jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: पद से बड़ा संस्कार: सीएम धामी ने गुरुओं के चरण छूकर दी गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी मिसाल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पद से बड़ा संस्कार: सीएम धामी ने गुरुओं के चरण छूकर दी गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी मिसाल
उत्तराखंडराज्य

पद से बड़ा संस्कार: सीएम धामी ने गुरुओं के चरण छूकर दी गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी मिसाल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 31, 2026 8:42 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी के संस्कारों के आगे उनका पद और प्रतिष्ठा भी छोटे लगे। देहरादून में आयोजित संवाद कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात जब अपने पूर्व शिक्षकों से हुई तो ऐसा ही भावपूर्ण दृश्य सामने आया।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे पुष्कर सिंह धामी अपने गुरुजनों के सामने पहुंचे तो एक बार फिर शिष्य बन गए। उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के आगे बढ़कर शिक्षकों के चरण स्पर्श किए और उनका आशीर्वाद लिया।

यह मुलाकात मुख्यमंत्री के प्राथमिक कक्षा के शिक्षक जोहरा अब्बास और कक्षा 12वीं के शिक्षक सुदर्शन वर्मा से थी। वर्षों बाद अपने पुराने विद्यार्थी को सामने देखकर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी और अपनत्व झलक उठा।

उन्होंने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा करते हुए बताया कि पुष्कर सिंह धामी पढ़ाई के साथ विद्यालय की अन्य गतिविधियों में भी बेहद सक्रिय रहते थे। वह होनहार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी विद्यार्थी थे। अपने विद्यार्थी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देखकर दोनों शिक्षकों ने गर्व और प्रसन्नता जताई।

वहीं धामी ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। कभी जिन गुरुजनों ने उन्हें कक्षा में बैठाकर शिक्षा दी, जीवन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, आज उन्हीं के सामने मुख्यमंत्री का शिष्य के रूप में खड़ा होना गुरु-शिष्य परंपरा की आत्मीयता को दर्शाता है।

सीएम ने संदेश दिया कि सफलता की कितनी ही ऊंचाइयां क्यों न छू ली जाएं, गुरु का स्थान हमेशा सर्वोपरि रहता है। गुरु के सामने झुकना व्यक्ति की गरिमा को कम नहीं करता, बल्कि उसके संस्कारों की ऊंचाई दिखाता है। बच्चों को माता-पिता, गुरुजनों और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना सिखाना परिवार और समाज की जिम्मेदारी है।

35 हजार युवाओं को दी नौकरी

इससे पहले संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में रोजगार, महिला सशक्तीकरण, पर्यटन, पलायन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और नकल विरोधी कानून के माध्यम से अब तक 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां मिली हैं।

वर्ष 2021 में लगभग 24 हजार पदों का बैकलाग था, जिसे भरने के लिए सरकार ने प्राथमिकता से भर्ती प्रक्रिया शुरू की। बताया कि प्रदेश में तीन लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार कर रही हैं। उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। पर्यटन और स्वरोजगार पलायन रोकने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं। प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या लगभग 700 से बढ़कर 2200 और होमस्टे की संख्या चार हजार से बढ़कर आठ हजार से अधिक हो गई है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सीएम योगी देंगे युवाओं को बड़ा तोहफा, आज 1,725 करोड़ की सरदार पटेल कौशल व रोजगार योजना का करेंगे शुभारंभ
    Next Article मौसम और मिट्टी की सटीक जानकारी से संवरेगी खेती: जलागम विभाग और IIT रुड़की के बीच बड़ा समझौता
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    मुख्यमंत्री
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा की महत्वपूर्ण बैठक

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय टम्टा ने शुक्रवार को…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट

    गोरखपुर। सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण अब 23 जुलाई की सुबह 10 बजे होगा। पहले लोकार्पण 22 जुलाई को होना था। मुख्यमंत्री…

    4 Min Read
    राम मंदिर
    उत्तराखंडराज्य

    देहरादून में राम मंदिर स्थापना दिवस पर राज प्लाजा परिसर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम

    देहरादून। राम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राज प्लाजा परिसर में राज प्लाजा एसोसिएशन द्वारा भव्य…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य

    सीएम योगी देंगे युवाओं को बड़ा तोहफा, आज 1,725 करोड़ की सरदार पटेल कौशल व रोजगार योजना का करेंगे शुभारंभ

    सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार और…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: पद से बड़ा संस्कार: सीएम धामी ने गुरुओं के चरण छूकर दी गुरु-शिष्य परंपरा की अनूठी मिसाल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password