतर हिंसा में 989 संदिग्धों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने, पुलिस जांच तेज
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जंतर-मंतर हिंसा में 989 संदिग्धों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने, पुलिस जांच तेज
क्राइमदिल्लीराज्य

जंतर-मंतर हिंसा में 989 संदिग्धों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने, पुलिस जांच तेज

News Desk
Last updated: July 28, 2026 8:32 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर और उसके आसपास की सड़कों पर एक हफ्ते तक चले हिंसक प्रदर्शन के पीछे का सच दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले चले आंदोलन के दौरान पिछले दिनों रुक-रुककर किए गए पथराव और हिंसा में दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 240 अधिकारी और जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जांच में सामने आया है कि भीड़ में शामिल 2,873 प्रदर्शनकारियों में 989 लोगों का पुराना गंभीर और जघन्य आपराधिक इतिहास रहा है। वे केवल छिटपुट अपराध करने वाले लोग नहीं, बल्कि इनमें से कई आदतन और हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं।

2,873 प्रदर्शनकारियों में 989 लोग क्रिमिनल रिकॉर्ड के

उपद्रवियों के पथराव और हिंसा के पैटर्न को देखते हुए पुलिस को आशंका थी कि इस आंदोलन की आड़ में बाहरी अपराधी और असामाजिक तत्व घुस चुके हैं। इस साजिश का पर्दाफाश करने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थल और आसपास की सड़कों पर एआई बेस्ड फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) कैमरे लगा दिए थे।

इन कैमरों की मदद से पहचाने गए संदिग्धों के रिकाॅर्ड की जब पुलिस डाटाबेस से जांच की गई, तो पाया गया कि भीड़ में शामिल 2,873 प्रदर्शनकारियों में 989 लोगों का पुराना गंभीर और जघन्य आपराधिक इतिहास रहा है। वे केवल छिटपुट अपराध करने वाले लोग नहीं, बल्कि इनमें से कई आदतन और हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार, आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि जंतर-मंतर पर हुए हिंसक प्रदर्शनों में सामान्य छात्र या प्रदर्शनकारी ही शामिल नहीं थे, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत आदतन और जघन्य अपराधियों की भीड़ जुटाई गई थी। एफआरएस तकनीक के जरिए इन सभी के चेहरों की पहचान की गई है। पुलिस अब चिन्हित अपराधियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी की तैयारी कर रही है।

जघन्य अपराधों में शामिल उपद्रवियों का ब्योरा

हत्या के मामले में शामिल101
हत्या के प्रयास के मामले में शामिल62
डकैती व लूट के मामले में शामिल284
दुष्कर्म के मामले में शामिल61
पाेक्सो के मामले में शामिल06
महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में शामिल25
आर्म्स एक्ट के मामले में शामिल229
छीना-झपटी के मामले में शामिल135
एनडीपीएस/मादक पदार्थ मामले में शामिल67
अपहरण के मामले में शामिल19

शातिर और आदतन अपराधियों का जमावड़ा

जांच आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि प्रदर्शन स्थल पर मौजूद असामाजिक तत्वों में से बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जो बार-बार और लगातार कई वारदातों को अंजाम देने में शामिल हैं…

  • इनमें हत्या के मामलों में शामिल 101 अपराधियों में से 42 अपराधी दो या उससे अधिक मामलों में और 12 अपराधी 10 या उससे अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए गए।
  • हत्या के प्रयास के मामले में शामिल 62 अपराधियों में से 25 अपराधी दो या उससे अधिक मामलों में शामिल पाए गए।
  • डकैती/लूट के मामले में शामिल 284 अपराधियों में से 155 अपराधी दो या अधिक और 31 अपराधी 10 या उससे अधिक मामलों में शामिल पाए गए।
  • दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले में शामिल 61 आरोपितों में से आठ व महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले में शामिल 25 में से छह आरोपित आदतन अपराधी पाए गए।
  • मादक पदार्थ के मामले में शामिल 67 आरोपितों में से नौ आरोपित बार-बार अपराध दोहराने वाले पाए गए।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गाजियाबाद में बिजली निगम की बड़ी कार्रवाई, दो हजार बकायेदारों के काटे कनेक्शन
    Next Article सीजेपी ने 20 जुलाई प्रदर्शन के साक्ष्य जुटाने के लिए लॉन्च किया ‘साक्षी’ डिजिटल प्लेटफॉर्म
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    कांवड़ मार्ग में नहीं बिकेगा मांस, CCTV में हर कदम होगा ‘कैद’; सीएम योगी बोले- अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    जर्जर स्कूल भवनों पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब जिला स्तर पर ही होंगे कंडम घोषित और नीलामी के निर्णय

    चरखी दादरी। सरकारी स्कूलों के जर्जर और असुरक्षित भवनों के मामलों में निर्णय प्रक्रिया को तेज करने के लिए सरकार ने…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: ‘ये कांवड़िए नहीं गुंडे हैं’ – स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल

    यूपी: ‘ये कांवड़िए नहीं गुंडे हैं’ – स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों ने घर के बाहर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा प्राधिकरण में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, कृष्णा करुणेश बने नए CEO

    उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा प्राधिकरण में एक अहम प्रशासनिक निर्णय लेते हुए बड़े स्तर पर बदलाव किया है। 2011…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जंतर-मंतर हिंसा में 989 संदिग्धों का आपराधिक रिकॉर्ड सामने, पुलिस जांच तेज
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password