jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: PRAGATI पोर्टल के जरिए उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं की तेज निगरानी: मुख्यमंत्री धामी
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » PRAGATI पोर्टल के जरिए उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं की तेज निगरानी: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंडराज्य

PRAGATI पोर्टल के जरिए उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं की तेज निगरानी: मुख्यमंत्री धामी

Tripty Srivastava
Last updated: January 31, 2026 8:15 am
Tripty Srivastava
Share
PRAGATI पोर्टल
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत और डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करने में भारत सरकार के PRAGATI (प्रो-एक्टिव एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन) पोर्टल की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

मुख्यमंत्री श्री धामी ने यह बात शुक्रवार को पत्र सूचना कार्यालय (PIB) देहरादून द्वारा भारत सरकार के प्रगति पोर्टल विषय पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं, योजनाओं और जन शिकायतों की त्वरित समीक्षा एवं समाधान के उद्देश्य से वर्ष 2015 में PRAGATI पोर्टल की शुरुआत की गई थी। यह पोर्टल केंद्र और राज्य सरकारों की प्रमुख परियोजनाओं की निगरानी के साथ-साथ सामने आने वाली समस्याओं के समाधान में भी प्रभावी भूमिका निभा रहा है, जिससे विकास योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन, रेलवे, आईटी, स्वास्थ्य और हवाई सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। वर्तमान में उत्तराखंड में 3.50 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश वाली 42 परियोजनाओं की निगरानी की जा रही है। इनमें से 1.22 लाख करोड़ रुपये की 15 हाई-वैल्यू परियोजनाओं की समीक्षा PRAGATI मैकेनिज्म के तहत की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक 10 योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं, जबकि 32 परियोजनाओं पर तेजी से कार्य प्रगति पर है। इन 32 में से 12 परियोजनाएं PRAGATI पोर्टल के अंतर्गत मॉनिटर की जा रही हैं। इनमें सड़क एवं राजमार्ग की 19 परियोजनाएं, IT/ITES की 3, ऊर्जा उत्पादन की 3, रेलवे की 2 तथा कृषि, उद्योग-वाणिज्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, अपशिष्ट और जल प्रबंधन से जुड़ी एक-एक परियोजना शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम सड़क परियोजना पर तेजी से कार्य किया गया है। इसी तरह ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है, जो पहाड़ी क्षेत्रों और सुदूरवर्ती इलाकों को जोड़ रही है। परियोजना के पूरा होने से पर्यटन और चारधाम यात्रा को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही सामरिक दृष्टि से भी राज्य को मजबूती मिलेगी। मानसून के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी, धनोल्टी और देहरादून आने वाले पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जल विद्युत परियोजनाओं की भी निरंतर समीक्षा PRAGATI पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

भागीरथी इको-सेंसिटिव ज़ोन के कारण जल विद्युत परियोजनाओं में आ रही चुनौतियों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना (SASCI) 2025-26 के तहत उत्तराखंड को ₹734 करोड़ की अतिरिक्त ऋण सहायता तथा शहरी क्षेत्रों में भूमि सुधार के लिए ₹25 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके साथ ही चालू वित्तीय वर्ष में SASCI योजना के अंतर्गत उत्तराखंड को कुल ₹1,806.49 करोड़ की सहायता प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह वित्तीय सहायता ‘विकसित उत्तराखंड’ के विजन को साकार करने और इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article ग्रामोत्थान परियोजना ग्रामोत्थान परियोजना के तहत पशु सखी और ए-हेल्प वर्कर्स को स्मार्टफोन मिले
Next Article ग्रीष्मकालीन धान सितारगंज में कृषक गोष्ठी: ग्रीष्मकालीन धान पर रोक, मक्का और गन्ना उत्पादन को बढ़ावा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

नायब सिंह सैनी
राज्यहरियाणा

सीएम नायब सिंह सैनी ने खेलों इंडिया योजना के तहत कुरुक्षेत्र में आधुनिक खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया

कुरूक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में खेलों इंडिया योजना के तहत बने हॉकी…

4 Min Read
यूपी बोर्ड
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी बोर्ड को लेकर योगी सरकार का बड़ा आदेश, जूते-मोजे उतरवाकर परीक्षा लेने पर लगाई रोक

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है।…

4 Min Read
यूपी दिवस
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी दिवस पर दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध व्यंजनों की दिखेगी झलक

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा यूपी दिवस-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित दिल्ली हाट में 24…

3 Min Read
मुख्यमंत्री
उत्तराखंडराज्य

मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (जल शक्ति मंत्रालय) डॉ.…

2 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: PRAGATI पोर्टल के जरिए उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं की तेज निगरानी: मुख्यमंत्री धामी
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password