आज दिनांक 20 जनवरी 2026 (मंगलवार) को डा. महेश शर्मा (माननीय सांसद गौतम बुद्ध नगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार) ने सैक्टर 150 नोएडा के घटना स्थल पर पहुंचे । घटना स्थल देखने के बाद मृतक युवराज मेहता के पिता राजकुमार मेहता के निवास स्थान पर जाकर मुलाकात की एवं इस घटना का दुख जताया एवं परिवार को सांत्वना दी एवं कहा कि हम आपके परिवार के साथ सदैव है। घटना की सरकार द्वारा एस.आई.टी. का गठन कर दिया गया है जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसको सजा मिलेगी। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी वहां पर काफी संख्या मेें सोसायटी के लोग भी उपस्थित रहे।

