jansamwad tvjansamwad tvjansamwad tv
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Reading: गाजियाबाद की 20 सोसायटियों में लगेंगे ड्युअल रजिस्टर मीटर, बिजली और मेंटेनेंस का हिसाब होगा अलग
Share
Font ResizerAa
jansamwad tvjansamwad tv
Font ResizerAa
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • महाराष्ट्र
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • पश्चिम बंगाल
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • टेक
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गाजियाबाद की 20 सोसायटियों में लगेंगे ड्युअल रजिस्टर मीटर, बिजली और मेंटेनेंस का हिसाब होगा अलग
उत्तर प्रदेशराज्य

गाजियाबाद की 20 सोसायटियों में लगेंगे ड्युअल रजिस्टर मीटर, बिजली और मेंटेनेंस का हिसाब होगा अलग

News Desk
Last updated: August 26, 2026 8:50 am
News Desk
Share
SHARE

साहिबाबाद (गाजियाबाद)। विद्युत निगम ने मल्टी प्वाइंट कनेक्शन पर संचालित जिले की 20 सोसायटियों की एओए, आरडब्ल्यूए और बिल्डर को ड्युअल सोर्स ड्युअल रजिस्टर (डीएसडीआर) मीटर लगवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

Contents
About The AuthorNews Desk

इन सोसायटियों में अभी की-पेड या फिर टोकन आधारित पुराने मीटर लगे हुए हैं। इन मीटरों को आनलाइन ड्युल रजिस्टर प्रीपेड मीटर में बदला जाएगा। इन्हें लगने से मेंटेनेंस और बिजली का हिसाब-किताब अलग-अलग रहेगा। वहीं, सोसायटी का रखरखाव करने वाले इसका विरोध कर रहे हैं।

सोसायटियों को जारी नोटिसों में पीवीवीएनएल के 10 फरवरी के आदेश का हवाला भी दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक इन सोसायटियों में मेंटेनेंस बिजली के मीटर से ही काटा जा रहा है। यानी बिजली और मेंटेनेंस शुल्क के लिए एक ही रिचार्ज होता है।

इससे सोसायटियों के पास बिजली और मेंटेनेंस का हिसाब अलग-अलग नहीं होता है। कई बार फ्लैट आवंटी एओए पर गलत तरीके से वसूली के आरोप भी लगाते हैं। इसकी तमाम शिकायतें विद्युत निगम और डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय में आती हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि ड्युअल रजिस्टर मीटरों के लगने से सोसायटियों में मेंटेनेंस और बिजली उपयोग के लिए अलग-अलग रिचार्ज करना होगा। इसके लिए मीटर के दो अकाउंट नंबर भी होंगे।

मेंटेनेंस बकाया होने पर नहीं काट सकेंगे बिजली 

विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन मीटरों के लगने पर सोसायटी के फ्लैट मालिकों को बड़ा लाभ मिलेगा। अगर किसी फ्लैट मालिक पर मेंटेनेंस शुल्क बकाया है तो सोसायटी का रखरखाव करने वाली संस्था बिजली नहीं काट सकेगी। वहीं, सोसायटी की एओए व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि इससे सोसायटी का रखरखाव में परेशानी आएगी। क्योंकि काफी लोग मेंटेनेंस शुल्क नहीं देते हैं, बिजली कटने के डर से ही जमा करते हैं।

410 में से 55 सोसायटी ही मल्टी प्वाइंट पर संचालित

जिले में करीब 410 ग्रुप हाउसिंग सोसायटी हैं। इनमें से 55 सोसायटी ही मल्टी प्वाइंट कनेक्शन पर संचालित हैं। इनमें से 35 में पहले से ही ड्युअल रजिस्टर मीटर लगे हुए हैं। बाकी 355 सोसायटी सिंगल प्वाइंट कनेक्शन पर संचालित हैं। इन सोसायटी में एक कनेक्शन लेकर फ्लैट मालिकों को बिजली वितरित की जा रही है। विद्युत निगम का नियम है कि अगर किसी सोसायटी में 51 प्रतिशत लोग मल्टी प्वाइंट कनेक्शन चाहते हैं तो वहां सिंगल प्वाइंट को मल्टी प्वाइंट में बदल दिया जाता है।

हमारा उद्देश्य पारदर्शिता बनाए रखना है। डीएसडीआर मीटर लगने से फ्लैट मालिकों को काफी राहत मिलेगी। मीटरों में जो पहले से राशि होगी वह नये मीटरों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
– अमित झा, अधिशासी अभियंता (कमर्शियल), विद्युत निगम।

highlights

Toggle
  • About The Author
    • News Desk

About The Author

News Desk

See author's posts

    Subscribe to Our Newsletter
    Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
    [mc4wp_form]
    Share This Article
    Email Copy Link Print
    Previous Article भूमि मुआवजे की आड़ में जमीन खरीदने वालों पर शिकंजा, CM सुक्खू बोले- न गरीब की मजबूरी बिकेगी, न सरकारी पैसा लुटेगा
    Next Article गाजियाबाद में बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, 3 दिन में 650 बकायेदारों के कनेक्शन काटे
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Might Also Like

    ताजा खबरदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

    दिल्ली में AAP के लिए कितना बड़ा खतरा साबित होगी इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी? जानें कैसे होगा असर

    दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के 15 पार्षदों ने इस्तीफा दे दिया है।…

    4 Min Read
    सीएम साय
    छत्तीसगढ़

    सीएम साय ने अपने गृह जिले में एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों में मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा

    सीएम साय ने अपने गृह जिले में एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी: ग्रामीण इलाकों में मिलेगी इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवा रायपुर/कांकेर…

    2 Min Read
    उत्तर प्रदेश

    आज की 6 बड़ी खबरें: वडोदरा पुल हादसा, पिथौरागढ़ बारिश से तबाही, राहुल गांधी का बड़ा आरोप

    आज देशभर से छह बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। गुजरात के वडोदरा में 43 साल पुराना पुल ढहने से 9…

    1 Min Read
    दिल्ली-एनसीआर
    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में तेज़ बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन ट्रैफिक और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

    दिल्ली-एनसीआर में तेज़ बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन ट्रैफिक और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी नई दिल्ली, 21 जून 2025…

    2 Min Read
    jansamwad tv

    यदि आपको “https://jansamwadtv.com/” पर छपी किसी सामग्री या वीडियो कंटेंट में सम्पादकीय आचार संहिता की चूक को लेकर कोई शिकायत है तो आप Contact@jansamwadtv.com E-mail कर अपनी शिकायत हमारे Grievance Officer को भेज सकते हैं।

    विज्ञापन के लिए संपर्क करें:

    contact@jansamwadtv.com

    • Privacy Policy
    • About us
    • Disclamer
    • Contact Us
    Reading: गाजियाबाद की 20 सोसायटियों में लगेंगे ड्युअल रजिस्टर मीटर, बिजली और मेंटेनेंस का हिसाब होगा अलग
    Share

    © Jansamwadtv. All Rights Reserved.

    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?

    Forget Password