jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: जिलाधिकारी ने नीति वैली का दौरा कर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किये
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » जिलाधिकारी ने नीति वैली का दौरा कर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किये
उत्तराखंडराज्य

जिलाधिकारी ने नीति वैली का दौरा कर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किये

Raj Kumar
Last updated: January 8, 2026 8:55 am
Raj Kumar
Share
SHARE

बीआरओ के द्वारा सड़क निर्माण हेतु भूमि हस्तानंतरण को लेकर राजस्व और वन विभाग की टीम को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चमोली। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को जनपद के सीमांत क्षेत्र नीति वैली का भ्रमण करते हुए टिंमरसैण महादेव के दर्शन किये।

Contents
About The AuthorRaj Kumar

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि टिंमरसैण महादेव में आकर उन्हें अद्भुत शांति एवं आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति हुई है। उन्होंने देश-विदेश के पर्यटकों से टिंमरसैण महादेव एवं नीति वैली भ्रमण की अपील करते हुए कहा कि यह क्षेत्र धार्मिक आस्था के साथ-साथ शांत, प्राकृतिक वातावरण के कारण पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रहा है, जहाँ आने वाले लोगों को आध्यात्मिक शांति के साथ प्रकृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है।जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा क्षेत्र में पर्यटकों की सुविधा हेतु विकसित की जा रही आधारभूत व्यवस्थाओं की सराहना की।

भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने तपोवन से नीति वैली तक मार्ग में पड़ने वाले वाइब्रेन्ट गांवों में विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर कनेक्टिविटी, पेयजल आपूर्ति, राशन की उपलब्धता एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की ग्राउंड लेवल पर स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान तहसीलदार ज्योतिर्मठ महेन्द्र आर्य द्वारा जिलाधिकारी को रैंणी गांव में वर्ष 2021 में आई आपदा के संबंध में जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने तमक गांव के ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं को जाना। ग्रामीणों द्वारा तमक नाले के पास नदी द्वारा जमा हुए पानी के निस्तारण तथा गांव से परिवहन व्यवस्था के लिए बस सुविधा की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को तमक नाले के समीप जल निकासी हेतु आवश्यक कार्यवाही करने तथा परिवहन सुविधा के संबंध में परीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किये जाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बीआरओ द्वारा निर्माणाधीन ग्लेशियर कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बीआरओ द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में भूमि हस्तांतरण से संबंधित विषयों को लेकर वन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। जिससे विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ सकें।जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का समग्र विकास केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान राजस्व विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहें।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Raj Kumar

About The Author

Raj Kumar

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article सरकार चली गांव ओर जन समस्याओं का किया मौक़े पर निस्तारण
    Next Article मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में ₹227.73 करोड़ के विकास कार्यों को दी मंजूरी
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री धामी का बयान, परिजनों को न्याय का भरोसा

    देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी से जुड़ी चर्चाओं के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद…

    2 Min Read
    धोखाधड़ी
    उत्तर प्रदेश

    Vindhya Telelinks Ltd के साथ PRONTASTIC IT SERVICES पर 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं

    Vindhya Telelinks Ltd के साथ PRONTASTIC IT SERVICES पर 10 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं…

    2 Min Read
    कबड्डी प्रतियोगिता
    उत्तराखंडराज्य

    उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी

    रुद्रपुर। खेल विभाग, उधम सिंह नगर द्वारा खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के सहयोग से तथा जिला प्रशासन उधम सिंह नगर…

    3 Min Read
    PRAGATI पोर्टल
    उत्तराखंडराज्य

    PRAGATI पोर्टल के जरिए उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं की तेज निगरानी: मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने…

    4 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamvadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamvadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamvadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: जिलाधिकारी ने नीति वैली का दौरा कर टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन किये
    Share

    © Jansamvwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password