jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: मेदांता हॉस्पिटल ने नोएडा में पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की, एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मेदांता हॉस्पिटल ने नोएडा में पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की, एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत
उत्तर प्रदेशराज्य

मेदांता हॉस्पिटल ने नोएडा में पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की, एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत

Tripty Srivastava
Last updated: January 21, 2026 3:28 pm
Tripty Srivastava
Share
मेदांता हॉस्पिटल
SHARE

नोएडा, 21 जनवरी 2026: लंग कैंसर के इलाज में उपलब्ध एडवांस्ड रोबोटिक ट्रीटमेंट ऑप्शंस को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मेदांता हॉस्पिटल, नोएडा के डॉक्टरों ने एक अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में नोएडा की पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी के सफल प्रदर्शन को साझा किया गया और साथ ही मेदांता नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी एंड लंग कैंसर क्लिनिक के औपचारिक लॉन्च की घोषणा की गई। यह नया डेडिकेटेड क्लिनिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए वर्ल्ड क्लास थोरेसिक ऑन्कोलॉजी सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाएगा।

Contents
About The AuthorTripty Srivastava

इस अवसर पर मेदांता हॉस्पिटल नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट सर्जरी, चेस्ट ऑनको सर्जरी एंड लंग ट्रांसप्लांट विभाग के डायरेक्टर डॉ. बेलाल बिन आसफ अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, जहां उन्होंने एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी एंड लंग कैंसर क्लिनिक का औपचारिक उद्घाटन किया।

नोएडा की पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए मेदांता हॉस्पिटल नोएडा के इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट सर्जरी, चेस्ट ऑनको सर्जरी एंड लंग ट्रांसप्लांट विभाग के डायरेक्टर डॉ. बेलाल बिन आसफ ने बताया 65 वर्षीय एक मरीज रूटीन कार्डियोलॉजी जांच के लिए अस्पताल आए थे। सीटी एंजियोग्राफी के दौरान संयोगवश फेफड़े में एक नोड्यूल पाया गया। मरीज को न तो कोई सांस संबंधी लक्षण थे और न ही स्मोकिंग का कोई इतिहास था, लेकिन आगे की जांच में अर्ली-स्टेज लंग कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद मरीज की रोबोटिक राइट लोअर लोबेक्टॉमी विद सिस्टेमैटिक मेडियास्टाइनल लिम्फ नोड डिसेक्शन की गई, जो एक हाई प्रिसिशन और तकनीकी रूप से कॉम्प्लेक्स सर्जरी है। एडवांस्ड रोबोटिक टेक्नोलॉजी की मदद से बेहतर विजुअलाइजेशन, बेहद सटीक डिसेक्शन और उच्च स्तर की सर्जिकल एक्युरेसी संभव हो पाई। सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज बिना किसी कॉम्प्लीकेशन्स के रिकवर होकर स्थिर अवस्था में डिस्चार्ज कर दिए गए।”

यह सर्जरी मेदांता द मेडिसिटी, गुरुग्राम के इंस्टीट्यूट ऑफ चेस्ट सर्जरी, चेस्ट ऑनको सर्जरी एंड लंग ट्रांसप्लांटेशन से डॉ. सुखराम विश्नोई (कंसल्टेंट, थोरेसिक सर्जरी) और डॉ. प्रवीन पांडा (थोरेसिक सर्जरी फेलो) के सहयोग से की गई। यह पूरी प्रक्रिया प्रो. डॉ. अरविंद कुमार के डायनामिक नेतृत्व में संपन्न हुई। उनकी भागीदारी मेदांता के इंटीग्रेटेड अकाद‌मिक और क्लिनिकल फ्रेमवर्क को दर्शाती है, जिसके तहत स्टैंडर्डाइज्ड सर्जिकल प्रोटोकॉल, साझा एक्सपर्टीज और इंस्टीट्यूशनल बेस्ट प्रैक्टिसेज़ सभी यूनिट्स में समान रूप से लागू की जाती हैं, ताकि दिल्ली-एनसीआर में चेस्ट सर्जरी के उच्चतम मानक सुनिश्चित किए जा सकें।

यह मामला समय पर की गई इमेजिंग और संयोगवश हुई अर्ली डिटेक्शन के महत्व को स्पष्ट रूप से दर्शाता है, जिससे सही स्टेज पर क्युरेटिव ट्रीटमेंट संभव हो पाता है। भारत में लंग कैंसर कैंसर से होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है, जिसका मुख्य कारण लेट डायग्नोसिस है। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, रूटीन हेल्थ चेक-अप के दौरान होने वाली अर्ली डिटेक्शन से सर्वाइवल रेट और ट्रीटमेंट आउटकम्स में उल्लेखनीय सुधार किया जा सकता है।

मेदांता नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक के लॉन्च के साथ अब लंग कैंसर और अन्य जटिल चेस्ट कंडीशंस के लिए कॉम्प्रिहेंसिव रोबोटिक और मिनिमली इनवेसिव सर्जिकल केयर उपलब्ध होगी। यह डेडिकेटेड क्लिनिक क्षेत्र में स्पेशलाइज्ड थोरेसिक ऑन्कोलॉजी सेवाओं की पहुंच को मजबूत करेगा और मरीजों को दूर के मेट्रो शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अर्ली डायग्नोसिस, समय पर ट्रीटमेंट और एडवांस्ड केयर को घर के नजदीक उपलब्ध कराकर यह पहल नोएडा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के बेहतर आउटकम्स और क्वालिटी ऑफ लाइफ के लिए मेदांता हॉस्पिटल नोएडा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • Tripty Srivastava

About The Author

Tripty Srivastava

See author's posts

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form]
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article डॉ. महेश शर्मा नोएडा सेक्टर-150 घटना स्थल पर पहुंचे डॉ. महेश शर्मा, SIT जांच का दिया भरोसा
Next Article मेरठ के खेल विश्वविद्यालय का निर्माण कब तक होगा पूरा? सीएम योगी ने बता दी डेडलाइन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

फेक न्यूज़ के दौर में जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका अहम: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब, परेड मैदान, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब की…

5 Min Read
मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'आपको पंडित नेहरू का...'
महाराष्ट्र

मिडिल ईस्ट युद्ध: PM मोदी के भाषण पर संजय राउत का बड़ा बयान, ‘आपको पंडित नेहरू का…’

Israel Iran War: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि हम इतने दिनों से बोल रहे हैं कि ऑल…

3 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

सीएम योगी का गोरखपुर दौरा आज, पिपराइच फोरलेन का करेंगे निरीक्षण; जरूरतमंदों को बाटेंगे कंबल

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर पहुंचेंगे, जहाँ वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और जनसेवा के…

2 Min Read
उत्तर प्रदेशराज्य

रोने लगे बृजभूषण शरण सिंह, ऋतेश्वर महाराज ने दबदबे का ऐसा जिक्र किया कि बहने लगे आंसू

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज में आयोजित 8 दिवसीय राष्ट्रकथा इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है.…

3 Min Read
jansamwad tv

यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

contact@jansamwadtv.com

  • Privacy Policy
  • About us
  • Disclamer
  • Contact Us
Reading: मेदांता हॉस्पिटल ने नोएडा में पहली रोबोटिक लंग कैंसर सर्जरी सफलतापूर्वक की, एडवांस्ड रोबोटिक थोरेसिक सर्जरी क्लिनिक की शुरुआत
Share

© Jansamwadtv. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?

Forget Password