jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: सीजेपी से निष्कासन के बाद विजेता दहिया का पलटवार, बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया गया
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » सीजेपी से निष्कासन के बाद विजेता दहिया का पलटवार, बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया गया
दिल्लीराज्य

सीजेपी से निष्कासन के बाद विजेता दहिया का पलटवार, बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया गया

News Desk
Last updated: July 23, 2026 9:16 am
News Desk
Share
SHARE

नई दिल्ली। इंटरनेट मीडिया पर एक व्यंग्य के रूप में खड़ी हुई काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) अब राजनीतिक पार्टी की तरह व्यवहार करने लगी है। यह आरोप पार्टी द्वारा निष्कासित पूर्व प्रवक्ता विजेता दहिया के बयानों से परिलक्षित हो रहा है। निष्कासन के बाद वह लगातार सीजेपी और इसके नेताओं पर सवाल खड़े कर रहे हैं। बुधवार को उनका दर्द छलक उठा।

Contents
About The AuthorNews Desk

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले से उनका दिल टूट गया और उन्हें ऐसा लगा कि आंदोलन के बीच उन्हें बलि का बकरा बना दिया गया।दहिया ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शन के मुद्दों से ध्यान हटाकर पूरा विवाद उनके वीडियो पर केंद्रित कर दिया गया। उन्होंने हमेशा अपने साथियों का बचाव किया, लेकिन कठिन समय में उन्हें ही संगठन से अलग कर दिया गया।

मैंने कचौड़ी खाते हुए दीपके का बचाव किया था: दहिया

दहिया ने पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके के कचौड़ी खाते हुए वीडियो को लेकर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जब विरोधी अभिजीत की कचौड़ी खाने वाले वीडियो चला रहे थे, तब मैंने उनका डटकर बचाव किया और हर ट्रोलर को जवाब दिया, लेकिन जब मेरे बर्गर खाने पर सवाल उठे, तो दीपके ने विरोधियों के सामने घुटने टेक दिए और मुझे ही पार्टी से बाहर कर दिया। दहिया के अनुसार, यह फैसला जवाबदेही का नहीं, बल्कि दबाव के आगे झुकने का उदाहरण है।

बता दें कि सोमवार को संसद मार्च के बाद एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसमें वह एक माल में बर्गर खाते हुए देखे गए, जहां कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया था। वीडियो में लोग यह पूछ रहे थे कि हम लोग सड़क पर लड़ रहे हैं और आप यहां बर्गर खा रहे हैं।

सीजेपी ने दहिया को प्रवक्ता सहित सभी पदों से हटा दिया

इस वीडियो के सामने आने के बाद मंगलवार को सीजेपी ने उन्हें प्रवक्ता सहित सभी पदों से हटा दिया। दहिया ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर होना मेरी जिम्मेदारी नहीं थी। मुझे लोगों ने चुना नहीं था। मैं राजनीति में नहीं जाना चाहता। मुझे बर्गर खाने का मन था तो खा लिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article जंतर-मंतर प्रदर्शन में डिजिटल नेटवर्क सक्रिय, टेलीग्राम-व्हाट्सएप से जुट रही भीड़
    Next Article पंजाब उद्योग को मिलेगी रफ्तार, सरकार लीज पर लेगी मालगाड़ियां
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर विराम, चुनावी तैयारी में जुटा हाईकमान

    पंजाब में कांग्रेसियों के बीच गुटबाजी के चलते नई दिल्ली में कांग्रेस पंजाब चुनाव की तैयारियों में जुट गई है।…

    4 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली-NCR में बदला मौसम: गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश | 17 जून 2025 अपडेट

    दिल्ली-NCR में बदला मौसम: गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश | 17 जून 2025 अपडेट दिल्ली और…

    2 Min Read
    छत्तीसगढ़

    जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़ गया

    जगदलपुर: तीर्थगढ़ से लौटते वक्त कांगेर नाले में कार बहने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार उजड़…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल

    बागपत: दूध सप्लायर की हत्या का खुलासा, नेशनल लेवल का पहलवान निकला कातिल बागपत, 14 जुलाई 2025 — उत्तर प्रदेश…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: सीजेपी से निष्कासन के बाद विजेता दहिया का पलटवार, बोले- मुझे बलि का बकरा बनाया गया
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password