jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बनकर डॉक्टर से 25 लाख रुपये मांगने वाला गिरफ्तार, जयपुर गोल्डन अस्पताल के पास बिछाया जाल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बनकर डॉक्टर से 25 लाख रुपये मांगने वाला गिरफ्तार, जयपुर गोल्डन अस्पताल के पास बिछाया जाल
दिल्लीराज्य

दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बनकर डॉक्टर से 25 लाख रुपये मांगने वाला गिरफ्तार, जयपुर गोल्डन अस्पताल के पास बिछाया जाल

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: October 7, 2026 11:59 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

नई दिल्ली: पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस और आउटर जिला स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने एक वरिष्ठ डॉक्टर से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान 35 वर्षीय हिमांशु जैन निवासी पूठ ग्राम सभा, दिल्ली के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने डॉक्टर को धमकी देते हुए खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था. पुलिस ने उसके पास से रंगदारी के लिए इस्तेमाल मोबाइल फोन और सिम कार्ड के अलावा वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

डीसीपी आउटर जिला विक्रम सिंह के मुताबिक, एक्शन बालाजी अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके निजी मोबाइल नंबर पर एक धमकी भरी कॉल आई. कॉल करने वाले ने 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. आरोपी ने डॉक्टर को यह भी बताया कि उसे उनकी निजी जानकारी मालूम है. पुलिस के अनुसार, आरोपी को डॉक्टर की कार का नंबर और उनकी पत्नी के नाम की जानकारी भी थी, जिससे डॉक्टर को धमकी और गंभीर लगी.

डॉक्टर से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार: शिकायत मिलने के बाद पश्चिम विहार ईस्ट थाने में 2 अक्टूबर को संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद आरोपी की पहचान और लोकेशन पता लगाने के लिए पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का इस्तेमाल किया. पुलिस ने डॉक्टर को आरोपी के संपर्क में रहने और बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए कहा.

खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया: पुलिस के मुताबिक, 2 अक्टूबर को आरोपी ने डॉक्टर को रंगदारी की रकम लेकर रोहिणी स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल के पास पहुंचने को कहा. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए बताए गए स्थान पर जाल बिछाया. आरोपी जैसे ही रंगदारी की रकम लेने के लिए वहां पहुंचा, पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया.

डीसीपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर वह मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए, जिनसे डॉक्टर को रंगदारी की कॉल की गई थी. इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर जब्त कर ली गई. पुलिस के अनुसार हिमांशु जैन पहले भी रंगदारी और धमकी से जुड़े दो मामलों में शामिल रहा है. पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए रंगदारी मांगने की वारदात की. पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article दिल्ली सरकार का आशा वर्करों को बड़ा तोहफा: मानदेय दोगुना होकर ₹6,000 हुआ; ‘मिशन ANMOL’ का विस्तार
    Next Article नोएडा: जेवर किसान यात्रा पर जाते समय यूपी सचिव प्रभारी संजीव आर्या का महामाया फ्लाई ओवर पर जोरदार स्वागत
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    नोएडा में भक्ति का महासंगम: भारत विकास परिषद की पहल, 8 दिनों तक बहेगी श्रीमद्भागवत की रसधार

    भारत विकास परिषद, नोएडा का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकजुटता, सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को…

    1 Min Read
    मेडिकल टेक्नोलॉजी हब
    उत्तर प्रदेशराज्य

    यूपी बनेगा देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर और मेडिकल टेक्नोलॉजी हब: सीएम योगी

    - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया यूपी हेल्थटेक कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन - सीएम बोले, 25 करोड़ नहीं, 35 करोड़…

    10 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रथयात्रा निकालेंगे अखिलेश, धर्म नगरी से होगा शंखनाद, यूपी चुनाव से पहले सपा का मेगा प्लान

    समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 2012 में आजमाया गया सफल प्रयोग आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भी आजमाने…

    4 Min Read
    दिव्यांग कर्मचारियों
    राज्यहरियाणा

    हरियाणा में दिव्यांग कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु घटाकर 58 वर्ष की गई

    हरियाणा सरकार ने राज्य के दिव्यांग (PwD) सरकारी कर्मचारियों से जुड़े सेवा नियमों में बड़ा और अहम बदलाव किया है।…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा बनकर डॉक्टर से 25 लाख रुपये मांगने वाला गिरफ्तार, जयपुर गोल्डन अस्पताल के पास बिछाया जाल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password