jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना से जुड़ेंगे जरूरतमंद, 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना से जुड़ेंगे जरूरतमंद, 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
राज्यहिमाचल प्रदेश

‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना से जुड़ेंगे जरूरतमंद, 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 19, 2026 8:49 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

सोलन। हमारी सरकार प्रदेश के अति गरीब परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाएगी।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

यह बात स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय कंडाघाट में मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना में नए लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि कोई भी परिवार अभाव में न रहे और हर व्यक्ति सम्मान एवं गरिमा के साथ अपने जीवन का निर्वहन कर सके। इस तरह अब तक कंडाघाट विकास खंड में 798 व सोलन विकास खंड के 713 परिवारों को अपना परिवार सुखी परिवार से जोड़ा जा चुका है।

योजना से जुड़े लोगों को मिलेंगे ये लाभ

उन्होंने कहा कि इन सभी पात्र परिवारों को हिमकेयर, सहारा योजना, स्वरोजगार के साधन, आवास सहायता, सस्ता राशन, 300 यूनिट निःशुल्क बिजली, पात्र महिलाओं को 1500 रुपए मासिक और समय पर पेंशन जैसी सुविधाओं की पक्की सुरक्षा लगभग प्रदेश के दो लाख अति निर्धन लोगों को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पात्र परिवार 20 सितंबर तक अधिकृत कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनीं और इनके निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर ने अवगत करते हुए कहा कि बेसहारा, वृद्धजन, विधवा, तलाकशुदा, विकलांग, गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग तथा जिन परिवारों की वार्षिक आय 75 हजार रुपये या इससे कम हो, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि पात्र लोग विकलांगता प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति व स्व घोषणा पत्र प्रस्तुत कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओमप्रकाश शर्मा ने इससे पूर्व मुख्यातिथि का स्वागत कर कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रमेश ठाकुर, खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अमित ठाकुर, कंडाघाट पंचायत समिति की अध्यक्ष इंदिरा चौहान, एसडीएम कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा, सीडीपीओ कंडाघाट रक्षा देवी, तहसील कल्याण अधिकारी भूपाल भरत सहित अपना परिवार सुखी परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article बदरीनाथ में 19-20 सितंबर को होगा ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव’, सेना दिखाएगी उत्तराखंड की विरासत
    Next Article सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना SJVN से वापस लेगी हिमाचल सरकार
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    पंजाबराज्य

    ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अंतिम चरण में, VDC फीडबैक में 41% बढ़ोतरी

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज घोषणा की कि पंजाब का ‘युद्ध नशों  विरुद्ध’ अभियान अपने अंतिम चरण में…

    8 Min Read
    पंजाबराज्य

    मिशन प्रगति: मुख्यमंत्री मान ने बठिंडा में ग्रामीण और मेधावी छात्रों के लिए कोचिंग शुरू की

    युवाओं को करियर निर्माण के लिए तैयार करने पर और अधिक ध्यान केंद्रित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह…

    6 Min Read
    दिल्ली

    दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी साफ”

    दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने के लिए 1 अगस्त से अभियान शुरू, सीएम रेखा ने कहा – “हर गली-सड़क होगी…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    ‘भैया’ न कहने पर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, किसान की मौत; 5 घायल

    मुरादनगर। थाना क्षेत्र के कन्नौजा गांव में मामूली बात को लेकर विवाद में रविवार देर शाम दाे पक्षों के बीच खूनी…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना से जुड़ेंगे जरूरतमंद, 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password