jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: राजस्व सेवाओं में डिजिटल क्रांति, मुख्यमंत्री धामी ने 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » राजस्व सेवाओं में डिजिटल क्रांति, मुख्यमंत्री धामी ने 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ
उत्तराखंडराज्य

राजस्व सेवाओं में डिजिटल क्रांति, मुख्यमंत्री धामी ने 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ

Tripty Srivastava
Last updated: January 10, 2026 5:06 pm
Tripty Srivastava
Share
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में राजस्व परिषद द्वारा विकसित राजस्व विभाग से संबंधित 6 वेब पोर्टलों का शुभारंभ किया। इनमें ई-भूलेख (अपडेटेड वर्जन), भू-नक्शा, भूलेख अंश, भू-अनुमति, एग्री लोन तथा ई-वसूली (ई-आरसीएस) पोर्टल शामिल हैं।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया परिकल्पना के अनुरूप राज्य सरकार विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से नागरिकों को अधिक सुविधाएं प्रदान कर रही है। इन पोर्टलों के माध्यम से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि अब भूमि अभिलेखों से जुड़ी सेवाएं, विशेष रूप से खतौनी, मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान कर सत्यापित प्रति के रूप में घर बैठे प्राप्त की जा सकेगी। इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा प्रशासनिक पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उद्योग एवं कृषि प्रयोजनों हेतु भूमि उपयोग और भूमि क्रय की अनुमति की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। साथ ही भूमि मानचित्र (कैडस्ट्रल मैप) को सार्वजनिक डोमेन में निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “सरलीकरण, समाधान और निस्तारण” के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। नए वेब एप्लीकेशन डिजिटल इंडिया, विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किए गए हैं, जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा मिलेगा।
ई-भूलेख पोर्टल के माध्यम से खतौनी की प्रमाणित प्रति अब पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध होगी। भूलेख अंश पोर्टल से संयुक्त खातेदारी वाले खातों का पृथक डाटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाने में सहायता मिलेगी।

भू-अनुमति पोर्टल से भूमि उपयोग और भूमि क्रय की अनुमति डिजिटल रूप से दी जाएगी। एग्री लोन पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी भूमि के आधार पर बैंक ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे तथा ऋण अदायगी के बाद चार्ज स्वतः हट जाएगा।
ई-वसूली पोर्टल से राजस्व वसूली प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया गया है, जबकि भू-नक्शा पोर्टल से भूमि मानचित्र निःशुल्क देखे जा सकेंगे।

इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव राजस्व एस.एन. पांडेय, आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरु सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्य के सभी जिलों से जिलाधिकारी, मंडल आयुक्त एवं तहसील स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article फेक न्यूज़ के दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी
Next Article निवेश का नया अध्याय लिख रहा उत्तर प्रदेश, और तेज हुई औद्योगिक रफ्तार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखंडराज्य

मंत्री रेखा आर्या ने बाल विकास योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन के दिए निर्देश

देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय योजनाओं के प्रभावी और त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश…

3 Min Read
मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश

“गैरजिम्मेदार मंत्री!” मध्य प्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह का विवादित बयान वायरल — ‘जब तक सड़कें रहेंगी, तब तक गड्ढे भी रहेंगे’

"गैरजिम्मेदार मंत्री!" मध्य प्रदेश के PWD मंत्री राकेश सिंह का विवादित बयान वायरल — 'जब तक सड़कें रहेंगी, तब तक…

3 Min Read
गणेश गोदियाल
उत्तराखंडराज्य

गणेश गोदियाल ने 24-25 जनवरी को प्रदेशभर में दो घंटे का मौन उपवास करने का आह्वान किया

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के…

2 Min Read
आउटसोर्स
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में आउटसोर्स कार्मिकों की कबसे शुरू होगी भर्तियां? मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

लखनऊ। आउटसोर्स के माध्यम से सरकारी विभागों में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं और वर्तमान में आउटसोर्स व्यवस्था…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: राजस्व सेवाओं में डिजिटल क्रांति, मुख्यमंत्री धामी ने 6 वेब पोर्टलों का किया शुभारंभ
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password