jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी
उत्तर प्रदेशराज्य

सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी

News Desk
Last updated: September 3, 2026 6:38 am
News Desk
Share
SHARE

नकली दवाओं के खिलाफ उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी एफएसडीए की कार्रवाई में सहारनपुर से लखनऊ तक फैले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। लखनऊ में पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के बाद एफएसडीए की टीम ने सहारनपुर में छापा मारकर एक ऐसे ठिकाने का पता लगाया, जहां तहखाने में कथित तौर पर दवाओं की पैकिंग की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में दवा स्ट्रिप्स, प्रिंटेड कार्टन, एल्युमिनियम फॉयल और पैकिंग मशीनरी बरामद की गई है।

Contents
About The AuthorNews Desk

जांच की शुरुआत लखनऊ में नकली और सस्ती दवाओं की सप्लाई के मामले से हुई। इस मामले में सहारनपुर निवासी एजाज का नाम सामने आने के बाद पुलिस और एसओजी ने उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर एफएसडीए ने सहारनपुर के नागल क्षेत्र में जांच का दायरा बढ़ाया।

ग्राम कोटा में एक मकान पर की गई कार्रवाई के दौरान टीम को दवाओं की पैकिंग से जुड़ा बड़ा सेटअप मिला। कमरे में विभिन्न कंपनियों के कॉरुगेटेड बॉक्स रखे थे, जबकि नीचे बने तहखाने से स्ट्रिपिंग मशीन, बैच स्टीरियो, डाई-पंच और प्रिंटेड एल्युमिनियम फॉयल बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि इस स्थान का इस्तेमाल कथित तौर पर दवाओं की पैकिंग के लिए किया जा रहा था।

32 किलो दवा बरामद

एफएसडीए के अनुसार, मौके से करीब 32.555 किलो दवा स्ट्रिप्स, 973 प्रिंटेड कार्टन और रोसुवास एफ-10 के 472 प्रिंटेड कार्टन मिले। इसके अलावा पीली और सफेद रंग की बड़ी मात्रा में गोलियां, प्रिंटेड और सादा एल्युमिनियम फॉयल भी बरामद की गई। मशीनरी और अन्य सामग्री को सील कर दिया गया है, जबकि चार दवाओं के नमूने जांच और विश्लेषण के लिए भेजे गए हैं।

मामले में दर्ज एफआईआर में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह काम संगठित तरीके से चलाया जा रहा था, जिसमें दवाओं, फॉयल, कार्टन और अन्य पैकिंग सामग्री की सप्लाई अलग-अलग स्थानों से की जाती थी। रुड़की और हरिद्वार क्षेत्र से जुड़े कुछ लोगों और फर्मों की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

दोनों मामलों में FIR दर्ज 

उधर, लखनऊ के अमीनाबाद इलाके में दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों, इनवॉइस और स्टॉक रिकॉर्ड की भी जांच की गई। लेवेरा-500 के दो बैचों के नमूनों को राजकीय प्रयोगशाला ने जांच में असली नहीं बताया। रिकॉर्ड के मिलान में खरीद और बिक्री-स्टॉक के आंकड़ों में भी अंतर मिला है। एफएसडीए ने लखनऊ और सहारनपुर, दोनों मामलों में FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है। अब एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि कथित नेटवर्क से नकली दवाएं किन-किन जिलों तक पहुंचाई गईं और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सपा की सरकार बनी तो 24 से 48 घंटे में होगा गन्ने का भुगतान: अखिलेश यादव
    Next Article मुस्लिम धर्मगुरुओं की विवादित टिप्पणी पर राहुल गांधी की चुप्पी पर सीएम धामी का हमला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    राज्यहरियाणा

    पंजाब में भाजपा सरकार बनी तो हरियाणा मॉडल लागू करेंगे: CM नायब सैनी

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब आज ऐसे दौर से गुजर रहा है, जहां सत्ता, स्थिरता…

    2 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर CM धामी का संदेश, गिनाईं उत्तराखंड सरकार की उपलब्धियां

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर बलिदानियों, वीर-वीरांगनाओं और…

    3 Min Read
    सीमा विस्तार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी में सीमा विस्तार वाले इन नए इलाकों पर 900 करोड़ खर्च करेगी सरकार, मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं

    लखनऊ। प्रदेश सरकार नगरीय निकायों के सीमा विस्तार के बाद शहरी दायरे में शामिल हुए नए इलाकों में बुनियादी सुविधाओं…

    3 Min Read
    राजस्व घाटा अनुदान
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    राजस्व घाटा अनुदान पर रणनीति तय करेगी हिमाचल सरकार, 8 फरवरी को हाईलेवल बैठक

    राजस्व घाटा अनुदान बंद करने के बाद राज्य सरकार ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह…

    1 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सहारनपुर से लखनऊ तक नकली दवा सप्लाई कारोबार पर शिकंजा, तहखाने से बरामद हुई पैकिंग मशीनरी
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password