jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल

News Desk
Last updated: July 20, 2026 8:13 am
News Desk
Share
SHARE

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बस्ती दौरे के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आ रहा है। एक व्यक्ति खास लोगों को जारी होने वाला पास गले में लटकाए वीआईपी गैलरी तक पहुंच गया। जबकि जिन लोगों को पास जारी किए गए थे, उनकी सूची में उसका नाम नहीं था। जिलाध्यक्ष और विधायक की भेजी गई सूची पर ही प्रशासन पास जारी करता है। सूची में उसका नाम नहीं होने और पास लेकर वीआईपी गैलरी तक उसके पहुंचने से जिलाध्यक्ष भी हैरान है। सूची में नाम नहीं होने पर भी वीआईपी पास के साथ कार्यक्रम में एंट्री ने सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया तंत्र पर सवाल खड़ा कर दिया है।

Contents
About The AuthorNews Desk

परसरामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले इस व्यक्ति पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सोशल मीडिया पर संदिग्ध की वायरल तस्वीर में उसके गले में एक वीआईपी पास दिख रहा है। तस्वीर में मुख्यमंत्री भी नजर आ रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि उस व्यक्ति के नाम पर कोई पास जारी ही नहीं हुआ है। नियमानुसार वीआईपी पास भाजपा जिलाध्यक्ष और स्थानीय विधायक की सिफारिश पर जारी किए गए। संदिग्ध का नाम सूची में शामिल नहीं था। उसे पास कैसे मिला? यह बड़ा सवाल है।

तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने से खुलासा

हर्रैया में गत दस जुलाई को मुख्यमंत्री योगीनाथ ने जसभा की थी। कार्यक्रम के करीब एक सप्ताह बाद उनकी सुरक्षा में चूक का यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल हो रही तस्वीर की सत्यता की पुष्टि ‘Jansamwadtv’ नहीं करता है। मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान वीआईपी गैलरी में नजर आ रहा व्यक्ति बस्ती जनपद के परसरामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बजाया जा रहा है। उस पर तीन मुकदमे स्थानीय थाने में दर्ज हैं। इन सबके बावजूद इस संदिग्ध की एंट्री कैसे और किसके कहने पर हुई, यह जांच का विषय है।

पास वाली सूची में संदिग्ध का नाम नहीं

प्रशासन का कहना है कि अधिकृत रूप से प्राप्त सूची पर ही पास जारी किए गए हैं। सूची में संदिग्ध का नाम नहीं है। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। इस सम्बंध में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर पार्टी की तरफ से जारी सूची में किसी बाहरी व्यक्ति का नाम नहीं था। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का स्वागत करने वाले जिस व्यक्ति का नाम लिया जा रहा है उसे मैं नहीं जानता। मैने उसका नाम सूची में नहीं भेजा था।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article गोरखपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, CM योगी करेंगे पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण, जानें- रूट
    Next Article दिल्ली में धामी की खट्टर से मुलाकात, उत्तराखंड के लिए अतिरिक्त बिजली और ऊर्जा परियोजनाओं पर जोर
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    प्रधानमंत्री
    पंजाबराज्य

    प्रधानमंत्री मोदी डेरा सचखंड बल्लां में होंगे नतमस्तक, श्रद्धालुओं में उत्साह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवस पर पीएम मोदी…

    3 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    मार्च में बदला मौसम का मिजाज: यूपी के कई जिलों में छाया घना कोहरा

    लखनऊ। मार्च का महीना आमतौर पर गर्मी की शुरुआत का संकेत देता है, लेकिन उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक…

    2 Min Read
    राज्यहरियाणा

    फरीदाबाद में बनेगी 1550 करोड़ की ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड रोड, शहर के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

    फरीदाबाद को मिलेगा बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हरियाणा के फरीदाबाद शहर को जल्द ही एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिलने जा रहा…

    2 Min Read
    महाराष्ट्र

    बारिश में डूबा ‘प्रतीक्षा’: बिग बी के बंगले में जलभराव, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान

    बारिश में डूबा ‘प्रतीक्षा’: बिग बी के बंगले में जलभराव, वायरल वीडियो ने खींचा सबका ध्यान मुंबई | अगस्त 2025…

    3 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: मुख्यमंत्री योगी की सुरक्षा में सेंध, दागी संजय सिंह फर्जी पास पर पहुंचा करीब, खुफिया तंत्र पर उठे सवाल
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password