jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बठिंडा में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ का आगाज, गुरदास मान के चरण स्पर्श कर भावुक हुए CM मान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बठिंडा में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ का आगाज, गुरदास मान के चरण स्पर्श कर भावुक हुए CM मान
पंजाबराज्य

बठिंडा में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ का आगाज, गुरदास मान के चरण स्पर्श कर भावुक हुए CM मान

News Desk
Last updated: September 6, 2026 10:18 am
News Desk
Share
SHARE

बठिंडा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह के दौरान खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के सीजन-4 का आगाज किया। रंगारंग कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री ने मंच पर पहुंचते ही पंजाबी गायक गुरदास मान के चरण स्पर्श किए और उन्हें अपने साथ बैठाया।

Contents
About The AuthorNews Desk

इस मौके दो कामनवेल्थ में पंजाब का नाम रौशन करने वाले दो खिलाड़ियों अमृतसर के लवप्रीत सिंह व नाभा की हरजिंदर कौर को पचास-पचास लाख के चैक भेंट किए।

समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के हजारों खिलाड़ियों के सपने साकार होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को ब्लाक, तहसील और जिला स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस बार खेलों में साढ़े 12 करोड़ रुपये के इनाम रखे गए हैं। मुख्यमंत्री ने रस्मी तौर पर खेलों की शुरुआत का एलान किया। इस दौरान खेलों से संबंधित वीडियो भी प्रदर्शित की गई, जिसमें पंजाब के खिलाड़ियों की उपलब्धियों और खेलों के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाया गया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान जब स्टेडियम में पहुंचे तो गुरदास मान गा रहे थे। वे सीधे गुरदास मान की ही स्टेज पर चले गए। उन्होंने माइक संभालते ही कहा- एह बठिंडा एै। एह मालवे दा दिल है।एह मालवे दी राजधानी है। खेड़ा दी गल्ल होवे ते बठिंडा विच न होवे ? जदों मेरे कोल अफसर आए कि प्रोग्राम कित्थे रखना है,

होशियारपुर रख लईये, अमृतसर रख लईये ? तां मैं केहा कि रबड़े वधिया प्लेयर ने ओत्थों दे। पर एैतकीं बठिंडे ना चल्लीए ? केंहदे कि कलाकार केहडा़ करीए, तों मैं केहा कि ओह वी बठिंडे आला ही कर लैंदे हां,गिदड़बाहा वाला गुरदास मान।

पहले मजबूरी ने शो नहीं देखने दिया, अब मशहूरी नहीं देखने दे रही

भगवंत मान ने आगे कहा कि गुरदास मान को देख देख कर उनके अंदर जो कलाकार बनने की चिनग थी वह भांबड़ इन्होंने बनाई। आज भी गांवों में लोग कहते हैं कि बड्डा गुरदास माणक। बठिंडा शायरों, फकीरों, इतिहासकारों व शहीदों का इलाका है।

अगर संगरूर,मानसा व बठिंडा मालवा में से निकल दें तो मालवा में कुछ बाकी नहीं बचेगा। पहले शंभू बार्डर तक हमारे गीत रह जाते थे। सभी बार्डर पास गुरदास मान ने करवाए हैं। उन्होंने कहा कि हमें अधिकारी कहने लगे कि जब आप स्टेज पर जाएंगे तो हम गुरदास मान को रोक देंगे। मैंने पूछा कि क्यों रोक देंगे।

तो उन्होंने कहा कि हम आपके बारे में बोलने लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले मजबूरी गुरदास मान का शो नहीं देखने देती थी और अब मशहूरी नहीं देखने देती। उन्होंने कहा कि पहले जब हम कालेज में पढ़ते थे तो हमारे पास उनके शो की टिक्टें लेने के पैसे नहीं थे,अब मशहूरी हो गई तो कहते कि गुरदस मान को रोक देते हैं।

कार्यक्रम के दौरान 23 जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। एशियन गेम्स में रोइंग के गोल्ड मेडलिस्ट चरनजीत सिंह ने मार्च पास्ट की अगुआई की। विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम में मार्च पास्ट किया।

मानसा जिले के गांव मंडाली की आर्चरी खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट प्रणीत कौर ने खिलाड़ियों को खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई। इसके बाद मशाल मार्च का आयोजन किया गया। गुरप्रीत सिंह और रुपिंदर पाल सिंह ने मशाल की शुरुआत की। दोनों खिलाड़ियों को खेल कोटे के तहत सरकारी नौकरी मिल चुकी है। इसके बाद गुरजंट सिंह और अवनीत कौर सिद्धू ने मशाल मार्च को संपन्न किया।

समारोह में खेड़ां वतन पंजाब दियां का थीम सांग पेश किया गया। इसके बाद खिलाड़ियों और कलाकारों की ओर से विशेष कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई। रंगारंग प्रस्तुतियों ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों में उत्साह भर दिया। पंजाबी गायक कुलविंदर बिल्ला और गुरदास मान की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस दौरान फिरोजपुर के बाजीगरों ने बाजी के करतब दिखाए।

देश और पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से भी मुलाकात 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दौरान खेलों के क्षेत्र में देश और पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पंजाब का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

खेड़ां वतन पंजाब दियां के सीजन-4 में प्रदेशभर के खिलाड़ी विभिन्न खेल मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। इन खेलों का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और युवाओं को नशे तथा अन्य नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना है। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें उचित मंच और सुविधाएं उपलब्ध करवाने की है। सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे। समारोह के दौरान स्टेडियम में पंजाब की खेल भावना और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026 का समापन 29 नवंबर को पटियाला में होगा।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली में 118 शिक्षकों का सम्मान, CM रेखा गुप्ता बोलीं- शिक्षा व्यवस्था में होगा सकारात्मक बदलाव
    Next Article काला झंडा दिखाने पर हिरासत में लिए मोहनजीत से मारपीट का आरोप, NHRC ने लिया संज्ञान
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    आरडीजी
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार का दावा: आरडीजी बंद होने से राज्य के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को झटका

    शिमला। 16वें वित्तायोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) बंद किए जाने के बीच मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आठ फरवरी को…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    बादल फटने से प्रभावित परिवारों को 8.50 लाख की मदद का ऐलान: मुख्यमंत्री सुक्खू

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह इलाके में हाल ही…

    5 Min Read
    पीएम आवास
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने एक क्लिक से दो लाख परिवारों को ट्रांसफर की पीएम आवास की किस्त; खिले चेहरे

    लखनऊ : मौनी अमावस्या पर्व पर प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत प्रदेश के दो लाख से अधिक शहरी लाभार्थियों के…

    6 Min Read
    सुखपाल सिंह खैहरा
    पंजाबराज्य

    सुखपाल सिंह खैहरा ने CM भगवंत मान के बयान का दिया तगड़ा जवाब

    मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लेकर दिए बयान से सियासत गरमाई हुई है।…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बठिंडा में ‘खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026’ का आगाज, गुरदास मान के चरण स्पर्श कर भावुक हुए CM मान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password