jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: रथयात्रा निकालेंगे अखिलेश, धर्म नगरी से होगा शंखनाद, यूपी चुनाव से पहले सपा का मेगा प्लान
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रथयात्रा निकालेंगे अखिलेश, धर्म नगरी से होगा शंखनाद, यूपी चुनाव से पहले सपा का मेगा प्लान
उत्तर प्रदेशराज्य

रथयात्रा निकालेंगे अखिलेश, धर्म नगरी से होगा शंखनाद, यूपी चुनाव से पहले सपा का मेगा प्लान

News Desk
Last updated: July 17, 2026 6:10 am
News Desk
Share
SHARE

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 2012 में आजमाया गया सफल प्रयोग आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में भी आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। 2012 की तर्ज पर विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश रथयात्रा निकाल सकते हैं। इस रथयात्रा का नाम पीडीए रथयात्रा होगी। कहा जा रहा है कि इसका शुभारंभ यूपी के किसी धार्मिक स्थान से करने की तैयारी है। अयोध्या, मथुरा, काशी से इसके शुभारंभ की संभावना है। पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में इसको लेकर मंथन हो रहा है, लेकिन इसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इसे अंतिम रूप देने के बाद आधिकारिक घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

Contents
About The AuthorNews Desk

अखिलेश 2012 के विधानसभा चुनाव में भी रथयात्रा निकाल चुके हैं। उस समय ‘समाजवादी क्रांति रथ यात्रा’ निकाली गई थी। उस रथयात्रा की शुरुआत 13 सितंबर 2011 को लखनऊ से हुई थी। कई महीनों तक पूरे यूपी में यात्रा पहुंची और इस दौरान हजारों किलोमीटर का सफर तय करने के साथ ही सैकड़ों जनसभाएं की गईं। इसी के बाद पहली बार सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। इसी रथयात्रा वाले प्रयोग को अखिलेश 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए फिर आजमाने की तैयारी में हैं।

कहा जा रहा है कि सपा इस बार ‘समाजवादी पीडीए रथयात्रा’ शुरू करेगी। इसकी शुरुआत किसी प्रमुख हिंदू धार्मिक स्थल से किए जाने पर विचार चल रहा है। रथयात्रा अयोध्या, मथुरा या काशी से शुरू हो सकती है। धार्मिक स्थल से यात्रा की शुरुआत कर अखिलेश भाजपा को उसे के अस्त्र से हमला करने की रणनीति अपना सकते हैं। माना जा रहा है कि सपा इस विधानसभा चुनाव में राम मंदिर दान चोरी को भी भाजपा के खिलाफ प्रमुख मुद्दा बना सकती है। अखिलेश यादव ने ही सबसे पहले राम मंदिर दान चोरी का मामला उठाया था। राम मंदिर ट्रस्ट ने पहले अखिलेश के आरोपों को नकारने की कोशिश की थी। ट्रस्ट के खंडन के बाद भी अखिलेश हमलावर रहे और चोरी का बड़ा खुलासा हो गया।

किसानों को लेकर सरकार पर हमला

वहीं, गुरुवार को एक बयान में अखिलेश यादव ने किसानों को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन भाजपाइयों ने प्रभु श्रीराम को धोखा दे दिया, उनके आभूषण और दान-चंदा सब लूट लिया, उनसे क्या उम्मीद करें। भाजपा के रवैये से किसान आक्रोशित है। 2027 में जनता किसान विरोधी भाजपा सरकार को हमेशा के लिए हटा देगी तभी किसानों के घर खुशहाली आएगी।

अखिलेश ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान की हालत बद-से-बदतर होती जा रही है। भाजपा की डबल इंजन सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। किसान की आय दोगुनी करने का वादा अब केवल पुराने अखबारों की रद्दी में ही कहीं ढूंढ़े मिल सकता है। किसान को अपनी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है। बढ़ती महंगाई से किसान हर तरह से हताश है। खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article यूपी में ‘ऑपरेशन साइबर-वज्र’ का महा-एक्शन: 773 साइबर ठग गिरफ्तार, 1158 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अब टिन्नू और मनीष पर पुलिस का शिकंजा, जेल में हुई पूछताछ, कस्टडी रिमांड की तैयारी तेज
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    हिमाचल प्रदेश
    राज्यहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में पुलिस अधिकारियों को बड़ी संख्या में पदोन्नति, आईजी और डीआईजी रैंक में शामिल

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस सेवा में पदोन्नतियों के तीन अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी…

    2 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब सरकार की बड़ी पहल: 33 लाख महिलाओं को मिली पहली किस्त, खाते में सीधे पहुंची राशि

    पंजाब सरकार ने ‘मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना’ के तहत अब तक ₹1,147 करोड़ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी)…

    7 Min Read
    रोजगार
    उत्तर प्रदेशराज्य

    रोजगार और उद्योग को जोड़ने के लिए हर जनपद में बनेंगे ‘सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं कौशल विकास केंद्र’

    उद्योग के साथ कौशल और प्लेसमेंट: मुख्यमंत्री ने ‘सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट जोन’ की कार्ययोजना को दी सैद्धांतिक मंजूरी प्रत्येक…

    4 Min Read
    पंजाबराज्य

    पंजाब के कटरोली को नई रेल सुविधा, उद्घाटन के साथ शुरू होगा ट्रेनों का संचालन

    तलवाड़ा: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 17 जुलाई को कटरोली में नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का वर्चुअल (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: रथयात्रा निकालेंगे अखिलेश, धर्म नगरी से होगा शंखनाद, यूपी चुनाव से पहले सपा का मेगा प्लान
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password