jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: हिमाचल में जल आयोग के भविष्य पर संशय, 11 अगस्त को खत्म होगा कार्यकाल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » हिमाचल में जल आयोग के भविष्य पर संशय, 11 अगस्त को खत्म होगा कार्यकाल
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में जल आयोग के भविष्य पर संशय, 11 अगस्त को खत्म होगा कार्यकाल

News Desk
Last updated: July 23, 2026 7:56 am
News Desk
Share
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्य जल आयोग के पुनर्गठन को लेकर असमंजस बना हुआ है। आयोग के अध्यक्ष और दोनों सदस्यों का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है। जलशक्ति विभाग ने आयोग के भविष्य पर निर्णय के लिए फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय भेज दी है। हालांकि, तीन सदस्यीय आयोग पिछले तीन वर्षों से निष्क्रिय है, क्योंकि जल उपकर (वाटर सेस) से जुड़ा मामला न्यायालय में लंबित है।

Contents
About The AuthorNews Desk

सरकार ने वित्तीय लाभ और जल संसाधनों के पारदर्शी प्रबंधन की मंशा से आयोग का गठन किया था, लेकिन यह संस्था अपने मूल उद्देश्यों को प्राप्त करती नजर नहीं आ रही।

1800 करोड़ के राजस्व लक्ष्य के साथ हुआ था गठन

जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सालाना 1,800 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य के साथ आयोग का गठन हुआ था। आयोग ने 173 जलविद्युत कंपनियों को 871 करोड़ रुपये के जल उपकर के नोटिस जारी किए थे। कुछ निजी कंपनियों ने शुरुआती दौर में 180 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया, लेकिन सार्वजनिक क्षेत्र और बड़ी बिजली कंपनियों के अदालत जाने के बाद वसूली पूरी तरह ठप हो गई।

सूचना आयोग भी एक साल से निष्क्रिय

हिमाचल प्रदेश राज्य सूचना आयोग भी पिछले लगभग एक वर्ष से निष्क्रिय है। राज्य मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान और सूचना आयुक्त अमित कश्यप के रेरा में नियुक्त होने के बाद दोनों पद खाली हैं। इनके कारण आरटीआइ अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलों और शिकायतों की सुनवाई बंद है तथा 1,500 से अधिक मामले लंबित हो चुके हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग ने इन पदों को भरने के लिए वर्ष 2026 में विज्ञापन जारी कर फरवरी तक आवेदन मांगे थे, लेकिन चयन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से अब तक नई नियुक्तियां नहीं हो सकी हैं। इससे जल आयोग और सूचना आयोग, दोनों ही महत्वपूर्ण संस्थाओं की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article देहरादून-मसूरी मार्ग जल्द होगा सुचारु, मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश
    Next Article 2027 चुनाव की तैयारी में कांग्रेस, मुख्यमंत्री सुक्खू करेंगे 68 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड में 24 होम्योपैथिक चिकित्सकों की नियुक्ति अटकी, CM धामी से मिले 7 BJP विधायकों के पत्र

    देहरादून: प्रदेश में खाली पड़े होम्योपैथिक चिकित्साधिकारियों के पदों को भरने के लिए पिछले साल ही चिकित्सकों का चयन कर लिया…

    6 Min Read
    उत्तराखंडराज्य

    उत्तराखंड को 676 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए 676…

    3 Min Read
    अखिलेश यादव
    उत्तर प्रदेश

    ढह गया ₹10 करोड़ का पुल, अखिलेश यादव बोले – “भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है”

    ढह गया ₹10 करोड़ का पुल, अखिलेश यादव बोले – "भाजपा का भ्रष्टाचार भरभरा कर गिर रहा है" चित्रकूट (उत्तर…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेशराज्य

    टूटते रिश्तों में ‘संवाद’ बना सहारा, गाजियाबाद में काउंसलिंग से 849 परिवार फिर हुए एक

    गाजियाबाद। कभी मोबाइल पर किसी का संदेश देख लेने की बात पर पति-पत्नी में विवाद बढ़ गया तो कभी घर-परिवार की…

    5 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: हिमाचल में जल आयोग के भविष्य पर संशय, 11 अगस्त को खत्म होगा कार्यकाल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password