jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सत्यवती मिश्रा की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति व रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सत्यवती मिश्रा की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति व रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेशराज्य

सत्यवती मिश्रा की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति व रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 4:54 pm
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल पंडित कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती सत्यवती मिश्रा जी के तेरहवीं संस्कार के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद तथा रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। तीनों शीर्ष नेताओं ने स्वर्गीय सत्यवती मिश्रा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात नेताओं ने पंडित कलराज मिश्रा एवं उनके शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

श्रद्धांजलि सभा में राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत की हस्तियों का तांता लगा रहा। प्रमुख रूप से मिजोरम के राज्यपाल जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद तथा उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद डॉ. महेश शर्मा, सांसद रमेश अवस्थी, नोएडा के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह, नोएडा विधायक पंकज सिंह, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
विपक्षी दलों और किसान नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
समारोह में दलीय सीमाओं से परे जाकर विभिन्न नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, राज्यमंत्री हंस राज विश्वकर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह के साथ-साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके साथ ही इतिहास संकलन के संगठन मंत्री बालमुकुंद, पद्मश्री व वरिष्ठ समाजसेवी अशोक भगत, एमिटी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन अतुल चौहान, नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार सईद अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार महेश चौधरी, त्रिलोक शर्मा, योगेंद्र शर्मा, खुर्रम रिजवी, अमित त्यागी, किसान नेता राकेश टिकैत तथा सामाजिक व किसान नेता नरेश सिरोही सहित देशभर से आए अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया।
उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article हरियाणा: स्मृति ईरानी के प्रभारी बनने पर बोले अनिल विज- ‘संगठन को मिलेगा अनुभव का लाभ, सरकार के कामकाज में आएगी तेजी’
    Next Article नवरात्रि के रंग में रंगेगा नोएडा, ‘डांडिया धमाल 2026’ में होगा सांस्कृतिक उत्सव
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेश

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19, नोएडा में श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-19, नोएडा में श्रद्धा और भक्ति का भव्य आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 9.43 लाख लाभार्थियों के खातों में पेंशन की दिसंबर किश्त जारी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी

    नकली दवाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी एफएसडीए की कार्रवाई में सहारनपुर से लखनऊ तक…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी,दिया स्वच्छता का संदेश

    मुख्यमंत्री धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमता साहिब में टेका माथा,प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना। नानकमता(ऊधम सिंह नगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सत्यवती मिश्रा की तेरहवीं में उमड़ा जनसैलाब, उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति व रक्षा मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password