jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: बदरीनाथ में 19-20 सितंबर को होगा ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव’, सेना दिखाएगी उत्तराखंड की विरासत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » बदरीनाथ में 19-20 सितंबर को होगा ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव’, सेना दिखाएगी उत्तराखंड की विरासत
उत्तराखंडराज्य

बदरीनाथ में 19-20 सितंबर को होगा ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव’, सेना दिखाएगी उत्तराखंड की विरासत

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 8:21 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

चमोली: भारतीय सेना और चमोली जिला प्रशासन ऑपरेशन सद्भावना के तहत 19 एवं 20 सितम्बर को बदरीनाथ में बड़ा आयोजन करने जा रही है. इस आयोजन को ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का नाम दिया गया है. महोत्सव की थीम ‘हमारी विरासत, हमारा माध्य’ रखी गई है. इसमें उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, स्थानीय उत्पादों और सीमांत क्षेत्रों की जीवंत विरासत को दिखाया जाएगा.

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

दो दिवसीय महोत्सव में गढ़वाली लोकनृत्य, लोकसंगीत, विद्यालय एवं महाविद्यालयों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल तथा स्थानीय उद्यमियों की प्रदर्शनी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी. भारतीय सेना की ओर से विशेष प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी. जिसमें सेना की राष्ट्र निर्माण, सीमाओं की सुरक्षा एवं समाज के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया जाएगा.

महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की पावन भूमि बदरीनाथ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सीमांत क्षेत्रों के जीवन से देशभर के लोगों को परिचित कराना है. इसके माध्यम से सीमांत क्षेत्रों के स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने, महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा. महोत्सव में सीमांत गांवों की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता एवं आध्यात्मिक महत्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि पर्यटन एवं स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके.

कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, कारीगरों, किसानों, महिला स्वयं सहायता समूहों एवं युवा उद्यमियों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. साथ ही महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण तथा स्थानीय उत्पादों के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा.

भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सद्भावना के माध्यम से सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आधारभूत सुविधाओं एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं. ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ इसी भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है.जिला प्रशासन एवं भारतीय सेना ने श्रद्धालुओं, पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, कलाकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से महोत्सव में सहभागिता करने का आह्वान किया है.

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article छात्र बताएंगे ‘कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड’, सीएम धामी करेंगे 140 युवाओं से मंथन
    Next Article ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना से जुड़ेंगे जरूरतमंद, 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तर प्रदेशराज्य

    गोरखपुर में सीएम योगी का एलान: अधिवक्ताओं को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, देश विरोधी साजिशों पर भी किया आगाह

    उत्तर प्रदेश के वकीलों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही अस्पतालों में उनके कैशलेस इलाज का इंतजाम हो सकता…

    4 Min Read
    राज्यहरियाणा

    कुरुक्षेत्र को जाम से मिलेगी राहत, 750 करोड़ से बनेगा 27.9 किमी लंबा बाईपास

    कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र शहर को भारी यातायात के दबाव से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित बाईपास परियोजना को मंजूरी मिल गई है।…

    4 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    “बेरोज़गार”, “दंगाई”, “आतंकी” जैसे ताने और ‘भोले के चोर’ — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ

    "बेरोज़गार", "दंगाई", "आतंकी" जैसे ताने और 'भोले के चोर' — कांवड़ियों के सामने सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियाँ 🗓️ प्रकाशन तिथि:…

    4 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, बनेगा खास नेविगेशन ऐप

    देहरादून: उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए शुक्रवार को अभियान…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: बदरीनाथ में 19-20 सितंबर को होगा ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव’, सेना दिखाएगी उत्तराखंड की विरासत
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password