jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च: योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च: योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू
उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च: योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू

TRIPTY SRIVASTAVA
Last updated: September 25, 2026 6:19 am
TRIPTY SRIVASTAVA
Share
SHARE

लखनऊ। आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे वरुण विहार में 2847 और सीतापुर रोड की नैमिष नगर आवासीय योजना में 1673 सहित 4520 भूखंडों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है। दोनों आवासीय योजनाएं तीन साल में पूरी होंगी, जहां 50 हजार से अधिक आवास होंगे। वरुण विहार योजना क्षेत्रफल में गोमती नगर से बड़ी है। वहीं, 2166 करोड़ से प्रस्तावित पांच मल्टीस्टोरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लेक व्यू, पार्क व्यू, ऐशबाग स्क्वायर, अनंत नगर योजना स्थित अदिति अपार्टमेंट व शारदा नगर विस्तार स्थित वागेश्वरी अपार्टमेंट में 4150 फ्लैट बनेंगे।

Contents
About The AuthorTRIPTY SRIVASTAVA

इनमें से 1000 फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी है शेष का पंजीकरण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आवासीय योजना का भूमि पूजन व अपार्टमेंट का शिलान्यास करते हुए कहा कि अब एलडीए की वरुण विहार व नैमिष नगर आवासीय योजनाओं में 10 लाख से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने आगरा एक्सप्रेसवे के निकट ग्राम दोना में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से 10,680 एकड़ में प्रस्तावित आवासीय योजनाओं का भूमिपूजन करने के बाद कहा कि पहले लोग जहां-तहां जमीन खरीदते थे। वहां सड़क, बिजली, पानी आदि व्यवस्था नहीं होती थी और जलजमाव के कारण नारकीय जीवन व्यतीत करना पड़ता था।

जमीन के मालिक ने यदि किसी दबंग या गुंडे को जमीन बेच दी तो भी समस्या होती थी, क्योंकि अनियोजित कार्य का परिणाम भी गलत होता है। लखनऊ की यह तस्वीर बदली है 23 वर्ष बाद 2025 में अनंत नगर योजना शुरू हुई थी। पिछली सरकारों की तरह लखनऊ में अब कट्टा-बम नहीं, बल्कि ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है।

सीएम ने कहा कि किसी भी शहर के पश्चिम के दिग्पाल वरुण देवता होते हैं। उसी दिशा में वरुण विहार में 6500 एकड़ क्षेत्रफल में व 4100 एकड़ में नैमिष योजना आकार लेगी। सीएम ने नैमिषारण्य की महत्ता बताते हुए कहा कि आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के लिए लखनऊ व सीतापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में एलडीए नई योजना लेकर आया है।

ये दोनों योजनाएं आने वाले समय में लखनऊ के विस्तार, संभावनाओं और सुरक्षित आवास की दृष्टि से लाई गई हैं। अध्ययनरत छात्रों, हेल्थकेयर में संभावनाओं को बढ़ाने वाले युवाओं, रोजगार की दृष्टि से राजधानी आने वालों और लखनऊ को भविष्य मानकर यहां जीवन व्यतीत करने का विचार रखने वाले नागरिकों के लिए दोनों आवासीय योजनाएं अत्यंत लाभकारी होंगी।

सीएम ने कहा कि लखनऊ व सीतापुर में अब दूरी नहीं होगी बल्कि फोरलेन कनेक्टिविटी होगी। वरुण विहार के बीच से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार में एलडीए व किसानों के बीच कोई मध्यस्थ नहीं रहेगा। योजनाओं में जिन भी किसानों की जमीन आएगी, उन्हें सीधे मुआवजा मिलेगा।

यह भी कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के रूप में लखनऊ के साथ ही उन्नाव, हरदोई, बाराबंकी, सीतापुर, रायबरेली के क्षेत्रीय विकास का भी प्लान बन रहा है। सभी जिलों में पब्लिक मोबिलिटी, विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, पर्यटन व कनेक्टिविटी आदि की बेहतरी का व्यवस्थित कार्य चल रहा है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • TRIPTY SRIVASTAVA

About The Author

Avatar

TRIPTY SRIVASTAVA

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article 1.75 लाख के 19 चालान फिर भी दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 मौतों का कौन जिम्मेदार?
    Next Article सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: मेरठ में अवैध निर्माण और कॉलोनियों पर जांच के आदेश, उल्देपुर के लिए न्यायिक आयोग गठित
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    नायब सिंह सैनी
    राज्यहरियाणा

    नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में रेखा गुप्ता से की अहम बैठक

    चंड़ीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार, 20 जनवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर…

    1 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    सीएम योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कृषि विकास दर 8% से बढ़कर 18% हुई, 80 लाख किसानों से खरीदा धान

    उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई आंकड़े साझा किए हैं. मुख्यमंत्री…

    4 Min Read
    सर्दियों में जनसेवा
    उत्तराखंडराज्य

    सर्दियों में जनसेवा: कांग्रेस ने क्षेत्रीय महिलाओं को कंबल देकर किया सम्मान

    देहरादून के श्रीदेव सुमन नगर, चकराता रोड में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    मंदिर में गाड़ीं लाशें, ऊपर बिछाईं टाइल्स! बागपत का ‘कातिल’ महंत कोलकाता से भिखारी के भेष में गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पुजारी ने अवैध…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: लखनऊ में 2 आवासीय और 5 अपार्टमेंट प्रोजेक्ट लॉन्च: योगी ने भूमिपूजन किया, प्लॉट के रेट ₹2800 वर्गफीट से शुरू
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password