jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जंतर-मंतर प्रदर्शन में डिजिटल नेटवर्क सक्रिय, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से जुट रही भीड़
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जंतर-मंतर प्रदर्शन में डिजिटल नेटवर्क सक्रिय, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से जुट रही भीड़
दिल्लीराज्य

जंतर-मंतर प्रदर्शन में डिजिटल नेटवर्क सक्रिय, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से जुट रही भीड़

News Desk
Last updated: July 23, 2026 9:14 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जो भीड़ दिख रही है, उसमें लोग अपने आप ही नहीं आ रहे, बल्कि उन्हें यहां तक लाने के लिए एक संगठित परिवहन व्यवस्था भी सक्रिय है। प्रदर्शन से जुड़े टेलीग्राम, वॉट्सएप और इंस्टाग्राम ग्रुपों में लगातार संदेश भेजे जा रहे कि किसे कब और कहां से निकलना है।

Contents
About The AuthorNews Desk

टेलीग्राम पर 20-20 हजार के टीम ग्रुप 

टेलीग्राम पर 20-20 हजार के टीम ग्रुप बने हुए हैं। एक संदेश पहुंचते ही अलग-अलग जगहों से कैब, आटो और रैपिडो बुक कर हजारों लोग प्रदर्शन स्थल की ओर से निकल पड़ते हैं। यही कारण रहा कि सोमवार और मंगलवार को भीड़ अचानक जुट गई। सुबह तक खाली दिख रहा प्रदर्शन स्थल दोपहर में ठसाठस भर गया था।

बड़े पैमाने पर डिजिटल मैनेजमेंट की सक्रियता

प्रदर्शन के आरंभ और 18 जुलाई को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद विशेषकर सोमवार को संसद मार्च के लिए जमा भीड़ की निरंतरता के लिए बड़े पैमाने पर डिजिटल मैनेजमेंट की सक्रियता है।

यह प्रदर्शन से जुड़े व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, सिग्नल, डिस्कॉर्ड समेत इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म ग्रुपों में लगातार संदेश भेज रहा हैं कि किसे कब और कहां से निकलना है। उसके आने-जाने के लिए ऑनलाइन कैब, ऑटो, रैपिडो सहित अन्य साधन भी बुक करा रहा है।

किराए का भुगतान पहले से पेड

अधिकांश मामलों में ऑनलाइन किराए का भुगतान पहले ही कर दिया जा रहा है। जंतर-मंतर पर पहुंचे कई प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उन्हें घर या बताए गए स्थान पर यह व्यवस्था मिली।

बातचीत में सामने आया कि सुनियोजित रणनीति के तहत भीड़ को एक साथ जुटाने की बजाय अलग-अलग समय पर नए समूह भेजे गए, यही कारण रहा कि संसद मार्च पर नियंत्रण के लिए दिल्ली पुलिस ने सोमवार और उसके बाद जंतर-मंतर और आसपास के मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास पर समय-समय पर पाबंदियां लगाईं थीं तो माना गया था कि इससे प्रदर्शन स्थल तक प्रनर्शनकारियों आवाजाही कम हो जाएगी, लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस के यह रणनीति बेअसर दिखाई दी।

देर शाम यह भीड़ छंट गई पर, अगले दिन सुबह फिर जमा हो गई और नए सिरे से धरना मंच सज गया। भीड़ एक साथ नहीं पहुंच रही है। रात में मौजूद कई लोग सुबह नहीं दिखते, जबकि सुबह, दोपहर और शाम को नए समूह लगातार पहुंचते रहते हैं।

एक समूह के लौटने के साथ दूसरा समूह प्रदर्शन स्थल पर पहुंच जाता है। साथ ही ऐसे लोग भी आ रहे हैं जो स्वयं आंदोलन के समर्थन में शामिल होने पहुंचते हैं। इससे जंतर-मंतर, जनपथ और आसपास के क्षेत्र में पूरे समय गतिविधियां बनी रहती हैं। इससे दिन-रात जंतर-मंतर और आसपास का इलाका युवाओं से लगातार भरा रहता है, जबकि चेहरे बदलते रहते हैं।

24 घंटे भीड़ बनाए रखने की रणनीति

एक समूह के लौटते ही दूसरा समूह पहुंच जाता है। इससे पूरे दिन और रात भीड़ का स्तर लगभग समान बना रहता है। यह रोटेशन सिस्टम भी उसी डिजिटल वार रूम द्वारा कुशलतापूर्वक मैनेज किया जा रहा है।

मौके पर बातचीत में कई प्रदर्शनकारियों ने बताया कि व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, सिग्नल, डिस्कॉर्ड और अन्य सोशल प्लेटफॉर्म पर बने ग्रुपों और चैनलों के माध्यम से समय-समय पर संदेश साझा किए जाते हैं। इनमें प्रदर्शन स्थल पहुंचने का समय, स्थान और अन्य जरूरी सूचनाएं दी जाती हैं।

संबंधित की हामी मिलते ही उनके आने-जाने का बंदोबस्त कर दिया जाता है। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद लौटने की व्यवस्था भी इसी तरह होती है।

सक्रिय डिजिटल वार रूम

इस व्यवस्था के लिए पेेशेवर लोगों का अत्यंत संगठित डिजिटल वार रूम काम कर रहा है। यह डिजिटल वार रूम न केवल भीड़ और ट्रांसपोर्ट का प्रबंधन कर रहा है, बल्कि पूरे प्रदर्शन की लाजिस्टिक्स, भोजन-पानी की सप्लाई, वालिंटियर्स का समन्वय और प्रचार-प्रसार को भी पूरी तरह नियंत्रित कर रहा है।

इसमें टेक्नोलाजी, मैनेजमेंट और अन्य प्रोफेशनल बैकग्राउंड वाले लोग शामिल बताए जा रहे हैं, जो दिल्ली के अलावा अन्य शहरों आनलाइन सपोर्ट दे रहे हैं। कुछ एनजीओ और संस्थाएं भी इसमें सक्रिय बताई जा रही हैं, लेकिन इनकी सटीक पहचान की स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।

लगातार मिल रही बुकिंग

ऑटो और रैपिडो का सर्वाधिक इस्तेमाल हो रहा है। ऐप आधारित कैब चालकों ने बताया कि प्रदर्शन शुरू होने के पहले दिन से उन्हें लगातार जंतर-मंतर और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए बुकिंग मिल रही हैं। अधिकांश बुकिंग में किराया पहले से ऑनलाइन जमा रहता है। उन्हें केवल तय स्थान से यात्रियों को लेकर निर्धारित स्थान तक पहुंचाने के निर्देश मिलते हैं।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article ऑनलाइन वाहन बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
    Next Article सीजेपी से निष्कासन के बाद विजेता दहिया का पलटवार, बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया गया
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    मावां धीयां सत्कार योजना को फंड देने पर हाईकोर्ट की रोक, श्रमिक कल्याण कोष के इस्तेमाल पर उठे सवाल

    निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए जमा राशि को दूसरी सरकारी योजना में इस्तेमाल करने के मामले में पंजाब एवं…

    3 Min Read
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के हर गांव का बनेगा विकास रोडमैप, हर वार्ड से चुने जाएंगे दो प्रमुख कार्य

    ​​​​​​​शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास को नई गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पंचायतीराज विभाग ने प्रदेश…

    3 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, सीएम धामी ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा

    देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश की बौछार पड़ रही है. जबकि, अगले कुछ दिनों के लिए कई जगहों के…

    5 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, 140 ई-बसें जल्द

    देहरादून। प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने सोमवार को विधानसभा स्थित सभागार में परिवहन विभाग और उत्तराखंड परिवहन निगम…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जंतर-मंतर प्रदर्शन में डिजिटल नेटवर्क सक्रिय, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से जुट रही भीड़
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password